TRENDING TAGS :
DA Hike News: सैलरी में होगा बड़ा इजाफा, 9% डीए बढ़ोतरी को मंजूरी, जानें किन कर्मचारियों को मिलेगा फायदा
DA Hike News: झारखंड समेत कई राज्यों ने सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी कर बड़ी राहत दी है।
DA Hike News
DA Hike News: केंद्रीय कर्मचारियों को साल की दूसरी छमाही के महंगाई भत्ते (DA) का बेसब्री से इंतजार है। माना जा रहा है कि केंद्र सरकार सितंबर या अक्टूबर 2026 में डीए बढ़ोतरी का ऐलान कर सकती है। इसी बीच कई राज्य सरकारों ने अपने कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को राहत देते हुए महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की घोषणा की है। अब झारखंड सरकार ने भी अपने कर्मचारियों के लिए बड़ा फैसला लिया है।
झारखंड सरकार ने बढ़ाया महंगाई भत्ता (7th Pay Commission)
झारखंड कैबिनेट ने सातवें वेतनमान (7th Pay Commission) के तहत आने वाले सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों का महंगाई भत्ता 58 प्रतिशत से बढ़ाकर 60 प्रतिशत कर दिया है। यह बढ़ोतरी कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर मानी जा रही है। वहीं, छठे वेतनमान (6th Pay Commission) के तहत डीए को 257 प्रतिशत से बढ़ाकर 262 प्रतिशत कर दिया गया है। यानी इस श्रेणी के कर्मचारियों को 5 प्रतिशत की अतिरिक्त बढ़ोतरी मिलेगी। इसके अलावा पांचवें वेतनमान के कर्मचारियों के लिए डीए 474 प्रतिशत से बढ़ाकर 483 प्रतिशत किया गया है। इस तरह इस वर्ग के कर्मचारियों के भत्ते में 9 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हुई है। सरकार के इस फैसले से राज्य के हजारों सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को सीधा लाभ मिलेगा। बढ़े हुए डीए का असर कर्मचारियों की सैलरी और पेंशन दोनों पर दिखाई देगा।
अरुणाचल प्रदेश ने भी दिया तोहफा (DA Hike Latest News)
अरुणाचल प्रदेश सरकार ने 6 मई को अपने कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए DA और DR में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी की घोषणा की थी। यह बढ़ोतरी 1 जनवरी 2026 से लागू मानी जाएगी। इसके बाद राज्य में डीए 58 प्रतिशत से बढ़कर 60 प्रतिशत हो गया है। इस फैसले का लाभ करीब 69 हजार से अधिक नियमित कर्मचारियों को मिलेगा। इनमें अखिल भारतीय सेवा अधिकारी, राज्य सरकार के कर्मचारी और प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत केंद्र सरकार के कर्मचारी भी शामिल हैं।
तमिलनाडु में 16 लाख लोगों को फायदा (Tamil Nadu DA Increase)
तमिलनाडु सरकार ने 14 मई को राज्य कर्मचारियों, शिक्षकों और पेंशनभोगियों के लिए डीए में 2 प्रतिशत बढ़ोतरी का ऐलान किया। यह फैसला भी 1 जनवरी 2026 से प्रभावी माना जाएगा। इस बढ़ोतरी के बाद राज्य कर्मचारियों का डीए मूल वेतन का 60 प्रतिशत हो गया है। सरकार के अनुसार इस फैसले से राज्य के लगभग 16 लाख कर्मचारी, शिक्षक और पेंशनभोगी लाभान्वित होंगे। हालांकि इसके लिए राज्य सरकार को हर साल करीब 1,230 करोड़ रुपये का अतिरिक्त खर्च उठाना पड़ेगा।
बिहार, यूपी और महाराष्ट्र ने भी बढ़ाया DA
बिहार सरकार ने भी 14 मई को छठे वेतन आयोग (6th Pay Commission) के तहत आने वाले कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के डीए और डीआर में 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी की घोषणा की। इसके बाद डीए 257 प्रतिशत से बढ़कर 262 प्रतिशत हो गया है। वहीं उत्तर प्रदेश सरकार ने भी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 58 प्रतिशत से बढ़ाकर 60 प्रतिशत कर दिया है। यह बढ़ोतरी 1 जनवरी 2026 से लागू मानी जाएगी। इस फैसले का फायदा करीब आठ लाख कर्मचारियों और चार लाख पेंशनरों को मिलेगा। इसके अलावा महाराष्ट्र सरकार ने भी कर्मचारियों के डीए में बढ़ोतरी का ऐलान कर उन्हें राहत दी है।


