TRENDING TAGS :
Petrol-Diesel Price Today: 25 सितंबर को नहीं बदले पेट्रोल-डीजल के रेट, देखें शहरवार भाव
Petrol-Diesel Price Today 25 September 2026: दिल्ली, मुंबई, लखनऊ, पटना समेत प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के आज के ताजा रेट और पूरी लिस्ट देखें।
Petrol Diesel Price Today: No Change in Fuel Prices on September 25, Check City-Wise Rates
Petrol-Diesel Price: देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर आज 25 सितंबर 2026 को आम लोगों के लिए राहत की खबर है। तेल कंपनियों ने शुक्रवार को पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया है। यानी देश के प्रमुख शहरों में आज भी ईंधन उसी कीमत पर मिल रहा है, जिस रेट पर गुरुवार को बिक रहा था। दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपये और डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर है। वहीं, मुंबई में पेट्रोल 111.31 रुपये और डीजल 97.97 रुपये प्रति लीटर के भाव पर बिक रहा है।
दिल्ली से मुंबई तक क्या है पेट्रोल-डीजल का भाव?
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भले ही आज कोई बदलाव नहीं हुआ है, लेकिन अलग-अलग राज्यों में टैक्स और अन्य स्थानीय शुल्क के कारण इनके दाम अलग हैं। राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपये और डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल का भाव 111.31 रुपये, जबकि डीजल 97.97 रुपये प्रति लीटर है।
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पेट्रोल 101.86 रुपये और डीजल 95.36 रुपये प्रति लीटर है। वहीं पटना में पेट्रोल 113.35 रुपये और डीजल 99.36 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।
शहरवार पेट्रोल-डीजल का नया रेट
शहर पेट्रोल (रुपये/लीटर) डीजल (रुपये/लीटर)
दिल्ली 102.12 95.20
मुंबई 111.31 97.97
फरीदाबाद 103.28 96.10
चेन्नई 107.78 99.56
लखनऊ 101.86 95.36
पटना 113.35 99.36
नासिक 112.46 98.20
भोपाल 115.41 100.47
अहमदाबाद 102.58 98.70
कच्चे तेल में मामूली गिरावट, लेकिन कीमत 100 डॉलर के पार
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों पर भी नजर बनी हुई है। गुरुवार की तेज बढ़त के बाद शुक्रवार 25 सितंबर को कच्चे तेल में मामूली गिरावट देखने को मिल रही है। ब्रेंट क्रूड करीब 1.18 फीसदी की गिरावट के साथ 102.18 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। इससे एक दिन पहले इसमें करीब 4 फीसदी की तेजी आई थी और यह 103.08 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ था।
अमेरिकी क्रूड भी फिलहाल करीब 91.68 से 92 डॉलर प्रति बैरल के दायरे में कारोबार कर रहा है। यानी अंतरराष्ट्रीय बाजार में दबाव के बावजूद कच्चा तेल अभी भी ऊंचे स्तर पर बना हुआ है।
क्या आने वाले दिनों में बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम?
पश्चिम एशिया में तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने की आशंका बनी हुई है। वहीं, सरकारी सूत्रों के मुताबिक फिलहाल पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ाने की कोई योजना नहीं है। सरकार का फोकस एनर्जी सिक्योरिटी पर है और जरूरत पड़ने पर तेल मार्केटिंग कंपनियों को राहत दी जा सकती है, ताकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ी लागत का पूरा बोझ आम उपभोक्ताओं पर न पड़े।
तेल कंपनियों पर बढ़ रहा है कीमतों का दबाव
ईरान-अमेरिका संघर्ष के कारण सप्लाई में पैदा हुई दिक्कतों के बीच भारत अपनी जरूरतों के लिए रूस से कच्चे तेल की खरीद जारी रखे हुए है। इराक और सऊदी अरब से भी तेल खरीद बढ़ाने की योजना पर काम किया जा रहा है। मौजूदा स्थिति में तेल मार्केटिंग कंपनियों पर भी दबाव है। रिपोर्ट के मुताबिक कंपनियों को डीजल पर करीब 20 से 25 रुपये और पेट्रोल पर 5 से 10 रुपये प्रति लीटर तक अंडर-रिकवरी का सामना करना पड़ रहा है।


