TRENDING TAGS :
Naxal Free Chhattisgarh: “अब हम बच गए”, गृह मंत्री अमित शाह ने सांझा किया बस्तर दौरे का भावुक पल
Naxal Free Chhattisgarh: बस्तर दौरे पर गृह मंत्री Amit Shah उस समय भावुक हो गए जब एक आदिवासी बच्ची ने उनसे कहा, “अब हम बच गए।” जगदलपुर में नक्सलमुक्त बस्तर, आदिवासी विकास और सुरक्षा को लेकर अमित शाह का बड़ा बयान।
Image Source- IANS
Naxal Free Chhattisgarh: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंचे, जहां उन्होंने कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक की अध्यक्षता भी की। बस्तर दौरे के दौरान आदिवासी समुदाय के लोगों से मुलाकात करते हुए एक बच्ची के साथ हुआ संवाद चर्चा का विषय बन गया।
“अब हम बच गए” सुन भावुक हुए अमित शाह
गृह मंत्री अमित शाह ने बताया कि जगदलपुर के नेतानार गांव में गुंडा धुर सेवा डेरा के उद्घाटन के दौरान एक छोटी बच्ची ने उनसे कहा, “अब हम बच गए।” शाह ने इस पल को बेहद आनंददायक और भावुक बताते हुए कहा कि उस क्षण को शब्दों में बयां करना बहुत कठिन है।
अमित शाह ने कहा कि राजनीति में वह संवेदनशीलता के साथ काम करने वाले इंसान हैं। लाखों लोगों की भीड़ को संबोधित करने से जितना आत्मसंतोष नहीं मिलता, उससे कहीं अधिक संतोष उन्हें 400 आदिवासी भाई-बहनों के बीच बैठकर मिला।
सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो
गृह मंत्री के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स अकाउंट पर इस मुलाकात का वीडियो भी साझा किया गया। वीडियो के साथ लिखा गया कि बस्तर के नक्सलमुक्त होने के बाद जब वहां की एक छोटी बच्ची कहती है “हम बच गए”, तो वह खुशी लाखों खुशियों से बढ़कर होती है।
अमित शाह ने कहा कि जिस बस्तर में कभी लाल आतंक का साया था, आज वहीं जगदलपुर में मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक आयोजित होना पूरे देश के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि अब यह क्षेत्र न केवल नक्सलमुक्त हो रहा है, बल्कि राज्यों के बीच विवादों से भी मुक्त होता जा रहा है।
इन अहम मुद्दों पर हुई चर्चा
गृह मंत्री ने बताया कि बैठक में कुपोषण उन्मूलन, स्कूल ड्रॉपआउट कम करने, यौन अपराधों में शत-प्रतिशत दोषसिद्धि सुनिश्चित करने और राज्य स्तरीय साइबर हेल्पलाइन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।


