Petrol Diesel Price Today: क्रूड ऑयल में बड़ी गिरावट, क्या जल्द मिलेगी राहत? चेक करें आपके शहर में पेट्रोल-डीजल के नए भाव

Petrol Diesel Price Today 26 June 2026: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट जारी है, लेकिन पेट्रोल-डीजल के रेट फिलहाल स्थिर बने हुए हैं।

Jyotsana Singh
Published on: 26 Jun 2026 7:30 AM IST
Petrol Diesel Price Today 26 June 2026 Latest city wise fuel rate across major indian cities
X

Petrol Diesel Price Today 26 June 2026

Petrol Diesel Price Today 26 June 2026: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार नरमी देखने को मिल रही है। डब्ल्यूटीआई (WTI) क्रूड 70 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया है, जबकि ब्रेंट क्रूड भी 74 डॉलर से नीचे कारोबार कर रहा है। इसके बावजूद देश में पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं हुआ है। तेल कंपनियों ने 26 जून 2026 के लिए भी पुराने रेट ही जारी किए हैं। हालांकि केंद्र सरकार और पेट्रोलियम मंत्रालय के संकेतों से उम्मीद बढ़ी है कि आने वाले दिनों में उपभोक्ताओं को राहत मिल सकती है।

क्रूड ऑयल में नरमी से बढ़ी राहत की उम्मीद

रूस की सबसे बड़ी तेल कंपनी रोजनेफ्ट ने घोषणा की है कि वह वैश्विक ईंधन आपूर्ति को स्थिर रखने के लिए अपने कम से कम 30 प्रतिशत कच्चे तेल को रिफाइन करेगी। इस बयान के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतों पर दबाव बना है। शुक्रवार सुबह डब्ल्यूटीआई क्रूड करीब 70.05 डॉलर प्रति बैरल और ब्रेंट क्रूड लगभग 73.32 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार करता दिखा। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि यह गिरावट जारी रहती है तो भारत में भी ईंधन कीमतों पर सकारात्मक असर पड़ सकता है।

फिलहाल क्यों नहीं घट रहे पेट्रोल-डीजल के दाम?

केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि तेल कंपनियां अभी उन स्टॉक्स को प्रोसेस कर रही हैं जिन्हें ऊंची कीमतों पर खरीदा गया था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सस्ता हुआ कच्चा तेल भारतीय रिफाइनरियों तक पहुंचने और उससे तैयार ईंधन बाजार में आने में कुछ समय लगता है। इसी कारण क्रूड सस्ता होने के बावजूद उपभोक्ताओं को तुरंत राहत नहीं मिल रही है।

मई में चार बार बढ़े थे दाम

पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद मई 2026 में पेट्रोल और डीजल के दाम चार बार बढ़ाए गए थे। 15 मई, 19 मई, 23 मई और 25 मई को लगातार बढ़ोतरी हुई थी। इन बढ़ोतरी के बाद से कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

26 जून 2026: प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट


शहर | पेट्रोल (रु./लीटर) | डीजल (रु./लीटर)

दिल्ली | 102.12 | 95.20

कोलकाता | 113.51 | 99.82

मुंबई | 111.21 | 97.83

चेन्नई | 107.77 | 99.55

नोएडा | 102.12 | 97.56

चंडीगढ़ | 101.51 | 89.47

लखनऊ | 101.89 | 95.36

पटना | 113.37 | 99.36

रांची | 105.26 | 100.49

भोपाल | 114.57 | 99.64


तेल कंपनियों को अब भी हो रहा नुकसान

पेट्रोलियम मंत्रालय के अनुसार सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों को अभी भी पेट्रोल और डीजल की बिक्री पर नुकसान उठाना पड़ रहा है। मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक कंपनियों को पेट्रोल पर प्रति लीटर लगभग 30 रुपये और डीजल पर करीब 27 रुपये का घाटा हो रहा है। इसी वजह से कीमतों में तत्काल कटौती की संभावना सीमित मानी जा रही है। हालांकि घाटे में पहले की तुलना में कमी आई है, जिससे भविष्य में राहत का रास्ता खुल सकता है।

कब सस्ता हो सकता है पेट्रोल-डीजल?

विशेषज्ञों का मानना है कि यदि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें 70 डॉलर प्रति बैरल के आसपास बनी रहती हैं और भू-राजनीतिक तनाव नहीं बढ़ता है, तो आने वाले हफ्तों में पेट्रोल और डीजल के दाम में कटौती पर विचार किया जा सकता है। फिलहाल उपभोक्ताओं को कुछ और समय इंतजार करना पड़ सकता है।

ऐसे चेक करें अपने शहर का रेट

पेट्रोल और डीजल की कीमतें रोजाना सुबह 6 बजे अपडेट होती हैं। इंडियन ऑयल के ग्राहक RSP लिखकर शहर का कोड 9224992249 पर भेज सकते हैं। बीपीसीएल उपभोक्ता 9223112222 और एचपीसीएल ग्राहक HPPRICE लिखकर 9222201122 पर SMS भेजकर अपने शहर का ताजा रेट जान सकते हैं।

Jyotsana Singh
ABOUT THE AUTHOR

Jyotsana Singh

Jyotsana Singh is an Tech/Auto and Tourism Desk Content Writer at Newstrack.com.

Next Story