Sona Chandi Rate Today 25 May 2026: सोने-चांदी के ताजा रेट जारी, खरीदारी से पहले जरूर देखें आज का भाव

Sona Chandi Rate Today 25 May 2026: दिल्ली, मुंबई, लखनऊ समेत बड़े शहरों में जानिए 24K, 22K गोल्ड और चांदी का ताजा रेट

Jyotsana Singh
Published on: 25 May 2026 7:08 AM IST (Updated on: 25 May 2026 7:09 AM IST)
Sona Chandi Rate Today 25 May 2026: सोने-चांदी के ताजा रेट जारी, खरीदारी से पहले जरूर देखें आज का भाव
X

Sona Chandi Rate Today 25 May 2026: पश्चिम एशिया में अमेरिका-ईरान तनाव और वैश्विक बाजार में बढ़ती अनिश्चितता का असर भारतीय सर्राफा बाजार पर लगातार देखने को मिल रहा है। सोमवार 25 मई 2026 को दो दिन बाद बाजार खुलने से पहले सोने और चांदी की कीमतों में हल्की नरमी दर्ज की गई। MCX पर सोने का वायदा भाव मामूली गिरावट के साथ कारोबार करता दिखा, जबकि चांदी में भी कमजोरी देखने को मिली। वहीं, इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) और गुडरिटर्न्स के आंकड़ों के अनुसार देशभर में सोने-चांदी के रेट अलग-अलग स्तर पर बने हुए हैं। अगर आप आज ज्वेलरी खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो पहले अपने शहर का ताजा रेट जरूर जान लें।

25 मई 2026: सोने का ताजा भाव (प्रति 10 ग्राम)

कैरेट

रेट

24 कैरेट (999)

₹1,58,117

23 कैरेट (995)

₹1,57,484

22 कैरेट (916)

₹1,44,835

18 कैरेट (750)

₹1,18,588

14 कैरेट (585)

₹92,498


25 मई 2026: देश के प्रमुख शहरों में गोल्ड-सिल्वर रेट

शहर

24K सोना

22K सोना

18K सोना

चांदी (1 किलो)

दिल्ली

₹1,59,210

₹1,45,950

₹1,19,440

₹2,85,000

मुंबई

₹1,59,060

₹1,19,290

₹1,19,290

₹2,85,000

कोलकाता

₹1,59,060

₹1,19,290

₹1,19,290

₹2,85,000

चेन्नई

₹1,60,690

₹1,23,600

₹1,23,600

₹2,90,000

लखनऊ

₹1,59,210

₹1,45,950

₹1,19,440

₹2,85,000

पटना

₹1,59,110

₹1,19,340

₹1,19,340

₹2,85,000

जयपुर

₹1,59,210

₹1,45,950

₹1,19,440

₹2,85,000

अहमदाबाद

₹1,59,110

₹1,19,340

₹1,19,340

₹2,85,000

पुणे

₹1,59,060

₹1,19,290

₹1,19,290

₹2,85,000

हैदराबाद

₹1,59,060

₹1,19,290

₹1,19,290

₹2,85,000


MCX पर क्या रहा हाल

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव 91 रुपये की गिरावट के साथ ₹1,58,588 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं, चांदी का वायदा भाव 246 रुपये टूटकर ₹2,71,600 प्रति किलो दर्ज किया गया। इससे पहले सोना ₹1,58,679 और चांदी ₹2,71,846 के स्तर पर बंद हुई थी।

क्यों बदल रहे हैं सोने-चांदी के दाम?

विशेषज्ञों के अनुसार अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव, डॉलर की चाल, कच्चे तेल की कीमतें और रुपये की कमजोरी का सीधा असर बुलियन मार्केट पर पड़ रहा है। हालांकि हाल के दिनों में अमेरिका-ईरान वार्ता में कुछ सकारात्मक संकेत मिले हैं, लेकिन होर्मुज जलडमरूमध्य और परमाणु मुद्दे को लेकर निवेशकों की चिंता अब भी बनी हुई है। यही वजह है कि सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने और चांदी में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है।

ज्वेलरी खरीदने से पहले ध्यान रखें ये बातें

सोना खरीदते समय हमेशा BIS हॉलमार्क जरूर चेक करें। 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध माना जाता है, लेकिन ज्वेलरी के लिए ज्यादातर 22 कैरेट गोल्ड का इस्तेमाल होता है। वहीं, निवेश के लिहाज से भी बाजार विशेषज्ञ मौजूदा समय में कीमतों पर नजर बनाए रखने की सलाह दे रहे हैं।

Jyotsana Singh

Jyotsana Singh

Content Writer Mail ID - jyotsana.b.singh@gmail.com

Jyotsana Singh is an Tech/Auto and Tourism Desk Content Writer at Newstrack.com.

Next Story