PM Modi's appeal: PM मोदी की अपील का बड़ा प्रभाव! RPG Group ने घटाईं विदेशी यात्राएं, WFH को दिया बढ़ावा

PM Modi's appeal: देश में सादगी, जिम्मेदार खर्च और संसाधनों के बेहतर प्रयोग को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील का प्रभाव अब कॉर्पोरेट जगत में भी दिखाई देने लगा है।

Priya Singh Bisen
Published on: 14 May 2026 5:52 PM IST (Updated on: 14 May 2026 5:52 PM IST)
PM Modis appeal
X

PM Modi's appeal

PM Modi's appeal: देश में सादगी, जिम्मेदार खर्च और संसाधनों के बेहतर प्रयोग को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील का प्रभाव अब कॉर्पोरेट जगत में भी दिखाई देने लगा है। देश के बड़े उद्योग समूहों में शामिल RPG Group ने अपने कर्मचारियों और ग्रुप कंपनियों के लिए नई गाइडलाइन रिलीज़ कर दी है। इन निर्देशों में गैर-जरूरी खर्चों में कटौती, विदेशी यात्राओं को सीमित करने और वर्क फ्रॉम होम (WFH) को बढ़ावा देने पर खासतौर से जोर दिया गया है।

चेयरमैन Harsh Goenka ने भेजा संदेश

ग्रुप के चेयरमैन Harsh Goenka ने वरिष्ठ अधिकारियों को भेजे गए संदेश में कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा देश में जिम्मेदार खर्च और संसाधनों के संतुलित प्रयोग पर दिए गए संदेश को गंभीरता से लेने की बेहद आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि कॉर्पोरेट सेक्टर को सिर्फ मुनाफे तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि देशहित और टिकाऊ कार्य संस्कृति को भी प्राथमिकता देनी चाहिए।

गोयनका ने दिया स्पष्ट संदेश

हर्ष गोयनका ने अपने संदेश में साफ़-साफ़ कहा है कि यह पहल केवल खर्च बचाने के उद्देश्य से नहीं की जा रही है, बल्कि इसका मकसद कर्मचारियों में जिम्मेदारी और बेहतर कार्यशैली को बढ़ावा देना भी है। कंपनी चाहती है कि तकनीक और डिजिटल प्लेटफॉर्म का अधिकतम प्रयोग कर अनावश्यक रूप से यात्रा और संसाधनों की बर्बादी को रोका जाए।

क्या है नई गाइडलाइन ?

नई गाइडलाइन के अंतर्गत RPG Group ने उन कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम के लिए प्रोत्साहित करने का निर्णय किया है, जिनका काम घर से आसानी से किया जा सकता है। कंपनी का मानना है कि इससे ऑफिस आने-जाने में लगने वाला वक़्त और खर्च दोनों कम होंगे। साथ ही कर्मचारियों की उत्पादकता बढ़ाने में भी सहायता मिलेगी।

इसके अलावा ग्रुप ने घरेलू और विदेशी यात्राओं में कटौती के आदेश दिए हैं। कंपनी ने कहा है कि केवल बेहद जरूरी मामलों में ही विदेश यात्रा की अनुमति दी जाएगी। वहीं अलग-अलग शहरों में होने वाली बैठकों के लिए वर्चुअल मीटिंग और डिजिटल कम्युनिकेशन को प्राथमिकता देने को कहा गया है।

कर्मचारियों को कारपूलिंग और पब्लिक ट्रांसपोर्ट यूज़ करने की सलाह

पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए RPG Group ने इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड वाहनों को तेजी से अपनाने पर भी बल दिया है। कंपनी ने भविष्य में खरीदे जाने वाले या लीज पर लिए जाने वाले वाहनों में इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड मॉडल को प्राथमिकता देने की बात कही है। साथ ही कर्मचारियों को कारपूलिंग और पब्लिक ट्रांसपोर्ट का प्रयोग करने की सलाह दी गई है।

बता दे, कंपनी का कहना है कि ये कदम न केवल खर्च कम करेंगे, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और जिम्मेदार कॉर्पोरेट संस्कृति को भी मजबूत बनाएंगे।

Priya Singh Bisen

Priya Singh Bisen

Mail ID - Priyasinghbisen96@gmail.com

Content Writer

Next Story