Chhattisgarh की बदलने वाली है तस्वीर! डोंगरगढ़ से कटघोरा तक बिछेगी 295 KM नई रेल लाइन, बनेंगे 27 स्टेशन

Chhattisgarh Dongargarh Katghora Rail Line: यह परियोजना लगभग 295 किलोमीटर लंबी होगी और इसके तहत कुल 27 नए रेलवे स्टेशन बनाए जाएंगे। इस फैसले को छत्तीसगढ़ के विकास के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Priya Singh Bisen
Published on: 31 July 2026 2:50 PM IST
Chhattisgarh Dongargarh Katghora Rail Line
X

Chhattisgarh Dongargarh Katghora Rail Line

Chhattisgarh Dongargarh Katghora Rail Line: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में रेल कनेक्टिविटी (Rail Connectivity) को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा फैसला लिया गया है। राज्य को जल्द ही एक नई रेलवे लाइन (Railway Line) की सौगात मिलने जा रही है, जिससे प्रदेश के कई जिलों और ग्रामीण क्षेत्रों में विकास की रफ्तार तेज होने की उम्मीद है। केंद्र सरकार ने डोंगरगढ़ (Dongargarh) से कटघोरा (Katghora) तक नई रेल लाइन बनाने की मंजूरी दे दी है।

बता दे, यह परियोजना लगभग 295 किलोमीटर लंबी होगी और इसके तहत कुल 27 नए रेलवे स्टेशन बनाए जाएंगे। इस फैसले को छत्तीसगढ़ के विकास के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Delhi में हुई अहम बैठक के बाद मिली मंजूरी

इस नई रेल परियोजना को लेकर फैसला नई दिल्ली (New Delhi) में हुई एक उच्च स्तरीय बैठक के दौरान लिया गया। बैठक में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (Vishnu Deo Sai), केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू (Tokhan Sahu) और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव (Ashwini Vaishnaw) शामिल हुए।

इस दौरान छत्तीसगढ़ की लंबित रेल परियोजनाओं और रेलवे अधोसंरचना (Rail Infrastructure) के विस्तार पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक के बाद रेल मंत्री ने डोंगरगढ़ से कटघोरा तक नई रेलवे लाइन को हरी झंडी दे दी।

295 किलोमीटर लंबी रेल लाइन से जुड़ेंगे कई जिले

स्वीकृत परियोजना के तहत बनने वाली यह नई रेलवे लाइन लगभग 295 किलोमीटर लंबी होगी। यह रेल मार्ग कटघोरा (Katghora), करतला (Kartala), मुंगेली (Mungeli), कवर्धा (Kawardha) और खैरागढ़ (Khairagarh) से होते हुए डोंगरगढ़ (Dongargarh) तक पहुंचेगा। इस पूरे प्रोजेक्ट को रेल मंत्रालय (Ministry of Railways) और छत्तीसगढ़ सरकार (Chhattisgarh Government) के संयुक्त उपक्रम (Joint Venture) के माध्यम से विकसित किया जाएगा।

इस नए रेल मार्ग पर कुल 27 नए रेलवे स्टेशन बनाए जाएंगे। इससे इन इलाकों में रहने वाले लोगों को बेहतर रेल सुविधा मिलेगी और यात्रा पहले की तुलना में अधिक आसान और सुविधाजनक हो जाएगी।

ग्रामीण और जनजातीय क्षेत्रों को मिलेगा बड़ा लाभ

नई रेलवे लाइन बनने से छत्तीसगढ़ के जनजातीय (Tribal Areas) और ग्रामीण (Rural Areas) इलाकों को सबसे अधिक फायदा मिलने की उम्मीद है। जिन क्षेत्रों में अब तक बेहतर रेल सुविधा नहीं थी, वहां लोगों की आवाजाही आसान होगी। साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य जरूरी सेवाओं तक पहुंच भी पहले से बेहतर हो सकेगी।

व्यापार, पर्यटन और रोजगार को मिलेगी नई रफ्तार

इस परियोजना का असर केवल परिवहन तक सीमित नहीं रहेगा। नई रेल लाइन बनने से कृषि (Agriculture), पर्यटन (Tourism), व्यापार (Trade) और खनिज परिवहन (Mineral Transportation) को भी नई गति मिलेगी। बेहतर रेल नेटवर्क बनने से उद्योगों को फायदा होगा और स्थानीय स्तर पर रोजगार (Employment) के नए अवसर भी पैदा होने की संभावना है। इससे पूरे क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों को मजबूती मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने जताया प्रधानमंत्री और रेल मंत्री का आभार

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (Vishnu Deo Sai) ने इस महत्वपूर्ण रेल परियोजना के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव (Ashwini Vaishnaw) का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार (Double Engine Government) छत्तीसगढ़ के विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है।

उनका कहना है कि यह नई रेलवे लाइन प्रदेश को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी और आने वाले समय में लाखों लोगों के लिए लाभदायक साबित होगी।

Priya Singh Bisen
ABOUT THE AUTHOR

Priya Singh Bisen

Content Writer Mail ID - Priyasinghbisen96@gmail.comPriyasinghbisen96@gmail.com

Priya Singh Bisen is a journalist with over five years of experience in the news and digital media industry. She covers a wide range of topics, including weather, lifestyle, health, politics, and international affairs. In addition to news writing, Priya has experience in news script writing, voice-overs, anchoring, field reporting, and social media management. She holds a Bachelor's degree in Mass Communication and a Master's degree in Advertising and Public Relations. Priya also enjoys writing, traveling, and playing sports, pursuits that reflect her curiosity and passion for exploring new perspectives.

Next Story