Sona Chandi Ka Rate 16 May: सोना टूटा, चांदी में भी बड़ी गिरावट, जानें आपके शहर में क्या है नया भाव

Sona Chandi Ka Rate 16 May 2026: सर्राफा बाजार में बड़ी गिरावट, जानिए आपके शहर में क्या है नया भाव

Jyotsana Singh
Published on: 16 May 2026 10:04 AM IST
sona chandi ka rate16 May 2026 bullion market price fall India gold silver
X

Sona Chandi Ka Rate 16 May 2026 India 

Sona Chandi Ka Rate 16 May 2026: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव, मजबूत डॉलर और निवेशकों की भारी मुनाफावसूली का असर अब भारतीय सर्राफा बाजार पर साफ दिखाई देने लगा है। शुक्रवार को सोना और चांदी दोनों की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार 24 कैरेट सोना 3,200 रुपये टूटकर 1,62,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि चांदी 21,600 रुपये लुढ़ककर 2.75 लाख रुपये प्रति किलो रह गई। वहीं MCX और अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी दोनों कीमती धातुओं में कमजोरी देखने को मिली। ऐसे में गहने खरीदने वाले लोगों और निवेशकों की नजर अब ताजा रेट पर टिकी हुई है। नीचे जानिए 16 मई 2026 के अनुसार देश के प्रमुख शहरों में सोना और चांदी का लेटेस्ट भाव।

IBJA के अनुसार आज का गोल्ड रेट (प्रति 10 ग्राम)

कैरेट

आज का भाव

24 कैरेट (999)

₹1,58,210

23 कैरेट (995)

₹1,57,577

22 कैरेट (916)

₹1,44,920

18 कैरेट (750)

₹1,18,658

14 कैरेट (585)

₹92,553

16 मई 2026: शहरवार गोल्ड-सिल्वर रेट (प्रति 10 ग्राम सोना और प्रति किलो चांदी)

शहर

24 कैरेट सोना

22 कैरेट सोना

18 कैरेट सोना

चांदी (1 किलो)

दिल्ली

₹1,60,240

₹1,46,900

₹1,20,220

₹2,90,000

मुंबई

₹1,60,090

₹1,46,750

₹1,20,070

₹2,90,000

कोलकाता

₹1,60,090

₹1,46,750

₹1,20,070

₹2,90,000

चेन्नई

₹1,63,090

₹1,49,500

₹1,24,700

₹3,05,000

पटना

₹1,60,140

₹1,46,800

₹1,20,120

₹2,90,000

लखनऊ

₹1,60,240

₹1,46,900

₹1,20,220

₹2,90,000

जयपुर

₹1,60,240

₹1,46,900

₹1,20,220

₹2,90,000


क्यों टूटा सोना और चांदी?

विशेषज्ञों के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर मजबूत होने और निवेशकों द्वारा मुनाफावसूली करने से सोने और चांदी दोनों पर दबाव बढ़ा है। हाजिर सोना 104 डॉलर टूटकर 4,548.46 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गया। वहीं हाजिर चांदी भी 5.26 डॉलर की गिरावट के साथ 78.21 डॉलर प्रति औंस रह गई। इसका सीधा असर भारतीय बाजारों पर पड़ा।

MCX पर क्या रहे भाव?

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव 97 रुपये गिरकर 1,58,450 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया। इससे पहले यह 1,58,547 रुपये पर बंद हुआ था। गौरतलब है कि 29 जनवरी 2026 को सोना अपने रिकॉर्ड स्तर 1,80,779 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया था।

खरीदारी करने वालों के लिए क्या है संकेत?

लगातार उतार-चढ़ाव के बीच विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले दिनों में सोने और चांदी में और अस्थिरता देखने को मिल सकती है। शादी-ब्याह या निवेश के लिए खरीदारी करने वाले लोग बाजार पर नजर बनाए रखें। कीमतों में गिरावट फिलहाल ग्राहकों के लिए राहत लेकर आई है, लेकिन अंतरराष्ट्रीय हालात बदलने पर फिर तेजी लौट सकती है।

Jyotsana Singh

Jyotsana Singh

Editor

Next Story