सीनियर सिटीजन की बल्ले-बल्ले! FD पर 8.50% तक ब्याज दे रहे ये बैंक, पैसा लगाने से पहले जान लें पूरी लिस्ट

Senior Citizen FD: अगर आप भी अपनी बचत को सुरक्षित रखते हुए अच्छा रिटर्न कमाना चाहते हैं, तो कई बैंक वरिष्ठ नागरिकों को एफडी पर आकर्षक ब्याज दर दे रहे हैं। कुछ बैंकों में यह ब्याज दर 8.50 प्रतिशत तक पहुंच रही है।

Priya Singh Bisen
Published on: 22 Aug 2026 8:38 AM IST (Updated on: 22 Aug 2026 8:38 AM IST)
Senior Citizen FD
X

Senior Citizen FD

Senior Citizen FD: रिटायरमेंट (Retirement) के बाद हर व्यक्ति चाहता है कि उसकी जिंदगी भर की जमा पूंजी सुरक्षित रहे और उस पर नियमित आमदनी भी होती रहे। ऐसे में फिक्स्ड डिपॉजिट यानी एफडी (Fixed Deposit) आज भी देश के लाखों वरिष्ठ नागरिकों (Senior Citizens) के लिए निवेश का भरोसेमंद विकल्प बनी हुई है।

अगर आप भी अपनी बचत को सुरक्षित रखते हुए अच्छा रिटर्न (Return) कमाना चाहते हैं, तो कई बैंक वरिष्ठ नागरिकों को एफडी पर आकर्षक ब्याज दर (Interest Rate) दे रहे हैं। कुछ बैंकों में यह ब्याज दर 8.50 प्रतिशत तक पहुंच रही है।

स्मॉल फाइनेंस बैंकों में सबसे अधिक ब्याज

वरिष्ठ नागरिकों को सबसे ज्यादा ब्याज देने वाले बैंकों में स्मॉल फाइनेंस बैंक (Small Finance Banks) आगे दिखाई दे रहे हैं। इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक, ईएसएएफ स्मॉल फाइनेंस बैंक, शिवालिक स्मॉल फाइनेंस बैंक और सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक वरिष्ठ नागरिकों को एफडी पर 8.50 प्रतिशत तक ब्याज दे रहे हैं।

इसके अलावा जना स्मॉल फाइनेंस बैंक और उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक में वरिष्ठ नागरिकों के लिए ब्याज दर 8.30 प्रतिशत तक है। उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक 8.25 प्रतिशत तक ब्याज दे रहा है। वहीं एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक में यह दर 7.90 प्रतिशत और स्लाइस स्मॉल फाइनेंस बैंक में 7.75 प्रतिशत तक है।

प्राइवेट और विदेशी बैंकों में भी अच्छे विकल्प

अगर आप प्राइवेट बैंक (Private Banks) या विदेशी बैंक (Foreign Banks) में एफडी कराने की सोच रहे हैं, तो यहां भी कई विकल्प मौजूद हैं। एसबीएम बैंक इंडिया एफडी पर 8.15 प्रतिशत तक ब्याज दे रहा है। डीसीबी बैंक में यह दर 8.00 प्रतिशत और बंधन बैंक में 7.95 प्रतिशत तक है।

इंडसइंड बैंक और यस बैंक वरिष्ठ नागरिकों को 7.75 प्रतिशत तक ब्याज दे रहे हैं। आरबीएल बैंक में यह दर 7.70 प्रतिशत तक है। सिटी यूनियन बैंक और आईडीएफसी फर्स्ट बैंक 7.50 प्रतिशत तक ब्याज दे रहे हैं। कोटक महिंद्रा बैंक में 7.30 प्रतिशत, एक्सिस बैंक में 7.20 प्रतिशत और एचडीएफसी बैंक तथा आईसीआईसीआई बैंक में 7.10 प्रतिशत तक ब्याज मिल रहा है।

विदेशी बैंकों की बात करें तो स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक 7.10 प्रतिशत, ड्यूश बैंक 7.00 प्रतिशत और एचएसबीसी बैंक 6.00 प्रतिशत तक ब्याज दे रहा है।

सरकारी बैंकों में भी वरिष्ठ नागरिकों को अच्छा रिटर्न

सरकारी बैंक (Government Banks) पसंद करने वाले वरिष्ठ नागरिकों के लिए भी कई विकल्प हैं। बैंक ऑफ इंडिया 7.45 प्रतिशत तक ब्याज दे रहा है। पंजाब एंड सिंध बैंक में यह दर 7.35 प्रतिशत तक है। बैंक ऑफ बड़ौदा और सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया 7.25 प्रतिशत तक रिटर्न दे रहे हैं।

बैंक ऑफ महाराष्ट्र और इंडियन बैंक में ब्याज दर 7.15 प्रतिशत तक है। केनरा बैंक, इंडियन ओवरसीज बैंक और पंजाब नेशनल बैंक 7.10 प्रतिशत तक ब्याज दे रहे हैं। वहीं देश का सबसे बड़ा बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया यानी एसबीआई (SBI) और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया वरिष्ठ नागरिकों को 7.05 प्रतिशत तक ब्याज ऑफर कर रहे हैं।

अधिक रिटर्न के लिए निवेश का तरीका भी जरूरी

एफडी में निवेश करते समय सिर्फ ब्याज दर (Interest Rate) देखना ही पर्याप्त नहीं है। ब्याज दर में छोटा सा अंतर भी बड़ी रकम पर कुल रिटर्न को प्रभावित कर सकता है। खासकर अगर निवेश की रकम ज्यादा है, तो बैंक का चुनाव सोच-समझकर करना जरूरी हो जाता है।

जानकारों के मुताबिक, ₹5 लाख के इंश्योरेंस कवर (Insurance Cover) के दायरे में पूरी तरह सुरक्षित रहने के लिए अपनी जमा राशि को अलग-अलग बैंकों में बांटना एक तरीका हो सकता है। ज्यादा रिटर्न पाने के लिए चुनिंदा स्मॉल फाइनेंस बैंकों का इस्तेमाल किया जा सकता है। साथ ही एफडी की अवधि (Tenure) अपनी नकदी की जरूरत के हिसाब से तय करनी चाहिए, ताकि जरूरत पड़ने पर पैसा समय पर उपलब्ध रहे।

इस तरह वरिष्ठ नागरिक अपनी जरूरत, ब्याज दर और जमा की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एफडी में निवेश का फैसला कर सकते हैं।

Priya Singh Bisen
ABOUT THE AUTHOR

Priya Singh Bisen

Content Writer Mail ID - Priyasinghbisen96@gmail.comPriyasinghbisen96@gmail.com

Priya Singh Bisen is a journalist with over five years of experience in the news and digital media industry. She covers a wide range of topics, including weather, lifestyle, health, politics, and international affairs. In addition to news writing, Priya has experience in news script writing, voice-overs, anchoring, field reporting, and social media management. She holds a Bachelor's degree in Mass Communication and a Master's degree in Advertising and Public Relations. Priya also enjoys writing, traveling, and playing sports, pursuits that reflect her curiosity and passion for exploring new perspectives.

Next Story