Sona Chandi Rate Today 17 June 2026: तेजी पर लगा ब्रेक...सोना हुआ नरम, चांदी भी फिसली, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर का ताजा भाव

Sona Chandi Rate Today 17 June 2026: लगातार तीन दिन की तेजी के बाद सोना और चांदी नरम पड़े, दिल्ली, लखनऊ, मुंबई समेत प्रमुख शहरों के ताजा रेट देखें।

Jyotsana Singh
Published on: 17 Jun 2026 6:30 AM IST
Sona Chandi Rate Today 17 June 2026 gold silver price today city wise india
X

Sona Chandi Rate Today 17 June 2026

Sona Chandi Rate Today 17 June 2026: लगातार तीन दिनों की तेजी के बाद बुधवार 17 जून को सोने और चांदी की कीमतों में ठहराव देखने को मिला। अंतरराष्ट्रीय बाजार में निवेशकों का रुख थोड़ा संतुलित होने और पश्चिम एशिया में हालात सामान्य होने की उम्मीद के चलते बुलियन बाजार पर दबाव दिखाई दिया। इसका असर घरेलू बाजार में भी देखने को मिला, जहां सोने की कीमतों में मामूली गिरावट आ रहा 3दर्ज की गई, जबकि चांदी के भाव में भी नरमी रही। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 5 अगस्त डिलीवरी वाला सोना पिछले सत्र में 1,52,916 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। आज यह 1,52,891 रुपये पर खुला और शुरुआती कारोबार में 1,52,825 रुपये का निचला तथा 1,53,161 रुपये का ऊपरी स्तर छू गया। कारोबार के दौरान सोना लगभग फ्लैट ट्रेड करता दिखाई दिया।

वहीं सर्राफा बाजार में भी सोने के भाव में हल्की गिरावट दर्ज की गई। 24 कैरेट सोना 160 रुपये सस्ता होकर 1,51,370 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। 22 कैरेट सोने का भाव 150 रुपये गिरकर 1,38,750 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा, जबकि 18 कैरेट सोना 120 रुपये टूटकर 1,13,530 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। दूसरी ओर चांदी का भाव 2,65,000 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बना हुआ है।

17 जून 2026: प्रमुख शहरों में सोना-चांदी का ताजा भाव

शहर| 24 कैरेट सोना (10 ग्राम)| 22 कैरेट सोना (10 ग्राम)| 18 कैरेट सोना (10 ग्राम)| चांदी (1 किलोग्राम)

दिल्ली| ₹1,51,520| ₹1,38,900| ₹1,13,680| ₹2,65,000

मुंबई| ₹1,51,370| ₹1,38,750| ₹1,13,530| ₹2,65,000

कोलकाता| ₹1,51,370| ₹1,38,750| ₹1,13,530| ₹2,65,000

चेन्नई| ₹1,53,380| ₹1,40,600| ₹1,17,900| ₹2,80,000

लखनऊ| ₹1,51,520| ₹1,38,900| ₹1,13,680| ₹2,65,000

कानपुर| ₹1,51,520| ₹1,38,900| ₹1,13,680| ₹2,65,000

पटना| ₹1,51,420| ₹1,38,800| ₹1,13,580| ₹2,65,000

जयपुर| ₹1,51,520| ₹1,38,900| ₹1,13,680| ₹2,65,000

इंदौर| ₹1,51,420| ₹1,38,800| ₹1,13,580| ₹2,65,000

भोपाल| ₹1,51,420| ₹1,38,800| ₹1,13,580| ₹2,65,000

बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि यदि वैश्विक स्तर पर भू-राजनीतिक तनाव और कम होता है तथा डॉलर इंडेक्स मजबूत बना रहता है, तो सोने और चांदी की कीमतों में निकट भविष्य में सीमित उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। हालांकि शादी-ब्याह के सीजन और निवेशकों की मांग के कारण घरेलू बाजार में कीमतों को समर्थन मिलने की संभावना बनी हुई है। अगर आप सोना या चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं तो खरीदारी से पहले अपने शहर के ताजा भाव जरूर जांच लें, क्योंकि टैक्स और मेकिंग चार्ज के कारण अंतिम कीमत में अंतर हो सकता है।

Jyotsana Singh
ABOUT THE AUTHOR

Jyotsana Singh

Jyotsana Singh is an Tech/Auto and Tourism Desk Content Writer at Newstrack.com.

Next Story