रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स ने फूड प्रोसेसिंग विभाग के साथ 40,000 करोड़ का MoU किया साइन

रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स (RCPL) ने देश के फूड सेक्टर में नया मुकाम हासिल किया। 40,000 करोड़ रुपये के निवेश से भारत में इंटीग्रेटेड फूड मैन्युफैक्चरिंग प्लांट्स का नेटवर्क तैयार होगा और रोजगार के नए अवसर बढ़ेंगे।

Sonal Girhepunje
Published on: 25 Sept 2025 5:16 PM IST
RCPL Signs Rs 40,000 Crore MoU
X

RCPL Signs Rs 40,000 Crore MoU (Photo - Social Media)

RCPL Signs Rs 40,000 Crore MoU: रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (RCPL) ने गुरुवार को फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्रीज मंत्रालय के साथ 40,000 करोड़ रुपये का बड़ा समझौता (MoU) किया। इस समझौते के तहत RCPL देश में कई इंटीग्रेटेड फूड मैन्युफैक्चरिंग प्लांट्स स्थापित करेगी, जो भारत के खाद्य उद्योग को नई दिशा और तेजी देंगे। यह MoU World Food India 2025 इवेंट में साइन किया गया, जहां देश और दुनिया के उद्योग विशेषज्ञ भी मौजूद थे। इस पहल का उद्देश्य केवल नए प्लांट्स बनाना नहीं है, बल्कि आधुनिक तकनीक, AI-driven ऑटोमेशन और सस्टेनेबल टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके भारत के फूड सेक्टर को और मजबूत बनाना है। इसके साथ ही यह निवेश भारत में रोजगार के अवसर भी बढ़ाएगा और देश की खाद्य सुरक्षा में योगदान देगा।

एशिया का सबसे बड़ा फूड पार्क

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने अगस्त 2025 में अपने वार्षिक सामान्य सभा (AGM) में एक बड़ा निवेश करने की घोषणा की थी। कंपनी ने कहा कि वह एशिया का सबसे बड़ा इंटीग्रेटेड फूड पार्क बनाएगी। इन फूड पार्क्स में AI-driven ऑटोमेशन, रोबोटिक्स और सस्टेनेबल टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जाएगा, ताकि उत्पादन तेज़, सुरक्षित और पर्यावरण के अनुकूल हो।

RCPL, जो पहले Reliance Retail का हिस्सा थी और अब रिलायंस इंडस्ट्रीज की डायरेक्ट सब्सिडियरी बन चुकी है, भारत की सबसे तेजी से बढ़ती FMCG कंपनियों में से एक बन गई है। केवल तीन साल में RCPL का रिवेन्यू 11,000 करोड़ रुपये से ज्यादा पहुँच चुका है, जिससे यह कंपनी भारत में FMCG सेक्टर में एक मजबूत खिलाड़ी बन गई है।

कौन से प्लांट बनेंगे?

इस MoU के तहत RCPL कुल 1,500 करोड़ रुपये से ज्यादा निवेश करेगी। इसके तहत महाराष्ट्र के कटोल, नागपुर और आंध्र प्रदेश के कुरनूल में फूड प्रोडक्ट्स और बीवरेज के लिए इंटीग्रेटेड प्लांट्स बनाए जाएंगे।

Mukesh Ambani और Isha Ambani का विज़न

रिलायंस इंडस्ट्रीज की डायरेक्टर Isha Ambani ने AGM में कहा कि RCPL समूह के सबसे महत्वपूर्ण "growth engines" में से एक है। उनका लक्ष्य है कि अगले पांच साल में RCPL का रिवेन्यू 1 लाख करोड़ रुपये तक पहुंचे और कंपनी ग्लोबल मार्केट में भी अपनी पहचान बनाए।

इशा अंबानी ने आगे बताया, “हमारी लंबी योजना यह है कि RCPL भारत की सबसे बड़ी FMCG कंपनी बने और दुनिया भर में जाना पहचाना जाए। FMCG बिज़नेस हमारे लिए अन्य सेक्टर्स जैसे कपड़े, इलेक्ट्रॉनिक्स और कंज़्यूमर प्रोडक्ट्स में विस्तार का मार्गदर्शन भी करेगा।”

RCPL के ब्रांड्स और प्रोडक्ट्स

RCPL ने कई कंज़्यूमर ब्रांड्स जैसे Tagz Foods खरीदे हैं। इसके अलावा कंपनी ने Campa, Independence, Alan’s, Enzo और Ravalgaon जैसे हाउस ब्रांड्स लॉन्च किए हैं। इन ब्रांड्स में साबुन, कोला और अन्य फूड प्रोडक्ट्स शामिल हैं।

1 / 4
Your Score0/ 4
Sonal Girhepunje

Sonal Girhepunje

Former Senior Writer Mail ID - sonalgirhepunje23@gmail.com

Sonal Girhepunje is a Former Senior Writer at Newstrack.com.

Next Story