TRENDING TAGS :
Petrol Diesel Price Today: क्रूड ऑयल में नरमी जारी, पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर; जानिए आपके शहर के रेट
Petrol Diesel Price Today 31 May 2026: अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल में नरमी के बावजूद 31 मई 2026 को पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर बने हुए हैं, जानिए आपके शहर में आज का ताजा रेट
Petrol Diesel Price Today 31 May 2026
Petrol Diesel Price Today 31 May 2026: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है, लेकिन इसका असर अभी घरेलू ईंधन कीमतों पर नहीं दिख रहा है। सरकारी तेल कंपनियों ने रविवार, 31 मई 2026 को भी पेट्रोल और डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं किया है। इससे पहले 25 मई को पेट्रोल 2.61 रुपये और डीजल 2.71 रुपये प्रति लीटर महंगा किया गया था। पिछले 12 दिनों में चार बार हुई बढ़ोतरी के बाद फिलहाल कीमतें स्थिर बनी हुई हैं। ऐसे में वाहन चालकों की नजर अब इस बात पर टिकी है कि क्रूड ऑयल में जारी नरमी का फायदा उन्हें कब मिलेगा।
पेट्रोल-डीजल के दाम फिलहाल स्थिर
सरकारी तेल विपणन कंपनियों ने आज भी देशभर में पेट्रोल और डीजल के रेट में कोई बदलाव नहीं किया है। हालांकि मई महीने में लगातार चार बार कीमतें बढ़ाई गई थीं, जिससे आम लोगों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ा है। राजधानी दिल्ली समेत देश के कई शहरों में पेट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर के पार बना हुआ है।
कंपनियों का घाटा अभी भी चिंता का विषय
केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्रालय के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की ऊंची कीमतों के कारण तेल कंपनियों पर अभी भी दबाव बना हुआ है। मंत्रालय के मुताबिक, हालिया मूल्य वृद्धि के बाद कंपनियों का दैनिक घाटा कम जरूर हुआ है, लेकिन पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल हुआ सस्ता
वैश्विक बाजार में शनिवार को ब्रेंट क्रूड का भाव करीब 91.12 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई क्रूड 87.36 डॉलर प्रति बैरल के आसपास कारोबार करता दिखाई दिया। दोनों प्रमुख बेंचमार्क में लगभग 1.7 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। वहीं इंडियन बास्केट क्रूड भी 100 डॉलर प्रति बैरल के नीचे फिसलकर 97.52 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।
31 मई 2026: प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत
शहर | पेट्रोल (रु./लीटर) | डीजल (रु./लीटर)
दिल्ली | 102.12 | 95.20
मुंबई | 111.21 | 97.83
कोलकाता | 113.51 | 99.82
चेन्नई | 107.77 | 99.55
नोएडा | 102.12 | 97.56
चंडीगढ़ | 101.51 | 89.47
लखनऊ | 101.89 | 95.36
पटना | 113.37 | 99.36
रांची | 105.26 | 100.49
भोपाल | 114.57 | 99.64
SMS से ऐसे चेक करें अपने शहर का रेट
अगर आप अपने शहर में पेट्रोल और डीजल का ताजा रेट जानना चाहते हैं तो SMS के जरिए भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
इंडियन ऑयल (IOC) ग्राहक: RSP <शहर कोड> लिखकर 9224992249 पर भेजें।
भारत पेट्रोलियम (BPCL) ग्राहक: RSP <शहर कोड> लिखकर 9223112222 पर भेजें।
हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HPCL) ग्राहक: HPPRICE <शहर कोड> लिखकर 9222201122 पर भेजें। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में राहत मिलने के बावजूद फिलहाल पेट्रोल-डीजल उपभोक्ताओं को कोई राहत नहीं मिली है। तेल कंपनियों ने 31 मई को भी कीमतें स्थिर रखी हैं। अब आने वाले दिनों में क्रूड ऑयल की चाल और तेल कंपनियों के अगले फैसले पर बाजार की नजर टिकी हुई है।


