×

TVS Acquisition: TVS Motor की सिंगापुर सहायक कंपनी ने जर्मन कंपनी का किया अधिग्रहण, जानिए कितने पर हुआ सौदा

TVS Acquisition: TVS Motor की TVS Motor (सिंगापुर) Pte Ltd. (TVSM Singapore) की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी ने जर्मन ऑटोमोटिव सर्विसेज कंपनी का अधिग्रहण कर लिया है। अधिग्रहण पूरा होते ही कंपनी ने जर्मन कंपनी का नाम बदल दिया है।

Viren Singh
Written By Viren Singh
Published on: 8 Dec 2022 10:28 AM GMT
TVS Acquisition
X

TVS Acquisition (सोशल मीडिया)

TVS Acquisition: भारत की प्रमुख दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी TVS Motor Company Ltd. ने जर्मन एक ऑटोमोटिव सर्विसेज कंपनी को अधिग्रहण किया है। टीवीएस मोटर कंपनी ने जर्मन की BBT 35/22 Vermögensverwaltungs GmbH कंपनी की सौ प्रतिशत हिस्सेदारी को अधिग्रहम किया है। दोनों कंपनियों के बीच यह सौदा 25,000 यूरो में हुआ।

अधिग्रहण के बाद बदला जर्मन ऑटोमोटिव सर्विसेज का नाम

इस अधिग्रहण की जानकारी TVS Motor Company Ltd कंपनी ने बुधवार को दी। कंपनी ने बताया कि TVS Motor की TVS Motor (सिंगापुर) Pte Ltd. (TVSM Singapore) की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी ने जर्मन ऑटोमोटिव सर्विसेज कंपनी का अधिग्रहण कर लिया है। इस अधिग्रहण के बाद टीवीएस मोटर अब BBT 35/22 Vermögensverwaltungs GmbH का नाम बदलकर Celerity Motor GmbH करने का ऐलान किया है।

जर्मन की BBT 35/22 Vermögensverwaltungs GmbH इस साल 8 जून को स्थापति हुई थी। कंपनी अभी तक अपना व्यावसायिक संचालन शुरू भी नहीं शुरू कर पाई और TVSM Singapore में शामिल हो गई है।

कंपनी ने जारी किया बयान

इस मौके पर टीवीएस मोटर ने एक बयान जारी किया है। इस बयान में कंपनी ने कहा कि अधिग्रहण का उद्देश्य नई सहायक कंपनी के माध्यम से अनुसंधान, विकास, इंजीनियरिंग, बिक्री और सेवा सहित दोपहिया- तिपहिया वाहनों से की बिक्री में बढ़ोतरी करना है।

भारत की तीसरी बड़ी दोपहिया कंपनी

TVS Motor के चार विनिर्माण संयंत्र स्थापति हैं, जोकि तमिलनाडु के होसुर, कर्नाटक के मैसूर, हिमाचल प्रदेश के नालागढ़ हैं, जबकि एक इंडोनेशिया के करवांग में हैं। TVS Motor भारत की तीसरी सबसे बड़ी दोपहिया कंपनी है, जिसने 2021-22 में कुल 20,000 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व दर्ज किया।

इस वर्ष शुरुआत सात महीने में आई बिक्री में गिरावट

चालू वित्त वर्ष में TVS Motor Co ने अप्रैल-अक्टूबर 2022 की अवधि में भारत में कुल 1,566,184 दोपहिया वाहन बेचे हैं, जोकि 32% की वृद्धि है। निर्यात के मोर्चे पर, कंपनी ने वित्त वर्ष 2023 के पहले सात महीनों में 4 प्रतिशत की गिरावट के साथ 616,167 इकाइयों का निर्यात किया है।

शेयरों में गिरावट

आपको बता दें कि गुरुवार को घरेलू शेयर बाजार में टीवीएस मोटर कंपनी का शेयर में गिरावट आई है। कंपनी का शेयर 0.15 फीसदी की गिरावट के साथ 1,023.70 रुपए पर कारोबार कर रहा है।

Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story