Sona Chandi Rate 23 May 2026: दिल्ली से लखनऊ तक जानें आज का लेटेस्ट भाव

Sona Chandi Rate 23 May 2026: 23 मई 2026 को सोने-चांदी के दाम में बदलाव, दिल्ली, लखनऊ, जयपुर, मुंबई समेत शहरों का नया रेट चेक करें

Jyotsana Singh
Published on: 23 May 2026 8:52 AM IST
sona chandi ka rate 23 May 2026 bullion market price fall India gold silver price today
X

Sona Chandi Rate 23 May 2026 

Sona Chandi Rate 23 May 2026: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच 23 मई 2026 को सोने और चांदी की कीमतों में फिर बदलाव देखने को मिला है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर आज सुबह सोने का वायदा भाव 91 रुपये टूटकर 1,58,588 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गया, जबकि चांदी 246 रुपये गिरकर 2,71,600 रुपये प्रति किलो पर कारोबार करती दिखी। वहीं इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक शनिवार और रविवार को बाजार बंद रहने के कारण शुक्रवार के क्लोजिंग रेट ही मान्य रहेंगे। ऐसे में अगर आप सोने या चांदी के गहने खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो अपने शहर का ताजा रेट जरूर जान लें।

IBJA के मुताबिक आज का गोल्ड रेट (प्रति 10 ग्राम)

कैरेट

कीमत

24 कैरेट (999)

₹1,58,117

23 कैरेट (995)

₹1,57,484

22 कैरेट (916)

₹1,44,835

18 कैरेट (750)

₹1,18,588

14 कैरेट (585)

₹92,498


23 मई 2026: शहरवार गोल्ड और सिल्वर रेट

शहर

24K सोना

22K सोना

18K सोना

चांदी (1 किलो)

दिल्ली

₹1,59,640

₹1,46,250

₹1,19,670

₹2,85,000

मुंबई

₹1,59,490

₹1,46,200

₹1,19,620

₹2,85,000

कोलकाता

₹1,59,490

₹1,46,200

₹1,19,620

₹2,85,000

चेन्नई

₹1,61,240

₹1,47,800

₹1,24,000

₹2,90,000

लखनऊ

₹1,59,640

₹1,46,250

₹1,19,670

₹2,85,000

पटना

₹1,59,490

₹1,46,250

₹1,19,670

₹2,85,000

कानपुर

₹1,59,640

₹1,46,250

₹1,19,670

₹2,85,000

अहमदाबाद

₹1,59,490

₹1,46,250

₹1,19,670

₹2,85,000

पुणे

₹1,59,490

₹1,19,620

₹1,19,620

₹2,85,000

जयपुर

₹1,59,640

₹1,46,250

₹1,19,670

₹2,85,000

गुरुग्राम

₹1,59,640

₹1,46,250

₹1,19,670

₹2,85,000

नोएडा

₹1,59,640

₹1,46,250

₹1,19,670

₹2,85,000

हैदराबाद

₹1,59,640

₹1,46,200

₹1,19,620

₹2,90,000


क्यों बदल रहे हैं सोने-चांदी के दाम?

जानकारों के मुताबिक अमेरिका-ईरान तनाव, डॉलर में उतार-चढ़ाव और वैश्विक बाजार में निवेशकों की सतर्कता की वजह से सोने और चांदी की कीमतों में लगातार बदलाव हो रहा है। हालांकि बीते कुछ दिनों की तेजी के बाद अब दोनों कीमती धातुओं में हल्की गिरावट देखने को मिल रही है। दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 600 रुपये टूटकर 1.64 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था।

गहने खरीदने से पहले रखें इन बातों का ध्यान

अगर आप सोने या चांदी के गहने खरीदने जा रहे हैं, तो हॉलमार्क जरूर जांचें। 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध माना जाता है, लेकिन गहने बनाने में आमतौर पर 22 कैरेट सोने का इस्तेमाल होता है। इसके अलावा अलग-अलग शहरों में टैक्स, मेकिंग चार्ज और स्थानीय मांग के आधार पर रेट में थोड़ा अंतर हो सकता है।

Jyotsana Singh

Jyotsana Singh

Editor

Next Story