Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में GST नई दरें लागू, दिवाली से पहले सस्ता होगा बाजार, माताओं को सौगात

Chhattisgarh News: वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने जीएसटी रिफॉर्म को ऐतिहासिक बताया, महतारी वंदन योजना पर जोर दिया

Newstrack/IANS
Published on: 22 Sept 2025 6:32 PM IST
New GST rates implemented in Chhattisgarh, market to be cheaper before Diwali, gift to mothers (
X

छत्तीसगढ़ में जीएसटी नई दरें लागू, दिवाली से पहले सस्ता होगा बाजार, माताओं को सौगात (वित्त मंत्री ओपी चौधरी) (Photo- Newstrack)

Chhattisgarh News: रायपुर, छत्तीसगढ़: पूरे देश में आज से गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (GST) की नई दरें लागू हो गई हैं, जिससे दिवाली के त्योहार से पहले उपभोक्ताओं को बड़ा तोहफा मिला है। छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने इसे एक ऐतिहासिक फैसला बताते हुए कहा कि इससे आम जनता की क्रय शक्ति बढ़ेगी और अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी।

चौधरी ने इस फैसले का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को देते हुए कहा कि "GST 2.0 रिफॉर्म" के माध्यम से देश के 140 करोड़ लोगों को यह ऐतिहासिक उपहार मिला है। 12 लाख रुपये तक की इनकम टैक्स छूट के बाद, सरकार ने अब दैनिक जीवन की कई आवश्यक वस्तुओं पर जीएसटी दरों को घटाया है।

रोज़मर्रा की ज़रूरतें होंगी सस्ती

वित्त मंत्री ने बताया कि जीएसटी दरों में कटौती से तेल, शैम्पू, साबुन, टूथब्रश जैसे रोज़मर्रा के सामान सस्ते हो जाएंगे। इसके साथ ही, एसी, फ्रिज, और टीवी जैसे इलेक्ट्रॉनिक्स सामानों की कीमतों में भी कमी आएगी। किसानों को भी बड़ी राहत मिली है, क्योंकि ट्रैक्टर और कृषि यंत्रों पर भी दाम घटाए गए हैं। इस कदम से आम जनता की बचत बढ़ेगी और उनकी खर्च करने की क्षमता मजबूत होगी, जिससे बाजार में रौनक आएगी।

चौधरी ने व्यापारियों से अपील की कि वे इस फैसले का पूरा लाभ उपभोक्ताओं तक पहुंचाएं और कम हुई कीमतों का पूरा फायदा ग्राहकों को दें।

मातृ शक्ति को समर्पित सरकार: महतारी वंदन योजना

जीएसटी रिफॉर्म के साथ ही, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने नवरात्रि के पावन पर्व की शुरुआत पर प्रदेश की सभी माताओं और बहनों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति में महिलाओं का सम्मान सर्वोपरि है और हमारी सरकार मातृ शक्ति को समर्पित है।

इसका सबसे बड़ा उदाहरण महतारी वंदन योजना है। इस योजना के तहत 70 लाख माताओं को आर्थिक सहायता मिल रही है, जिससे उन्हें नया आत्मविश्वास और ऊर्जा मिली है। उन्होंने सारंगढ़ जिले के दानसरा गांव का उदाहरण देते हुए बताया कि इस योजना से लाभान्वित माताएं खुद अपने खर्च पर श्रीराम मंदिर का निर्माण कर रही हैं।

उन्होंने आगे बताया कि जिन माताओं-बहनों को महतारी वंदन योजना का लाभ मिल रहा है, उन्हें मातृ शक्ति ऋण योजना के तहत ग्रामीण बैंकों से 25,000 रुपये तक का बिना मॉर्गेज वाला लोन केवल 1% मासिक ब्याज पर उपलब्ध कराया जा रहा है। इस राशि का उपयोग वे सिलाई मशीन खरीदने, छोटा व्यवसाय शुरू करने या किराना दुकान चलाने जैसे कामों के लिए कर सकती हैं।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Mail ID - skgautam1208@gmail.com

Next Story