छत्तीसगढ़ के बालोद में NH-30 पर मौत का तांडव! दर्दनाक सड़क हादसे में 6 की मौत, 7 लोग घायल

छत्तीसगढ़ के बालोद में NH-30 पर भीषण सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। हादसे में 7 लोग घायल बताए गए हैं।

Sachin Singh
Published on: 25 Sept 2026 4:18 PM IST (Updated on: 25 Sept 2026 4:23 PM IST)
छत्तीसगढ़ के बालोद में NH-30 पर मौत का तांडव! दर्दनाक सड़क हादसे में 6 की मौत, 7 लोग घायल
X

Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में NH-30 पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। रायपुर-जगदलपुर मार्ग पर मरकाटोला घाटी के पास एक ट्रक ने सड़क किनारे खराब खड़ी डीजे पिकअप को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में छह युवकों की मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों में तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।

हादसा इतना भीषण था कि टक्कर के बाद पिकअप को ट्रक कुछ दूरी तक घसीटता चला गया। इसके बाद गेहूं से भरा ट्रक भी कुछ दूरी पर जाकर पलट गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

सड़क किनारे खड़ी थी डीजे पिकअप

जानकारी के मुताबिक, कवर्धा से जगदलपुर की ओर जा रही 16 पहियों वाली स्वराज माज़दा ट्रक ने मरकाटोला घाट के पास सड़क किनारे खराब खड़ी डीजे पिकअप को पीछे से टक्कर मारी।

बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त माज़दा में 13 लोग सवार थे। ट्रक की रफ्तार और टक्कर इतनी जोरदार थी कि उसने पिकअप को घसीटते हुए आगे तक ले गया। टक्कर के बाद गेहूं से भरा ट्रक भी कुछ दूरी पर पलट गया।

मौके पर दो लोगों ने तोड़ा दम

हादसे में दो युवकों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। हादसे के बाद घायलों को तत्काल अस्पताल ले जाने की कोशिश की गई। हालांकि, अस्पताल ले जाते समय चार और घायलों ने दम तोड़ दिया। इस तरह हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर छह हो गई।

हादसे में कुल सात लोग घायल बताए जा रहे हैं। इनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों का इलाज धमतरी जिला अस्पताल में चल रहा है।

ट्रक चालक हादसे के बाद फरार

घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। हादसे की जानकारी मिलने के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। घटना बालोद जिले के मरकाटोला घाट की बताई जा रही है।

NH-30 के रायपुर-जगदलपुर मार्ग पर हुए इस हादसे ने एक बार फिर सड़क पर खड़े खराब वाहनों को लेकर चिंता बढ़ा दी है। फिलहाल हादसे में छह युवकों की मौत और सात लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है।

Sachin Singh
ABOUT THE AUTHOR

Sachin Singh

Conetent Writer Mail ID - sachinsingh.alert@gmail.comsachinsingh.alert@gmail.com

Sachin Singh is a media professional with 4 years of experience in the field of journalism and digital media. After completing his education at Jamia Millia Islamia Central University, he has worked with reputed media organizations such as Editor ji, ABP News and Doordarshan. Currently, Sachin Singh is working as a Content Writer with News Track, where he contributes to fast-paced digital news coverage and content creation. His areas of interest include politics, national and international affairs, and food. With experience across different formats of journalism, he focuses on producing informative, accurate, and engaging content for digital audiences.

Next Story