TRENDING TAGS :
Petrol-Diesel Rate 8 October 2026: आपके शहर में पेट्रोल-डीजल महंगा हुआ या सस्ता? देखें आज का नया रेट
Petrol-Diesel Rate Today: 8 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, मुंबई, लखनऊ समेत प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट देखें।
Petrol-Diesel Rate Today: Check Petrol and Diesel Prices in Your City on October 8
Petrol-Diesel Rate Today: मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच कच्चे तेल की कीमतों पर दबाव बना हुआ है। इसके बावजूद भारत में आम वाहन चालकों को फिलहाल पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बड़ी राहत या बढ़ोतरी देखने को नहीं मिली है। सरकारी तेल कंपनियां हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी करती हैं। 8 अक्टूबर 2026 को भी दिल्ली समेत देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के भाव लगभग स्थिर बने हुए हैं।अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में होने वाले बदलाव के अलावा डॉलर-रुपया,विनिमय दर, स्थानीय कर और परिवहन लागत जैसे कई कारक पेट्रोल-डीजल की कीमत को प्रभावित करते हैं। इसलिए अलग-अलग राज्यों और शहरों में वाहन ईंधन के दाम अलग रहते हैं।
सरकार ने डीजल और ATF पर घटाया निर्यात शुल्क
तेल बाजार में हलचल के बीच केंद्र सरकार ने 1 अक्टूबर से डीजल और एविएशन टरबाइन फ्यूल यानी ATF के निर्यात पर लगने वाला विशेष अतिरिक्त उत्पाद शुल्क घटाया है। डीजल पर यह शुल्क ₹20 से घटाकर ₹16 प्रति लीटर और ATF पर ₹15 से घटाकर ₹10.50 प्रति लीटर किया गया है। पेट्रोल के निर्यात शुल्क में कोई बदलाव नहीं किया गया और यह ₹0.50 प्रति लीटर है।
हालांकि, इस बदलाव का घरेलू बाजार में बिकने वाले पेट्रोल और डीजल पर सीधा असर नहीं पड़ा है। सरकार ने घरेलू खपत के लिए पेट्रोल-डीजल की मौजूदा शुल्क दरों में बदलाव नहीं किया है।
8 अक्टूबर को दिल्ली में पेट्रोल-डीजल का भाव
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 8 अक्टूबर को पेट्रोल करीब ₹102.12 प्रति लीटर और डीजल ₹95.20 प्रति लीटर पर है। मुंबई में पेट्रोल ₹111.18 और डीजल ₹97.83 प्रति लीटर है। वहीं लखनऊ में पेट्रोल ₹102.05 और डीजल ₹95.55 प्रति लीटर के आसपास है।
प्रमुख शहरों में Petrol-Diesel Rate Today
शहर पेट्रोल (₹/लीटर) डीजल (₹/लीटर)
नई दिल्ली ₹102.12 ₹95.20
मुंबई ₹111.18 ₹97.83
लखनऊ ₹102.05 ₹95.55
नोएडा ₹102.12 ₹95.56
गुरुग्राम ₹102.77 ₹95.44
चंडीगढ़ ₹98.10 ₹86.09
जयपुर ₹112.66 ₹97.78
हैदराबाद ₹115.69 ₹103.82
तिरुवनंतपुरम ₹115.49 ₹104.40
कोलकाता ₹113.47 ₹99.82
भुवनेश्वर ₹109.92 ₹100.92
पटना ₹113.35 ₹99.36
चेन्नई ₹107.77 ₹99.55
बेंगलुरु ₹110.93 ₹98.80
क्यों अलग-अलग शहरों में अलग है पेट्रोल-डीजल का भाव?
पेट्रोल और डीजल की कीमत केवल कच्चे तेल के दाम से तय नहीं होती। केंद्र और राज्य स्तर के कर, वैट, परिवहन खर्च और स्थानीय परिस्थितियों के कारण एक शहर से दूसरे शहर में ईंधन के दाम बदल जाते हैं। यही वजह है कि दिल्ली और चंडीगढ़ जैसे शहरों में पेट्रोल की कीमत मुंबई, जयपुर या हैदराबाद की तुलना में अलग दिखाई देती है।
रोज सुबह 6 बजे जारी होते हैं नए रेट
सरकारी तेल कंपनियां पेट्रोल और डीजल की कीमतों को रोजाना सुबह 6 बजे अपडेट करती हैं। अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल के बाजार में तेजी या गिरावट, रुपये की स्थिति और अन्य लागतों को ध्यान में रखते हुए कीमतों में बदलाव किया जा सकता है। इसलिए वाहन में पेट्रोल या डीजल भरवाने से पहले अपने शहर का ताजा रेट जांच लेना बेहतर है।


