Chhattisgarh News : सीजीपीएससी में असिस्टेंट लाइब्रेरियन भर्ती, 23 मई तक आवेदन

Chhattisgarh News : सीजीपीएससी ने असिस्टेंट लाइब्रेरियन के 7 पदों पर भर्ती निकाली, आवेदन प्रक्रिया जारी, 23 मई तक करें अप्लाई।

Newstrack Network
Published on: 5 May 2026 8:42 AM IST
Chhattisgarh News : सीजीपीएससी में असिस्टेंट लाइब्रेरियन भर्ती, 23 मई तक आवेदन
X

CGPSC Assistant Librarian Recruitment 2026

रायपुर, 4 मई (आईएएनएस)। सरकारी नौकरियों की तैयारी करने के साथ रिक्तियों के जारी होने का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) ने असिस्टेंट लाइब्रेरियन के कुल 7 पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।सीजीपीएससी की ओर से जारी पदों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 24 अप्रैल के दोपहर 12.00 बजे से शुरू हो गई है, और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 23 मई तय की गई है। जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से लाइब्रेरी साइंस या लाइब्रेरी और सूचना विज्ञान में ग्रेजुएशन/पोस्ट-ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए।उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 1 जनवरी के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।योग्य अभ्यर्थियों का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा (लिखित), मौखिक परीक्षा, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, आदि चरणों के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 43,200 से 1,36,500 रुपए के बीच प्रति माह होगी।

एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जो अनारक्षित (यूआर) के लिए 400 रुपए और अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/अन्य पिछड़ा वर्ग (गैर-क्रीमी परत) और दिव्यांगजन वर्ग (छत्तीसगढ़ निवासी) के लिए 300 रुपए तय किया गया है।

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे सीजीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए दिए गए सक्रिय आवेदन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अपलोड करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान कर फॉर्म को सबमिट कर दें। लास्ट में आवेदन पत्र की एक कॉपी का प्रिंट आउट भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित निकाल कर रख लें।

--आईएएनएस

डीके/पीएम

Shalini Rai

Shalini Rai

Mail ID - raishalini910@gmail.com

Next Story