TRENDING TAGS :
Investment options: कियोसाकी और बफे की चेतावनी - जानें सोना-चांदी क्यों हैं सुरक्षित विकल्प
Gold and silver investment:2025 में सोना और चांदी ने निवेशकों को अच्छा लाभ दिया है जहां सोना लगभग 40 से 58% तक और चांदी लगभग 55% तक बढ़ी है।
Pic Credit - Social Media
Warren Buffett & Robert Kiyosaki investment advice: आज के समय में पैसा निवेश करना आसान काम नहीं रहा। शेयर (Stocks) और बॉन्ड्स (Bonds) जैसी चीज़ों में कभी-कभी अचानक बड़ा नुकसान हो जाता है। मशहूर वित्तीय लेखक और निवेशक रॉबर्ट कियोसाकी ने हाल ही में दिग्गज निवेशक वॉरेन बफे के सोना-चांदी को लेकर बदले रुख को लेकर चेतावनी दी है कि आने वाले समय में बाजारों की हालत इतनी बिगड़ सकती है कि लगभग हर निवेश का मूल्य गिर सकता है। उनके अनुसार पारंपरिक निवेश जैसे शेयर (Stocks) और बॉन्ड्स (Bonds) ऐसे समय में निवेशकों को सुरक्षित नहीं रख पाएंगे। इतना ही नहीं रॉबर्ट कियोसाकी सोना (Gold) और चांदी (Silver) खरीदने की सलाह भी दी है। ऐसे में यह जानना महत्वपूर्ण है कैसे सोना और चांदी क्यों निवेश के लिए भरोसेमंद विकल्प हैं और कैसे ये आपके पैसे को बचाने में मदद कर सकते हैं।
रॉबर्ट कियोसाकी का अलर्ट
आज के समय में दुनिया की अर्थव्यवस्था बहुत अस्थिर है। ऐसे में निवेशकों के मन में यह सवाल अक्सर आता है कि अपनी पूंजी को सुरक्षित रखने का सबसे अच्छा तरीका क्या है। मशहूर लेखक और निवेशक रॉबर्ट कियोसाकी जिन्होंने Rich Dad Poor Dad जैसी प्रसिद्ध किताब लिखी है, ने हाल ही में चेतावनी दी है कि आने वाले समय में बाजारों की हालत इतनी खराब हो सकती है कि 'सब क्रैश होने वाला है' । उनका कहना है कि पारंपरिक निवेश जैसे शेयर (Stocks) और बॉन्ड्स (Bonds) निवेशकों को बचाने में सक्षम नहीं रहेंगे। ऐसे मुश्किल समय में सोना (Gold) और चांदी (Silver) ही ऐसे निवेश के विकल्प हैं, जो सुरक्षित और भरोसेमंद माने जाते हैं।
वॉरेन बफे का बदला रुख
वॉरेन बफे जिन्हें पहले सोना और चांदी को गैर-उत्पादक और बेकार निवेश मानने वाले निवेशक के रूप में जाना जाता था, ने 2025 में अपने दृष्टिकोण में बड़ा बदलाव दिखाया है। अब वे सोना और चांदी को सुरक्षित निवेश के रूप में देख रहे हैं, खासकर इस साल इनकी कीमतों में लगभग 45-50% की बढ़ोतरी के बाद। इससे यह साफ होता है कि वे डॉलर की ताकत पर भरोसा कम करने लगे हैं और भौतिक संपत्तियों की ओर आकर्षित हो रहे हैं।
तो वहीं रॉबर्ट कियोसाकी ने सोना और चांदी को लेकर वॉरेन बफे के बदले रुख को चेतावनी बताया है । रॉबर्ट कियोसाकी के अनुसार यह बदलाव यह संकेत देता है कि पारंपरिक निवेश जैसे शेयर और बॉन्ड अस्थिर हो सकते हैं और आने वाले समय में बाजारों में बड़ी गिरावट हो सकती है। इसलिए निवेशकों को सोना, चांदी और बिटकॉइन जैसे ठोस और सुरक्षित विकल्पों पर ध्यान देना चाहिए। कियोसाकी का मानना है कि बफे का यह नया रुख बताता है कि निवेशक अब अपने धन को भौतिक और डिजिटल संपत्तियों दोनों में सुरक्षित करने की कोशिश कर रहे हैं।
क्यों असुरक्षित हो सकते हैं शेयर और बॉन्ड?
रॉबर्ट कियोसाकी बताते हैं कि दुनिया की अर्थव्यवस्था कई गंभीर संकटों से जूझ रही है। इसमें बढ़ती महंगाई, देशों का बढ़ता कर्ज, युद्ध और भू-राजनीतिक तनाव, और ऊर्जा व आपूर्ति श्रृंखला की अस्थिरता शामिल हैं। इन कारणों से शेयर बाजार बहुत उतार-चढ़ाव वाला हो गया है।
पहले सुरक्षित माना जाने वाला बॉन्ड भी अब महंगाई और बढ़ती ब्याज दरों से कमजोर हो गया है। उदाहरण के लिए अगर महंगाई दर 6% है और बॉन्ड से केवल 4% वार्षिक रिटर्न मिल रहा है, तो निवेशक की असली क्रयशक्ति घट रही है। इसलिए कियोसाकी निवेशकों को पारंपरिक वित्तीय साधनों पर पूरा भरोसा न करने की चेतावनी देते हैं।
उनके अनुसार, ऐसे समय में सोना, चांदी और क्रिप्टोकरेंसी जैसे ठोस और सुरक्षित विकल्प अपनाना चाहिए। कियोसाकी इसे 1929 की महामंदी जैसी बड़ी आर्थिक गिरावट का संकेत मानते हैं और सलाह देते हैं कि निवेशक अपने पोर्टफोलियो को सुरक्षित संपत्तियों में बदलें।
सोना-चांदी क्यों माने जाते हैं सुरक्षित?
सोना और चांदी हमेशा से विश्वभर में सबसे भरोसेमंद निवेश और मूल्य संरक्षण (Store of Value) के साधन रहे हैं। ये भौतिक संपत्ति (tangible assets) हैं, जिन्हें मुद्रा की तरह बढ़ाया या छापा नहीं जा सकता इसलिए इनकी कीमत लंबे समय तक स्थिर रहती है। आर्थिक संकट, युद्ध या भू-राजनीतिक तनाव जैसे कठिन समय में भी सोना और चांदी की मांग बनी रहती है और इन्हें आसानी से नकद में बदला जा सकता है, जिससे यह तरल निवेश बन जाता है।
मुद्रास्फीति (Inflation) के समय डॉलर या रुपया जैसी मुद्राओं की कीमत गिर सकती है, लेकिन सोना और चांदी के मूल्य अक्सर बढ़ते हैं। इसलिए इन्हें एक प्रभावी 'इन्फ्लेशन हेज' माना जाता है। चांदी की मांग सिर्फ आभूषणों तक सीमित नहीं है और इसका उपयोग उद्योग और नई तकनीकों जैसे सोलर पैनल में भी होता है, जिससे इसकी मांग स्थिर रहती है। इतिहास में 2008 की वैश्विक मंदी और 2020 की कोरोना महामारी के शुरुआती दौर में सोने की कीमतें बढ़ीं, जबकि शेयर बाजार गिर गए। भारत में भी सोने की कीमतों का लंबा और स्थिर इतिहास रहा है। इस तरह, सोना और चांदी आज भी निवेशकों के लिए सुरक्षित विकल्प हैं।
सोना और चांदी में निवेश के प्रमुख विकल्प
भौतिक सोना और चांदी - सोना और चांदी को ज्वेलरी, सिक्के या बार्स के रूप में खरीदा जा सकता है। ज्वेलरी खरीदते समय डिज़ाइन और कारीगरी का अलग मूल्य लगता है जो निवेश के रिटर्न को प्रभावित कर सकता है।
ई-गोल्ड (Digital Gold) - डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर सोना खरीदा और बेचा जा सकता है। इसमें भौतिक सोना रखने की जरूरत नहीं होती, इसलिए स्टोरेज और सुरक्षा की चिंता कम होती है। यह तरीका जोखिम कम करता है और तरलता ज्यादा देता है।
सोना और चांदी के ETF (Exchange Traded Funds) - ETF स्टॉक मार्केट में ट्रेड होने वाले फंड्स होते हैं जो सोने या चांदी की कीमत को ट्रैक करते हैं। इन्हें आसानी से खरीदा और बेचा जा सकता है। इसमें स्टोरेज, कारीगरी और सुरक्षा की चिंता नहीं होती। ETF में SIP (Systematic Investment Plan) के जरिए भी निवेश किया जा सकता है, जिससे समय के साथ औसत लागत बनती है। विशेषज्ञों के अनुसार जो निवेशक भौतिक संपत्ति की सुरक्षा चाहते हैं, उनके लिए ई-गोल्ड या ETF बेहतर विकल्प हैं।
सोना और चांदी में निवेश के लाभ
पैसे की सुरक्षा - आर्थिक संकट या बाजार की अस्थिरता के समय सोना और चांदी निवेशकों के लिए सुरक्षित विकल्प होते हैं। ये आपके धन की रक्षा करते हैं और अचानक होने वाले नुकसान से बचाते हैं।
विविधीकरण (Diversification) - अपने निवेश पोर्टफोलियो में सोना और चांदी जोड़ने से शेयर और बॉन्ड जैसे अन्य निवेशों का जोखिम कम होता है। ये धातुएं पारंपरिक वित्तीय साधनों से अलग रुझान दिखाती हैं, जिससे पोर्टफोलियो अधिक संतुलित बनता है।
लंबी अवधि का लाभ - समय के साथ सोना और चांदी की कीमतें बढ़ती हैं। इसलिए लंबी अवधि के निवेशकों को इनमें अच्छा रिटर्न मिलने की संभावना होती है।
डिस्क्लेमर: यह लेख केवल जानकारी के लिए है और वित्तीय सलाह नहीं है। निवेश से जुड़े निर्णय लेने से पहले कृपया योग्य वित्तीय सलाहकार या विशेषज्ञ से परामर्श लें।


