TRENDING TAGS :
PhonePe Launched Wish Credit Card: इस Credit Card से बढ़ाएं अपना Credit Score आसानी से
पहली बार क्रेडिट कार्ड लेना अब आसान! PhonePe और Utkarsh Small Finance Bank ने FD-बेस्ड Wish Credit Card लॉन्च किया, जो सुरक्षित, डिजिटल और हर ट्रांजैक्शन पर लाभ देने वाला है
Phone Pay Launch Wish Credit Card: आज के समय में डिजिटल पेमेंट बहुत तेजी से बढ़ रहा है। लोग अपने मोबाइल और ऐप्स के जरिए आसानी से पैसे भेजना, बिल भरना और खरीदारी करना पसंद करते हैं। इसी बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए अब बैंक और फिनटेक कंपनियां नए-नए क्रेडिट कार्ड लेकर आ रही हैं, ताकि ग्राहकों को और ज्यादा फायदे मिल सकें। इसी कड़ी में PhonePe ने Utkarsh Small Finance Bank के साथ मिलकर नया FD-बेस्ड क्रेडिट कार्ड लॉन्च किया है। इसे “Wish Credit Card” नाम दिया गया है। यह कार्ड खासकर उन लोगों के लिए बनाया गया है जो पहली बार क्रेडिट कार्ड लेना चाहते हैं। साथ ही, यह छोटे शहरों यानी Tier 2 और Tier 3 शहरों में रहने वाले लोगों के लिए भी बहुत उपयोगी है। इस कार्ड का उद्देश्य ग्राहकों को सुरक्षित, आसान और फायदे वाला क्रेडिट एक्सपीरियंस देना है।
FD-बेस्ड क्रेडिट कार्ड क्या है?
Wish Credit Card एक सुरक्षित और आसान FD-based क्रेडिट कार्ड है, जो पहली बार क्रेडिट कार्ड लेने वाले और छोटे शहरों (Tier 2 और Tier 3) के लोगों के लिए बहुत उपयोगी है। इस कार्ड में आप पहले बैंक में थोड़ी राशि जमा करके फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) खोलते हैं और उसी राशि के आधार पर आपकी क्रेडिट लिमिट तय होती है। इस कार्ड के लिए केवल ₹2,000 से FD खोलना पर्याप्त है। जितनी राशि आप FD में रखेंगे, उतनी ही क्रेडिट लिमिट आपको मिलेगी।
इस FD पर मिलने वाला ब्याज भी जारी रहता है, जबकि आप कार्ड का उपयोग करके मोबाइल रिचार्ज, बिल पेमेंट, ऑनलाइन शॉपिंग और UPI पेमेंट्स कर सकते हैं। यह कार्ड RuPay नेटवर्क पर आधारित है और Digital Payment के लिए पूरी तरह सुरक्षित है। Wish Credit Card से आप आसानी से अपनी क्रेडिट हिस्ट्री बना सकते हैं और हर ट्रांजैक्शन पर Reward Points भी कमा सकते हैं।
हर ट्रांजैक्शन पर मिलेगा फायदा
Wish Credit Card की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसके हर ट्रांजैक्शन पर आपको Reward Points मिलते हैं। मोबाइल रिचार्ज और बिल पेमेंट्स करने पर आपको 3% रिवॉर्ड पॉइंट्स मिलते हैं। वहीं, Scan & Pay और कुछ चुनिंदा ई-कॉमर्स ट्रांजैक्शन पर आपको 1% रिवॉर्ड पॉइंट्स मिलते हैं। इसके अलावा, अगर आप महीने में ₹15,000 खर्च करते हैं, तो आपको 200 बोनस रिवॉर्ड पॉइंट्स भी मिलते हैं।
यहाँ यह ध्यान दें कि 1 पॉइंट = ₹1 होता है, जिसे आप सीधे रिडीम कर सकते हैं। मतलब, आपके खर्च पर मिलने वाले पॉइंट्स को आप तुरंत कैश या शॉपिंग में इस्तेमाल कर सकते हैं। इस तरह, Wish Credit Card न सिर्फ क्रेडिट सुविधा देता है, बल्कि हर ट्रांजैक्शन को फायदे वाला भी बनाता है।
आवेदन प्रक्रिया
Wish Credit Card अब पूरी तरह डिजिटल है। इसे पाने के लिए आपको कहीं जाने या कागजी काम करने की जरूरत नहीं है। आप सीधे PhonePe ऐप पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। FD खोलने से लेकर कार्ड का इस्तेमाल करने तक का पूरा प्रोसेस सरल और बिना झंझट के होता है।
PhonePe के पेमेंट्स हेड, दीप अग्रवाल के अनुसार, यह नया उत्पाद क्रेडिट कार्ड को सरल और सुलभ बनाने में एक बड़ा कदम है। Utkarsh Small Finance Bank के MD & CEO, गोविंद सिंह ने बताया कि FD-बेस्ड मॉडल से ग्राहक न सिर्फ ब्याज कमा सकते हैं, बल्कि अपनी क्रेडिट प्रोफाइल भी मजबूत कर सकते हैं।


