बालोद में बड़ा हादसा! 50 यात्रियों से भरी बस नाले के पास पलटी, 25 घायल

Balod Bus Accident: छत्तीसगढ़ के बालोद में करहीभदर मोड़ के पास यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के समय करीब 50 यात्री सवार थे।

Newstrack Network
Published on: 19 Sept 2026 3:31 PM IST
बालोद में बड़ा हादसा! 50 यात्रियों से भरी बस नाले के पास पलटी, 25 घायल
X

social media image

Balod Bus Accident: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में शनिवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर करहीभदर मोड़ के पास नाले के नजदीक सड़क किनारे पलट गई। बस के अचानक पलटने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई और कई यात्री बस के अंदर ही फंसे रह गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत-बचाव शुरु कर बस में फंसे लोगों को बाहर निकाला।

बस में सवार थे 50 यात्री

जानकारी के मुताबिक, डीआरडी कंपनी की बस बालोद से धमतरी की ओर जा रही थी। इसी दौरान बालोद थाना क्षेत्र के करहीभदर मोड़ के पास पेट्रोल पंप के आगे नाले के पास अचानक बस अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे पलट गई। हादसे के वक्त बस में करीब 50 यात्री सवार बताए जा रहे हैं।

बस पलटने के बाद बस में कई यात्री अंदर फंसे रह गए। आस-पास मौजूद लोगों ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया और बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। वहीं घायलों को उपचार के लिए तुरंत जिला अस्पताल बालोद पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

हादसे में एक की मौत

दुर्घटना में एक यात्री बस के नीचे दब गया। उसे बाहर निकालने के लिए काफी प्रयास किया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। वहीं हादसे में करीब 25 यात्रियाों के घायल होने की जानकारी सामने आई है, जिनका इलाज जिला अस्पताल में जारी है।

चालक की लापरवाही की भी जांच

प्रारंभिक जानकारी में हादसे के पीछे बस चालक की लापरवाही की आशंका जताई गई है। हालांकि पुलिस ने हादसे की वास्तविक वजह की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। बस किस कारण से अनियंत्रित हुई, इसकी जांच की जा रही है।

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर प्रत्यक्षदर्शियों से जानकारी जुटाई है। बस की स्थिति, सड़क की परिस्थितियों और चालक की भूमिका समेत सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। बस में क्षमता से अधिक यात्रियों के सवार होने की चर्चा भी सामने आई है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही होगी।

Newstrack Network
ABOUT THE AUTHOR

Newstrack Network

Newstrack Desknewstracknetwork@gmail.com

Newstrack is one of the most Trusted and Popular news portal of India. Remain updated and aware, only on Newstrack

Next Story