×

New Year 2023: नए साल में होंगे LIC सहित कई प्रमुख संस्थाओं में बड़े बदलाव

New Year 2023: इस साल, देश के सबसे बड़े ऋणदाता भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई), बैंक ऑफ बड़ौदा, एलआईसी सहित अन्य शीर्ष नेतृत्व की भूमिकाओं में बदलाव देखने को मिलेगा।

Viren Singh
Written By Viren Singh
Published on: 31 Dec 2022 8:53 AM GMT (Updated on: 31 Dec 2022 9:12 AM GMT)
New Year 2023
X

New Year 2023 (NEWSTRACK)

New Year 2023: कुछ घंटों बाद नए साल यानी वर्ष 2023 में प्रवेश कर जाएंगे। साल 2022 जा रहा है और अपने साथ कई बड़े बदलाव भी करते हुए जाएगा। साल 2023 में भारत की कई प्रमुख संस्थानों में कई बड़े बदलाव होते हुए दिखाई देंगे, क्योंकि इस साल इन संस्थानों के कई शीर्ष भूमिकाओं पर बैठे लोगों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है और कईयों का समाप्त हो चुका है। इन संस्थानों पर कई लोग लोगों की नियुक्ति हो चुकी हैं और जनवरी में लागू होने वाली हैं तो कई संस्थानों की नियुक्ति पर प्रक्रिया चल रही है।

बदलेंगे इन संस्थानों के प्रमुख

इस साल, देश के सबसे बड़े ऋणदाता भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई), बैंक ऑफ बड़ौदा, एलआईसी सहित अन्य शीर्ष नेतृत्व की भूमिकाओं में बदलाव देखने को मिलेगा। कुछ बैंकों में एमडी और सीईओ की भूमिकाओं के लिए भर्ती चल रही है, जबकि अन्य में सिफारिशें देखी जा रही हैं। 30 दिसंबर को बीएसई लिमिटेड ने सुंदररमन राममूर्ति को एक्सचेंज के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के रूप में नियुक्त किया गया था। जल्दी नए साल के शुरुआती महीने के पहले दिनों में उनकी नियुक्ति होने वाली है। आइये डालते हैं इन पर एक नजर।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE)

बीएसई पर नए साल में बड़ा बदलाव देखने को मिलने वाला है। बीएसई के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के पद पर 4 जनवरी, 2023 को सुंदररमन राममूर्ति नियुक्ति होने वाले हैं। उनकी इस पर नियुक्ति की घोषणा बीते 30 दिसंबर, 2022 को हो गई थी।

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI)

साल 2023 में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के अध्यक्ष पद पर बड़ा बदलाव होने जा रहा है। मौजूदा समय एसबीआई के अध्यक्ष दिनेश कुमार खारा हैं, उन्हें केंद्र सरकार ने 7 अक्टूबर, 2020 से तीन साल की अवधि के लिए भारतीय स्टेट बैंक के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया था। और अब उनका कार्यकाल समाप्त होने वाला है। इससे पहले खारा को अगस्त 2016 में तीन साल के लिए एसबीआई के प्रबंध निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया था। बैंक अपने अध्यक्ष पद की भूमिका के लिए लोगों की तलाश कर रहा है।

केनरा बैंक

केनरा बैंक में भी साल 2023 में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। बैंक के एमजी और सीईओ एलवी प्रभाकर का कार्यकाल का 31 दिसंबर, 2022 आखिरी दिन है। वे बैंक के इस पद पर 1 फरवरी 2020 को नियुक्त हुए थे। तब उन्होंने आर ए शंकर नारायणन का स्थान लिया था। वित्तीय सेवा संस्थान ब्यूरो (FSIB) के आधिकारिक बयान के अनुसार, निकाय ने केनरा बैंक में प्रबंध निदेशक और सीईओ के पद के लिए के सत्यनारायण राजू के नाम की सिफारिश की है।

भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC)

देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी एलआईसी में साल 2023 के शुरुआती महीनों में बड़ा बदलाव होने वाले है। एलआईसी के एम आर कुमार मार्च 2023 में अध्यक्ष के रूप में अपना कार्यकाल समाप्त करेंगे। जनवरी 2022 में, कुमार का कार्यकाल एक वर्ष के लिए बढ़ा दिया गया था। इससे पहले जून 2021 को एलआईसी के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम को देखते हुए उन्हें नौ महीने का विस्तार दिया गया था इस महीने की शुरुआत में दो सरकारी अधिकारियों ने रायटर को बताया कि सरकार का लक्ष्य एक निजी क्षेत्र के पेशेवर को भारतीय जीवन बीमा निगम के पहले मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में नियुक्त करना है, क्योंकि शेयर बाजार में कंपनी के आईपीओ के निराशाजनक शुरुआत के बाद अपने सबसे बड़े बीमाकर्ता को आधुनिक बनाने के प्रयास में है।

बैंक ऑफ बड़ौदा

बैंक ऑफ बड़ौदा के एमडी और सीईओ संजीव चड्ढा का तीन साल का कार्यकाल जनवरी 2023 में समाप्त हो रहा है। वित्तीय सेवा संस्थान ब्यूरो (FSIB) ने BoB के MD और CEO के पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।

बैंक ऑफ इंडिया

बैंक ऑफ इंडिया के एमडी और सीईओ अतनु कुमार दास उर्फ एके दास का कार्यकाल 2023 में जनवरी महीने में समाप्त होने जा रहा है। उनकी नियुक्ति इस पद पर जनवरी 2020 में हुई थी। FSIB ने बैंक ऑफ इंडिया के एमडी और सीईओ पद के लिए भी आवेदन आमंत्रित किए हैं।

Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story