Sona Chandi Rate Today 27 May 2026: सोना हुआ सस्ता, लेकिन चांदी ने मारी लंबी छलांग, जानिए 27 मई के ताजा रेट

Sona Chandi Rate Today 27 May 2026: दिल्ली, मुंबई, लखनऊ समेत बड़े शहरों में जानिए आज सोना-चांदी का ताजा भाव, खरीदारी से पहले चेक करें रेट

Jyotsana Singh
Published on: 27 May 2026 8:00 AM IST (Updated on: 28 May 2026 12:13 AM IST)
sona chandi rate today gold price falls silver jumps india 27 may 2026
X

Sona Chandi Rate Today 27 May 2026

Sona Chandi Rate Today 27 May 2026: अंतरराष्ट्रीय बाजार में जारी उतार-चढ़ाव और ईरान-अमेरिका तनाव के असर से सर्राफा बाजार में लगातार हलचल बनी हुई है। 27 मई 2026 को सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली, जबकि चांदी के दाम में जोरदार तेजी दर्ज की गई। ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन और MCX के आंकड़ों के मुताबिक 24 कैरेट सोना जहां सस्ता हुआ है, वहीं चांदी करीब 1300 रुपये तक उछल गई है। ऐसे में गहने खरीदने वालों और निवेशकों दोनों की नजरें आज के लेटेस्ट रेट पर टिकी हुई हैं। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव 192 रुपये टूटकर 1,57,424 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया। वहीं ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के अनुसार टैक्स समेत 24 कैरेट सोने का रेट 1,62,400 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। दूसरी तरफ चांदी का वायदा भाव MCX पर मामूली गिरावट के बावजूद सर्राफा बाजार में तेजी के साथ 2,73,000 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया।

27 मई 2026 गोल्ड-सिल्वर लेटेस्ट रेट

कैटेगरी

कीमत

24 कैरेट सोना

₹1,57,611 प्रति 10 ग्राम

23 कैरेट सोना

₹1,56,980 प्रति 10 ग्राम

22 कैरेट सोना

₹1,44,372 प्रति 10 ग्राम

18 कैरेट सोना

₹1,18,208 प्रति 10 ग्राम

14 कैरेट सोना

₹92,202 प्रति 10 ग्राम

चांदी (Silver Rate)

₹2,66,213 प्रति किलो


बड़े शहरों में सोने और चांदी के ताजा रेट

शहर

24K सोना (10 ग्राम)

22K सोना (10 ग्राम)

18K सोना (10 ग्राम)

चांदी (1 किलो)

दिल्ली

₹1,59,040

₹1,45,800

₹1,19,320

₹2,85,000

मुंबई

₹1,58,890

₹1,45,650

₹1,19,170

₹2,85,000

कोलकाता

₹1,58,890

₹1,45,650

₹1,19,170

₹2,85,000

चेन्नई

₹1,60,690

₹1,47,300

₹1,23,600

₹2,90,000

पटना

₹1,58,940

₹1,45,700

₹1,19,220

₹2,85,000

लखनऊ

₹1,59,040

₹1,45,800

₹1,19,320

₹2,85,000

जयपुर

₹1,59,040

₹1,45,800

₹1,19,320

₹2,85,000

नोएडा

₹1,59,040

₹1,45,800

₹1,19,320

₹2,85,000


क्यों बदल रहे हैं सोना-चांदी के दाम?

वैश्विक स्तर पर बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव, डॉलर की चाल और अंतरराष्ट्रीय निवेशकों की खरीद-बिक्री का असर सीधे भारतीय सर्राफा बाजार पर पड़ रहा है। विशेषज्ञों के मुताबिक अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के कारण निवेशक सुरक्षित निवेश विकल्पों की तरफ बढ़ रहे हैं, जिससे कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ है। इसके अलावा शादी-ब्याह और त्योहारों का सीजन करीब आने से घरेलू बाजार में भी सोने-चांदी की मांग धीरे-धीरे बढ़ रही है। यही वजह है कि अलग-अलग शहरों में रेट में थोड़ा अंतर देखने को मिल रहा है।

गहने खरीदने वालों के लिए जरूरी सलाह

अगर आप सोने या चांदी के गहने खरीदने की योजना बना रहे हैं तो खरीदारी से पहले अपने शहर का ताजा रेट जरूर चेक करें। साथ ही BIS हॉलमार्क वाला ही आभूषण खरीदें। निवेश के लिहाज से भी बाजार में लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ है, इसलिए विशेषज्ञों की सलाह लेकर ही निवेश करना बेहतर माना जा रहा है।

Jyotsana Singh

Jyotsana Singh

Content Writer Mail ID - jyotsana.b.singh@gmail.com

Jyotsana Singh is an Tech/Auto and Tourism Desk Content Writer at Newstrack.com.

Next Story