Petrol-Diesel Price Today: 24 सितंबर को नहीं बदले दाम, देखें आपके शहर का रेट

Petrol-Diesel Price Today 24 September 2026: दिल्ली, मुंबई, लखनऊ समेत प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट देखें। रूस से तेल आयात भी घटा है।

Jyotsana Singh
Published on: 24 Sept 2026 7:00 AM IST
Petrol Diesel Price Today: Fuel Rates Unchanged on September 24, Check City-Wise Prices
X

Petrol Diesel Price Today: Fuel Rates Unchanged on September 24, Check City-Wise Prices

Petrol-Diesel Price Today: कच्चे तेल की कीमतों में जारी उतार-चढ़ाव के बीच देशभर में पेट्रोल और डीजल के दाम आज, 24 सितंबर 2026 को भी स्थिर बने हुए हैं। सरकारी तेल कंपनियों ने घरेलू बाजार में ईंधन की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। ऐसे में अगर आप आज कार या बाइक लेकर घर से निकलने वाले हैं तो टंकी फुल कराने से पहले अपने शहर का ताजा रेट जरूर जान लें। अलग-अलग राज्यों में टैक्स और स्थानीय शुल्क के कारण पेट्रोल-डीजल की कीमतों में अंतर बना हुआ है।

दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपये, डीजल 95.20 रुपये

राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल 102.12 रुपये प्रति लीटर और डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। मुंबई में पेट्रोल का रेट 111.31 रुपये और डीजल 97.97 रुपये प्रति लीटर है। वहीं लखनऊ में पेट्रोल 101.86 रुपये और डीजल 95.36 रुपये प्रति लीटर है। यानी महानगरों और अलग-अलग राज्यों में ईंधन की कीमतों में अच्छा-खासा अंतर देखने को मिल रहा है।

24 सितंबर के शहरवार पेट्रोल-डीजल के रेट

शहर| पेट्रोल (₹/लीटर)| डीजल (₹/लीटर)

दिल्ली| 102.12| 95.20

मुंबई| 111.31| 97.97

फरीदाबाद| 103.28| 96.10

चेन्नई| 107.78| 99.56

लखनऊ| 101.86| 95.36

पटना| 113.35| 99.36

नासिक| 112.46| 98.20

भोपाल| 115.41| 100.47

प्रयागराज| 101.82| 95.05

रूस से घटा कच्चे तेल का आयात, बढ़ी मिडिल ईस्ट की सप्लाई

भारत के लिए कच्चे तेल की खरीद का समीकरण भी बदल रहा है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक अगस्त में भारत का रूस से कच्चे तेल का आयात जुलाई की तुलना में 16.5 प्रतिशत घटकर करीब 21 लाख बैरल प्रतिदिन रह गया। रूस अब भी भारत का सबसे बड़ा तेल आपूर्तिकर्ता बना हुआ है। दूसरी ओर मिडिल ईस्ट से सप्लाई बढ़ी है।

संयुक्त अरब अमीरात की सरकारी कंपनी ADNOC ने होर्मुज स्ट्रेट के बाहर स्थित फुजैराह और सोहर जैसे भंडारण एवं निर्यात टर्मिनलों के जरिए तेल की आपूर्ति बढ़ाई है। इसके अलावा भारत ने इराक से कच्चे तेल की खरीद भी बढ़ाई है। अगस्त में इराक से आयात करीब 25 प्रतिशत बढ़कर 1.71 लाख बैरल प्रतिदिन पहुंच गया।

रूस से तेल खरीद पर बढ़ा अमेरिकी दबाव

रूस से तेल खरीद को लेकर भारतीय रिफाइनरियों के सामने एक और चुनौती खड़ी हुई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 18 सितंबर को Lindsey O. Graham Sanctioning Russia and Iran Act of 2026 पर हस्ताक्षर किए। कानून के तहत रूस से तेल और गैस खरीदने वाले कुछ प्रमुख देशों पर 100 प्रतिशत तक अतिरिक्त टैरिफ लगाने का अधिकार दिया गया है। इसी वजह से भारतीय रिफाइनरियां आगे की सप्लाई के लिए रूस के अलावा दूसरे स्रोतों और स्पॉट मार्केट पर भी ध्यान दे रही हैं। भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते पर बातचीत के बीच रिफाइनरियों के लिए ऊर्जा सुरक्षा और कच्चे तेल की लागत दोनों महत्वपूर्ण बने हुए हैं। फिलहाल इन अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों के बावजूद 24 सितंबर को घरेलू बाजार में पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर हैं।

Jyotsana Singh
ABOUT THE AUTHOR

Jyotsana Singh

Content Writer Mail ID - jyotsana.b.singh@gmail.comjyotsana.b.singh@gmail.com

Jyotsana Singh is an Tech/Auto and Tourism Desk Content Writer at Newstrack.com.

Next Story