Sona Chandi Rate Today: सोने में आई बड़ी नरमी, चांदी भी लुढ़की; जानें दिल्ली से लखनऊ तक के ताजा भाव

Sona Chandi Rate Today 8 June 2026: सोने और चांदी की कीमतों में नरमी आई है। जानिए दिल्ली, मुंबई, लखनऊ समेत प्रमुख शहरों में आज के ताजा रेट।

Jyotsana Singh
Published on: 8 Jun 2026 8:34 AM IST
Sona Chandi Rate Today 8 June 2026 Gold silver price today
X

Sona Chandi Rate Today 8 June 2026

Sona Chandi Rate Today 8 June 2026: सोना और चांदी खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। पिछले सप्ताह की तुलना में दोनों कीमती धातुओं की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में नरमी, डॉलर इंडेक्स में स्थिरता और पश्चिम एशिया में जारी भू-राजनीतिक तनाव के बीच निवेशकों की रणनीति बदलने से घरेलू बाजार में भी सोने और चांदी के दाम नीचे आए हैं। सोमवार 8 जून 2026 को भारतीय सर्राफा बाजार में सोना अपने रिकॉर्ड स्तर से काफी नीचे कारोबार कर रहा है, जबकि चांदी भी अपने उच्चतम स्तर से करीब 2.09 लाख रुपये प्रति किलोग्राम सस्ती हो चुकी है।

इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 24 कैरेट सोने का भाव 1,54,238 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है। वहीं प्रमुख शहरों में ज्वेलरी रेट 24 कैरेट सोने के लिए 1.55 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास बने हुए हैं।

आज का गोल्ड रेट (IBJA)

शुद्धता | कीमत (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट (999) | ₹1,54,238

23 कैरेट (995)| ₹1,53,620

22 कैरेट (916)| ₹1,41,282

18 कैरेट (750) | ₹1,15,679

14 कैरेट (585) | ₹90,229

8 जून 2026: गोल्ड-सिल्वर रेट (प्रमुख शहरों में)

| शहर | 24K सोना (10 ग्राम) | 22K सोना (10 ग्राम) | 18K सोना (10 ग्राम) | चांदी (1 किलो) |

| दिल्ली | ₹1,55,910 | ₹1,40,150 | ₹1,16,990 | ₹2,75,000 |

| मुंबई | ₹1,52,730 | ₹1,40,000 | ₹1,14,550 | ₹2,75,000 |

| कोलकाता | ₹1,52,730 | ₹1,40,000 | ₹1,14,550 | ₹2,75,000 |

| चेन्नई | ₹1,54,910 | ₹1,42,000 | ₹1,19,100 | ₹2,80,000 |

| पटना | ₹1,55,810 | ₹1,40,050 | ₹1,16,890 | ₹2,75,000 |

| लखनऊ | ₹1,55,910 | ₹1,40,150 | ₹1,16,990 | ₹2,75,000 |

| जयपुर | ₹1,55,910 | ₹1,40,150 | ₹1,16,990 | ₹2,75,000 |

| अहमदाबाद | ₹1,55,810 | ₹1,40,050 | ₹1,16,890 | ₹2,75,000 |

| हैदराबाद | ₹1,52,730 | ₹1,40,000 | ₹1,14,550 | ₹2,80,000 |

| बेंगलुरु | ₹1,52,730 | ₹1,40,000 | ₹1,14,550 | ₹2,75,000 |

क्यों गिरे सोने और चांदी के दाम?

विशेषज्ञों के अनुसार अंतरराष्ट्रीय बाजार में कमजोरी, निवेशकों की मुनाफावसूली और ब्याज दरों को लेकर बनी अनिश्चितता के कारण सोने की कीमतों पर दबाव बना है। एमसीएक्स पर सोने का वायदा भाव भी पिछले कारोबारी सत्र में गिरावट के साथ बंद हुआ। वहीं चांदी में पिछले पांच कारोबारी दिनों के दौरान 18 हजार रुपये प्रति किलो से अधिक की गिरावट दर्ज की गई।

खरीदारों के लिए राहत

लगातार बढ़ती कीमतों के बाद आई इस गिरावट ने ग्राहकों को राहत दी है। शादी-ब्याह और निवेश के लिए सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए यह अच्छा मौका माना जा रहा है। हालांकि बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि वैश्विक घटनाक्रम और डॉलर की चाल के अनुसार आने वाले दिनों में कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

Jyotsana Singh
ABOUT THE AUTHOR

Jyotsana Singh

Jyotsana Singh is an Tech/Auto and Tourism Desk Content Writer at Newstrack.com.

Next Story