16 टीमों की ताबड़तोड़ कार्रवाई, छत्तीसगढ़ में कारोबारियों के ठिकानों पर IT रेड

Chhattisgarh Income Tax Raid: छत्तीसगढ़ में आयकर विभाग ने कर चोरी की आशंका पर 5 जिलों में एक साथ छापेमारी की है। 16 टीमों की कार्रवाई में बर्बरीक कंपनी समेत कई ठिकानों पर वित्तीय रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं।

Shalni Kumari
Published on: 18 Nov 2026 11:37 AM IST
Income Tax Department
X

 IT Raid Chhattisgarh

Chhattisgarh Income Tax Raid: छत्तीसगढ़ में बुधवार सुबह आयकर विभाग की कार्रवाई से कारोबारी जगत में हलचल मच गई। कर चोरी की आशंका के बीच विभाग ने प्रदेश के पांच जिलों में एक साथ छापेमारी शुरू की है। रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, रायगढ़ और जांजगीर-चांपा में कई कारोबारियों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से जुड़े ठिकानों पर जांच की जा रही है। इस कार्रवाई के लिए विभाग ने 16 टीमें तैनात की हैं, जो अलग-अलग स्थानों पर पहुंचकर वित्तीय रिकॉर्ड खंगाल रही हैं।

सुबह-सुबह कई ठिकानों पर पहुंचीं आयकर विभाग की टीमें

जानकारी के मुताबिक, आयकर विभाग की टीमों ने बुधवार तड़के योजनाबद्ध तरीके से अलग-अलग जिलों में कार्रवाई शुरू की। अधिकारी एक साथ कई व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और उनसे जुड़े ठिकानों पर पहुंचे। अचानक हुई छापेमारी के बाद कारोबारियों में हलचल देखने को मिली। शुरुआती जानकारी के अनुसार, विभाग को कर चोरी से संबंधित इनपुट मिले थे, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की जा रही है।

बर्बरीक कंपनी भी जांच के घेरे में

आयकर विभाग की कार्रवाई में रायपुर और रायगढ़ स्थित बर्बरीक कंपनी के ठिकानों पर भी जांच किए जाने की जानकारी सामने आई है। इसके अलावा रायपुर के रिंग रोड, शंकर नगर और खम्हारडीह इलाकों में भी टीमों के पहुंचने की सूचना है। अधिकारी कारोबार से जुड़े दस्तावेज, वित्तीय लेनदेन और अन्य रिकॉर्ड की पड़ताल कर रहे हैं, ताकि आय और खर्च के विवरण का मिलान किया जा सके।

कारोबारियों के रिकॉर्ड खंगाल रही हैं टीमें

छापेमारी के दौरान संबंधित प्रतिष्ठानों के वित्तीय दस्तावेजों, आय-व्यय के ब्योरे और कारोबारी लेनदेन की जांच की जा रही है। कार्रवाई कई जिलों में एक साथ चलने के कारण इसका दायरा व्यापक माना जा रहा है। हालांकि, अब तक विभाग की ओर से बरामद नकदी, संपत्ति या दस्तावेजों को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

जांच के बाद सामने आएंगे बड़े खुलासे?

आयकर विभाग की टीमें फिलहाल अलग-अलग ठिकानों पर जांच में जुटी हैं। किन कारोबारियों के यहां कार्रवाई की गई है और जांच के दौरान कर चोरी से जुड़ी कितनी गड़बड़ियां सामने आती हैं, इसका खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा।

Shalni Kumari
ABOUT THE AUTHOR

Shalni Kumari

Mail ID - skumari4bih@gmail.comskumari4bih@gmail.com
Next Story