×

Top Billionaires List: दुनिया के शीर्ष रईसों की सूची में अडाणी और अंबानी की जोरदार धमक, दोनों ने मार्क जकरबर्ग को पछाड़ा

Top Billionaires List: मेटा के शेयरों में आई 26 प्रतिशत की गिरावट ने मार्क जकरबर्ग को जोर का झटका दिया है।

Krishna Chaudhary
Written By Krishna ChaudharyPublished By Monika
Published on: 5 Feb 2022 6:11 AM GMT (Updated on: 5 Feb 2022 6:16 AM GMT)
Top Billionaires list Gautam adani Mukesh Ambani
X

दुनिया के शीर्ष रईसों की सूची में अडाणी और अंबानी की जोरदार धमक (photo : social media )

Top Billionaires List: भारत के जाने माने उद्योगपतियों मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) और गौतम अडाणी (Gautam Adani) ने धनकुबेरों की सूची में अपनी मजबूत आमद दर्ज करवाई है। दोनों दिग्गजों ने धन के मामले में फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग (Mark Zuckerberg) को भी पीछे छोड़ दिया है। दुनियाभर के चोटी के रईसों की सूची जारी (List of nobles released) करने वाला प्रसिध्द मैगजीन फोर्ब्स धनकुबेरों की सूची (Forbes Rich List) में इसका खुलासा किया है। फोर्ब्स की अरबपतियों की लिस्ट में भारत के इन दो दिग्गज बिजनेसमैनों से मेटा के संस्थापक मार्क जकरबर्ग पिछड़ चुके हैं।

मेटा के शेयरों में आई 26 प्रतिशत की गिरावट ने मार्क जकरबर्ग को जोर का झटका दिया है। इस गिरावट के कारण सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक के सीईओ की संपत्ति 29 अरब डॉलर घट गई। इस बड़ी गिरावट को किसी अमेरिकी कंपनी के लिए बहुत बुरा माना जा रहा है। एक ही दिन में कंपनी के 200 अरब डॉलर गायब हो गए औऱ निवेशकों को तगड़ा नुकसान उठाना पड़ा।

फोर्ब्स की सूची में अडानी, अंबानी और जकरबर्ग

फोर्ब्स द्वारा जारी सूची के अनुसार मेटा के संस्थापक जकरबर्ग की संपत्ति घटकर 85 अरब डॉलर पर आ गई है। इस तरह वो रईसों की सूची में खिसककर 12वें पायदान पर पहुंच गए हैं। भारत में इंफ्रास्ट्रकचर क्षेत्र के दिग्गज माने जाने वाले अडाणी समूह के मुखिया गौतम अडानी की संपत्ति 90 अरब डॉलर है। इस लिहाज से वो सूची में 10वें पायदान पर काबिज हैं। वहीं भारत की एक औऱ दिग्गज कंपनी रिलायंस समूह के मुखिया मुकेश अंबानी भी फेसबुक संस्थापक को पछाड़ने में कामयाब रहे हैं। उनकी संपत्ति 89.6 अरब डॉलर है। वो लिस्ट में मार्क जकरबर्ग से ठीक एक पायदान पहले 11वें स्थान पर विराजमान हैं। फोर्ब्स की इस सूची के मुताबिक गौतम अडानी ने मुकेश अंबानी को पछाड़ते हुए एशिया और भारत के सबसे रईस इंसान का ताज छिन लिया है। अडानी समूह के मुखिया अब भारत औऱ एशिया के सबसे अमीर इंसान बन गए हैं।

सबसे अमीर शख्स (Richest Man)

टेस्ला के सीईओ एलन मस्क (Elon Musk)नुकसान उठाने के बाद भी नंबर वन की पोजिशन पर कायम हैं। एलन मस्क के नेटवर्थ में गुरूवार को 3.44 अरब डॉलर की गिरावट आई, लेकिन 231 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ वो नंबर एक का ताज बरकरार रखने में कामयाब रहे है। सूची में दूसरे स्थान पर Bernard Arnault & Family है। वहीं तीसरे स्थान पर अमेजन के संस्थापर जेफ बेजोस काबिज हैं। इसके अलावा बिल गेट्स चौथे, इंटरनेट उद्यमी लैरी पेज पांचवे स्थान पर विराजमान हैं। वहीं गूगल के को-फाउंडर सर्गेई ब्रिन और जाने माने निवेशक वारेन बफे ने सूची में क्रमशः छठा और सातवां स्थान पाया है।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story