Sona Chandi Ka Rate 18 May 2026: गहनों की शॉपिंग से पहले पढ़ लें यह खबर, आज क्या है 24K गोल्ड और सिल्वर का रेट

Sona Chandi Ka Rate 18 May 2026: ईरान-अमेरिका तनाव और मजबूत डॉलर के बीच सोने-चांदी में बड़ी गिरावट, जानें आपके शहर का नया रेट

Jyotsana Singh
Published on: 18 May 2026 9:42 AM IST (Updated on: 18 May 2026 9:42 AM IST)
sona chandi ka rate18 May 2026 bullion market price fall India gold silver price today
X

Sona Chandi Ka Rate 18 May 2026 City Wise India  

Sona Chandi Ka Rate 18 May 2026: ईरान-अमेरिका तनाव, मजबूत डॉलर और निवेशकों की मुनाफावसूली का असर अब भारतीय सर्राफा बाजार पर भी साफ दिखाई दे रहा है। दो दिन बाद सोमवार 18 मई को बाजार खुलने से पहले सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी हलचल देखने को मिली। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने के वायदा भाव में गिरावट दर्ज की गई है, जबकि सर्राफा बाजार में भी सोना अपने हालिया रिकॉर्ड स्तर से नीचे आ गया है। ऐसे में अगर आप शादी-ब्याह या निवेश के लिए गहने खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो घर से निकलने से पहले अपने शहर का लेटेस्ट रेट जरूर जान लें।

इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 24 कैरेट सोना सोमवार सुबह 1,58,210 रुपए प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार करता दिखा। वहीं दिल्ली में 24 कैरेट सोना सभी टैक्स सहित करीब 1,62,000 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। दूसरी ओर चांदी में भी कमजोरी बनी हुई है और कई शहरों में 1 किलो चांदी का रेट 2.80 लाख रुपए के करीब चल रहा है।

18 मई 2026: गोल्ड और सिल्वर का लेटेस्ट रेट

शहर

24 कैरेट सोना (10 ग्राम)

22 कैरेट सोना (10 ग्राम)

18 कैरेट सोना (10 ग्राम)

चांदी (1 किलो)

दिल्ली

₹1,57,080

₹1,44,000

₹1,17,850

₹2,80,000

मुंबई

₹1,56,930

₹1,43,850

₹1,17,700

₹2,80,000

पटना

₹1,56,980

₹1,43,900

₹1,17,750

₹2,80,000

कोलकाता

₹1,56,930

₹1,43,850

₹1,17,700

₹2,80,000

चेन्नई

₹1,60,910

₹1,47,500

₹1,23,100

₹2,90,000

लखनऊ

₹1,57,080

₹1,44,000

₹1,17,850

₹2,80,000

जयपुर

₹1,57,080

₹1,44,000

₹1,17,850

₹2,80,000

पुणे

₹1,56,930

₹1,43,850

₹1,17,700

₹2,80,000

अहमदाबाद

₹1,56,980

₹1,43,900

₹1,17,750

₹2,80,000

हैदराबाद

₹1,56,930

₹1,43,850

₹1,17,700

₹2,90,000


IBJA के मुताबिक आज का सोने का भाव

कैरेट

रेट (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट (999)

₹1,58,210

23 कैरेट (995)

₹1,57,577

22 कैरेट (916)

₹1,44,920

18 कैरेट (750)

₹1,18,658

14 कैरेट (585)

₹92,553


पिछले कारोबारी दिन क्यों टूटा सोना?

पिछले कारोबारी दिन सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिली। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार 24 कैरेट सोना करीब 3,200 रुपये टूटकर 1,62,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी हाजिर सोना 104 डॉलर गिरकर 4,548 डॉलर प्रति औंस के करीब पहुंच गया।

एमसीएक्स पर जून डिलीवरी वाला सोना भी करीब 2,880 रुपए टूटकर 1,59,098 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि मजबूत अमेरिकी डॉलर, कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और ऊंचे स्तर पर निवेशकों की मुनाफावसूली के कारण सोने पर दबाव बढ़ा है।

चांदी में भी आई बड़ी गिरावट

चांदी की कीमतों में भी भारी कमजोरी दर्ज की गई। दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी करीब 21,600 रुपए टूटकर 2.75 लाख रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी भी 6 प्रतिशत से ज्यादा लुढ़क गई।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

विशेषज्ञों के मुताबिक अमेरिका में ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद कमजोर पड़ने और डॉलर इंडेक्स मजबूत होने से निवेशक सुरक्षित निवेश की बजाय डॉलर और बॉन्ड की ओर बढ़ रहे हैं। इसके अलावा सरकार द्वारा सोने पर मात्रा सीमा जैसी पाबंदियों ने भी बाजार की धारणा पर असर डाला है। ऐसे में आने वाले दिनों में सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है।

Jyotsana Singh

Jyotsana Singh

Editor

Next Story