Petrol Diesel Price Today: 7 अगस्त के नए रेट जारी, जानें आपके शहर में पेट्रोल-डीजल कितना सस्ता या मह

Petrol Diesel Price Today: 7 अगस्त 2026 के पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी। दिल्ली, मुंबई, लखनऊ, हैदराबाद समेत प्रमुख शहरों में आज का फ्यूल प्राइस और क्रूड ऑयल अपडेट देखें।

Jyotsana Singh
Published on: 7 Aug 2026 8:00 AM IST
Petrol Diesel Price Today: August 7 Fuel Prices Released, Check Latest Petrol & Diesel Rates in Your
X

Petrol Diesel Price Today: August 7 Fuel Prices Released, Check Latest Petrol & Diesel Rates in Your



Petrol Diesel Price Today:अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच सरकारी तेल कंपनियों ने 7 अगस्त 2026 के लिए पेट्रोल और डीजल के ताजा रेट जारी कर दिए हैं। राहत की बात यह है कि देश के अधिकांश शहरों में आज भी ईंधन की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। जबकि वैश्विक बाजार में ब्रेंट क्रूड 80 डॉलर प्रति बैरल के करीब बना हुआ है। इसलिए आने वाले दिनों में कीमतों पर असर पड़ सकता है। अगर आप आज अपनी गाड़ी की टंकी फुल कराने जा रहे हैं, तो पहले अपने शहर के ताजा रेट जरूर जान लें। पेट्रोल-डीजल की कीमतें हर दिन सुबह 6 बजे अपडेट की जाती हैं।

7 अगस्त 2026: प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट

शहर पेट्रोल (₹/लीटर) डीजल (₹/लीटर)

दिल्ली 102.12 95.20

मुंबई 111.12 97.78

कोलकाता 113.43 99.78

चेन्नई 107.75 99.57

बेंगलुरु 110.93 98.79

हैदराबाद 115.69 103.82

लखनऊ 101.86 95.06

गाजियाबाद 101.77 95.36

चंडीगढ़ 101.54 89.95

कहां सबसे सस्ता और कहां सबसे महंगा पेट्रोल?

जारी रेट्स के मुताबिक प्रमुख महानगरों में दिल्ली में पेट्रोल सबसे सस्ता 102.12 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है, जबकि हैदराबाद में सबसे महंगा 115.69 रुपये प्रति लीटर है। अलग-अलग राज्यों में वैट और अन्य स्थानीय करों की वजह से ईंधन की कीमतों में अंतर देखने को मिलता है।

80 डॉलर के करीब बना हुआ है क्रूड ऑयल

अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड करीब 79.31 डॉलर प्रति बैरल और अमेरिकी WTI क्रूड 74.96 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिका, ईरान और ओमान स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से जहाजों की आवाजाही को लेकर अंतरिम व्यवस्था पर काम कर रहे हैं। इस घटनाक्रम पर पूरी दुनिया की नजर है क्योंकि इसका असर वैश्विक तेल आपूर्ति और कीमतों पर पड़ सकता है।

भारत पर क्या होगा असर?

भारत अपनी जरूरत का 85 प्रतिशत से अधिक कच्चा तेल आयात करता है। ऐसे में यदि अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड लंबे समय तक महंगा बना रहता है तो देश का आयात बिल बढ़ सकता है। इसका असर महंगाई पर भी पड़ सकता है और भविष्य में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।

पेट्रोल-डीजल के दाम कैसे तय होते हैं?

भारत में ईंधन की कीमतें केवल कच्चे तेल के दाम पर निर्भर नहीं करतीं। इनमें अंतरराष्ट्रीय क्रूड ऑयल की कीमत, रुपये-डॉलर की विनिमय दर, केंद्र और राज्य सरकारों के टैक्स, रिफाइनिंग कॉस्ट, फ्रेट, डीलर कमीशन और वितरण लागत जैसे कई कारकों की भूमिका होती है। यही वजह है कि अलग-अलग राज्यों और शहरों में पेट्रोल-डीजल के रेट अलग होते हैं।

बिना थर्ड पार्टी इंश्योरेंस नहीं मिलेगा पेट्रोल?

इस बीच सुप्रीम कोर्ट ने बिना वैध थर्ड पार्टी इंश्योरेंस के चल रहे वाहनों पर सख्त रुख अपनाया है। अदालत ने केंद्र सरकार को पायलट प्रोजेक्ट तैयार करने का निर्देश दिया है, जिसके तहत भविष्य में वैध थर्ड पार्टी इंश्योरेंस नहीं होने पर पेट्रोल पंपों से ईंधन देने से इनकार किया जा सकता है। साथ ही राष्ट्रीय राजमार्गों पर ऑटोमैटिक टोल डिटेक्शन सिस्टम लागू करने पर भी जोर दिया गया है। फिलहाल यह व्यवस्था लागू नहीं हुई है, लेकिन सरकार को इसकी रूपरेखा तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।

Jyotsana Singh
ABOUT THE AUTHOR

Jyotsana Singh

Content Writer Mail ID - jyotsana.b.singh@gmail.comjyotsana.b.singh@gmail.com

Jyotsana Singh is an Tech/Auto and Tourism Desk Content Writer at Newstrack.com.

Next Story