×

Share Market Today :'ओमिक्रोन' से सहमा शेयर बाजार, सेंसेक्स 1,189 अंक धड़ाम, निफ्टी 16,620 के नीचे फिसलकर बंद

कमजोर वैश्विक संकेतों की वजह से आज 20 दिसंबर को भारतीय स्टॉक मार्केट (Stock Market) में बड़ी गिरावट के साथ शुरुआत हुई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 650 अंक से अधिक टूटकर कारोबार करना शुरू किया।

Network
Newstrack NetworkPublished By aman
Published on: 20 Dec 2021 5:24 AM GMT (Updated on: 20 Dec 2021 10:22 AM GMT)
Stock Market Today live updates asian market trading Sensex Nifty 50 trade 08 march 2022 tuesday
X

Share Market : शेयर बाजार में थमा तेजी का रुख, 258 अंकों की गिरावट दर्ज (social media)

Share Market Today : Share Market Today : दलाल स्ट्रीट आज 'लाल' ही दिखी। शेयर बाजार में चौतरफा बिकवाली के मद्देनजर गिरावट का दौर ही देखने को मिला। कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रोन की बढ़ती रफ्तार से बढे डर और विदेशी निवेशकों की बिकवाली के असर से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही भारी गिरावट का सामना करते देखे गए। दिनभर के कारोबार के बाद सेंसेक्स 1189.73 अंक यानी 2.09 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ। वहीं, निफ्टी इंडेक्स 371.00 अंक यानी 2.18 फीसद की गिरावट के साथ 16,614.20 के स्तर पर बंद हुआ। आज बैंकिंग और रियल्टी शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली देखने को मिली।

टाटा स्टील के शेयर धड़ाम

सेंसेक्स के टॉप 30 शेयरों में आज ज्यादार स्टॉक्स लाल निशान में ही बंद हुए हैं। आज टाटा स्टील टॉप लूजर रहा। टाटा स्टील 5.21 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,072 रुपए प्रति शेयर के स्तर पर बंद हुआ। इसके अलावा इंडसइंड बैंक, बजाज फाइनेंस, एसबीआई, LT, रिलायंस, HDFC Bank, एनटीपीसी, कोटक बैंक, बजाज फाइनेंस, ITC, ICICI Bank, एचडीएफसी, TechM, Axis Bank, TCS, टाइटन, सन फार्मा, इंफोसिस, भारती एयरटेल, विप्रो, एशियन पेंट्स समेत सभी कंपनियों के शेयर्स लाल निशान में बंद हुए हैं.

कमजोर वैश्विक संकेतों की वजह से आज 20 दिसंबर को भारतीय स्टॉक मार्केट (Stock Market) में बड़ी गिरावट के साथ शुरुआत हुई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) 650 अंक से अधिक टूटकर कारोबार करना शुरू किया। मगर देखते हो देखते आधे घंटे के भीतर यह गिरावट 1,000 अंकों को पार कर गई। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी (Nifty) ने भी 17,000 के नीचे से शुरुआत की। बाजार आज 16,824 के स्टार पर खुला। बाजार के इस तरह धड़ाम से गिरने की बड़ी वजह कोरोना के नए वेरियंट 'ओमिक्रोन' को ठहराया जा रहा है। दरअसल, ओमिक्रोन के दुनिया में बढ़ते असर से बाजार सहम गया है। आज क्या अमेरिकी और क्या एशियाई, सभी बाजार नीचे आ गिरे हैं।

शुरुआती आधे घंटे में ही हो गया खेल

आज बाजार खुलने के शुरुआती आधे घंटे के भीतर ही सेंसेक्स 1,000 से ज्यादा अंक टूट चुका था। सेंसेक्स 1076.46 अंक यानी 1.89 फीसदी की गिरावट के साथ 55,935.28 पर लाल निशान के साथ कारोबार करता देखा गया था। मगर, खबर लिखे जाने तक सेंसेक्स रिकॉर्ड 1,200 से ज्यादा अंक नीचे आ चुका है। वहीं एनएसई का निफ्टी 322.30 अंक यानी 1.9 फीसदी की कमजोरी के साथ 16,662.90 पर कारोबार कर रहा था जो अब और गिरकर 16,557 पर आ चुका है।

दरअसल, आज बाजार खुलने के शुरुआती 10 मिनटों में ही आगे की संभावनाएं दिखने लगी थीं। बाजार खुलने के 10 मिनट बाद ही सेंसेक्स 850 अंकों से ज्यादा की गिरावट पर व्यापार करता देखा गया। जिसके बाद यह गिरता ही चला गया।

उल्लेखनीय है, कि बाजार में पिछले हफ्ते बड़ी गिरावट दर्ज की गई थी। तब, सेंसेक्स में 1,774.93 अंकों की गिरावट दर्ज की गई थी। वहीं, निफ्टी 50 में भी 526.1 अंकों की गिरावट देखी गई थी। उसके बाद बाजार में दो हफ़्तों तक तेजी का रुख दिखा। जिसके बाद यह गिरावट आई है। कोरोना के नए वेरियंट ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों और एफपीआई की लगातार बिकवाली तथा मुनाफावसूली जैसे कारकों की वजह से शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिल रहा है।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story