Sona Chandi Rate Today: आज कितना सस्ता हुआ सोना? 22K, 24K गोल्ड और सिल्वर के नए रेट देखें

Sona Chandi Rate Today 14 July 2026: 14 जुलाई 2026 को सोना ₹2,000 और चांदी ₹5,400 तक सस्ती हुई। जानें 22K, 24K गोल्ड और सिल्वर के ताजा रेट व आपके शहर का भाव।

Jyotsana Singh
Published on: 14 July 2026 6:30 AM IST
sona chandi rate today 14 july 2026
X

sona chandi rate today 14 july 2026

Sona Chandi Rate Today 14 July 2026: अगर आप सोना या चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आपके लिए राहत की खबर है। 14 जुलाई 2026 को घरेलू बाजार में दोनों की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। एमसीएक्स पर सोना करीब ₹2,000 प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हुआ, जबकि चांदी ₹5,400 प्रति किलो लुढ़क गई। सर्राफा बाजार में भी 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने के दाम नीचे आए हैं। जानकारों के मुताबिक मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव, कच्चे तेल की कीमतों में तेज उतार-चढ़ाव और डॉलर की मजबूती का असर कीमती धातुओं पर देखने को मिला है। आइए जानते हैं आज आपके शहर में सोना और चांदी किस भाव पर बिक रही है।

एमसीएक्स में सोना और चांदी दोनों में बड़ी गिरावट

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर अगस्त 2026 डिलीवरी वाला सोना वायदा लगभग ₹2,000 गिरकर ₹1,41,557 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता दिखा। वहीं सितंबर 2026 डिलीवरी वाली चांदी ₹5,400 यानी करीब 2.5% टूटकर ₹2,17,277 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में दोनों कीमती धातुओं में कमजोरी दर्ज की गई है।

सर्राफा बाजार में भी सोना सस्ता

सर्राफा बाजार में भी सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। 24 कैरेट सोना ₹1,420 सस्ता होकर ₹1,42,910 प्रति 10 ग्राम पर आ गया। 22 कैरेट सोने का भाव ₹1,300 घटकर ₹1,31,000 प्रति 10 ग्राम रह गया, जबकि 18 कैरेट सोना ₹1,070 की गिरावट के साथ ₹1,07,180 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। दूसरी ओर चांदी के खुदरा भाव में अधिकांश शहरों में कोई बड़ा बदलाव नहीं देखा गया।

14 जुलाई 2026: प्रमुख शहरों में गोल्ड और सिल्वर रेट

शहर | 24K गोल्ड (10 ग्राम) | 22K गोल्ड (10 ग्राम) | 18K गोल्ड (10 ग्राम) | चांदी (1 किग्रा)

चेन्नई | ₹1,44,000 | ₹1,32,000 | ₹1,10,200 | ₹2,40,000

मुंबई | ₹1,42,910 | ₹1,31,000 | ₹1,07,180 | ₹2,35,000

दिल्ली | ₹1,43,060 | ₹1,31,150 | ₹1,07,330 | ₹2,35,000

कोलकाता | ₹1,42,910 | ₹1,31,000 | ₹1,07,180 | ₹2,35,000

बेंगलुरु | ₹1,42,910 | ₹1,31,000 | ₹1,07,180 | ₹2,35,000

हैदराबाद | ₹1,42,910 | ₹1,31,000 | ₹1,07,180 | ₹2,40,000

केरल | ₹1,42,910 | ₹1,31,000 | ₹1,07,180 | ₹2,40,000

पुणे | ₹1,42,910 | ₹1,31,000 | ₹1,07,180 | ₹2,35,000

वडोदरा | ₹1,42,960 | ₹1,31,050 | ₹1,07,230 | ₹2,35,000

अहमदाबाद | ₹1,42,960 | ₹1,31,050 | ₹1,07,230 | ₹2,35,000

जयपुर | ₹1,43,060 | ₹1,31,150 | ₹1,07,330 | ₹2,35,000

लखनऊ | ₹1,43,060 | ₹1,31,150 | ₹1,07,330 | ₹2,35,000

पटना | ₹1,42,960 | ₹1,31,050 | ₹1,07,230 | ₹2,35,000

चंडीगढ़ | ₹1,43,060 | ₹1,31,150 | ₹1,07,330 | ₹2,35,000

क्यों आई सोना-चांदी में गिरावट?

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार अमेरिका और ईरान के बीच बढ़े तनाव ने वैश्विक बाजारों में अस्थिरता बढ़ा दी है। ईरान द्वारा खाड़ी क्षेत्र में अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाने और रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को फिर से बंद करने के दावे के बाद कच्चे तेल की कीमतों में 4% से अधिक उछाल दर्ज किया गया। तेल महंगा होने से डॉलर मजबूत हुआ और निवेशकों का रुझान बदलने लगा। इसी वजह से एशियाई शेयर बाजारों पर दबाव बना और सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। बाजार की नजर अब मध्य पूर्व के घटनाक्रम, डॉलर इंडेक्स और वैश्विक ब्याज दरों से जुड़े संकेतों पर बनी हुई है।

Jyotsana Singh
ABOUT THE AUTHOR

Jyotsana Singh

Content Writer Mail ID - jyotsana.b.singh@gmail.comjyotsana.b.singh@gmail.com

Jyotsana Singh is an Tech/Auto and Tourism Desk Content Writer at Newstrack.com.

Next Story