Petrol Diesel Price Today: ईरान-अमेरिका डील के बाद भी नहीं थमा तेल का खेल, जानिए आज कितना है पेट्रोल-डीजल का भाव

Petrol Diesel Price Today 21 June 2026: ईरान-अमेरिका डील के बावजूद कच्चे तेल में उतार-चढ़ाव जारी, जानिए 21 जून के पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट

Jyotsana Singh
Published on: 21 Jun 2026 7:30 AM IST
Petrol Diesel Price Today 21 June 2026 latest fuel rate city wise india
X

Petrol Diesel Price Today 21 June 2026

Petrol Diesel Price Today 21 June 2026: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में एक बार फिर तेजी लौट आई है। अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते के बावजूद वैश्विक ऊर्जा बाजार में अनिश्चितता बनी हुई है। जिसके चलते ब्रेंट क्रूड 80 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर पहुंच गया है। हालांकि भारतीय उपभोक्ताओं के लिए राहत की बात यह है कि सरकारी तेल विपणन कंपनियों ने 21 जून 2026 को भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। देशभर में 25 मई से ईंधन के दाम स्थिर बने हुए हैं।

ब्रेंट क्रूड 80 डॉलर के ऊपर, बाजार की चिंता बरकरार

शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार बंद होने तक ब्रेंट क्रूड ऑयल 0.90 फीसदी यानी 0.72 डॉलर की बढ़त के साथ 80.57 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। वहीं डब्ल्यूटीआई क्रूड 0.91 फीसदी या 0.69 डॉलर चढ़कर 76.54 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। विशेषज्ञों का मानना है कि निवेशकों की नजर अभी भी होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों की आवाजाही, बीमा लागत, शिपिंग खर्च और तेल उत्पादन के सामान्य स्तर पर लौटने की समयसीमा पर बनी हुई है।

भारतीय ग्राहकों को अभी नहीं मिलेगी राहत

केंद्र सरकार में पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री सुरेश गोपी ने हाल ही में स्पष्ट किया था कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का फायदा भारतीय उपभोक्ताओं तक पहुंचने में समय लगता है। शिपिंग लागत, बीमा प्रीमियम, आयातित खेप की डिलीवरी अवधि और अन्य परिचालन खर्च खुदरा कीमतों को प्रभावित करते हैं। यही वजह है कि फिलहाल पेट्रोल और डीजल के दाम में कटौती की संभावना कम दिखाई दे रही है।

सरकारी तेल कंपनियां अभी भी घाटे में

पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा के अनुसार सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों को अभी भी पेट्रोल की बिक्री पर लगभग 30 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 27 रुपये प्रति लीटर का नुकसान उठाना पड़ रहा है। इस समय सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों को प्रतिदिन करीब 600 करोड़ रुपये का घाटा हो रहा है। हालांकि मई की तुलना में घाटे का स्तर कुछ कम हुआ 90है, लेकिन ऊंचे आयात खर्च और अंतरराष्ट्रीय कीमतों का दबाव अभी भी बना हुआ है।

21 जून 2026: पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट

| शहर | पेट्रोल (रु./लीटर) | डीजल (रु./लीटर) |

| दिल्ली | 102.12 | 95.20 |

| कोलकाता | 113.51 | 99.82 |

| मुंबई | 111.21 | 97.83 |

| चेन्नई | 107.77 | 99.55 |

| नोएडा | 102.12 | 97.56 |

| चंडीगढ़ | 101.51 | 89.47 |

| लखनऊ | 101.89 | 95.36 |

| पटना | 113.37 | 99.36 |

| रांची | 105.26 | 100.49 |

| भोपाल | 114.57 | 99.64 |

रोजाना ऐसे चेक करें अपने शहर का रेट

पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें हर दिन सुबह 6 बजे अपडेट होती हैं। ग्राहक एसएमएस के जरिए भी अपने शहर का ताजा रेट जान सकते हैं। इंडियन ऑयल के ग्राहक RSP <शहर कोड> लिखकर 9224992249 पर भेज सकते हैं। बीपीसीएल ग्राहक RSP <शहर कोड> लिखकर 9223112222 पर और एचपीसीएल ग्राहक HPPRICE <शहर कोड> लिखकर 9222201122 पर एसएमएस भेजकर कीमत की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

आगे क्या रहेगा रुख?

वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतें अभी भी भू-राजनीतिक घटनाक्रम और आपूर्ति संबंधी चिंताओं से प्रभावित हो रही हैं। यदि ब्रेंट क्रूड लंबे समय तक 80 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर बना रहता है तो तेल कंपनियों पर दबाव बढ़ सकता है। फिलहाल भारतीय उपभोक्ताओं के लिए राहत यही है कि 21 जून को भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया हैi

Jyotsana Singh
ABOUT THE AUTHOR

Jyotsana Singh

Jyotsana Singh is an Tech/Auto and Tourism Desk Content Writer at Newstrack.com.

Next Story