मोदी के जन्मदिन के अवसर पर छत्तीासगढ़ में दीपोत्सव, आज जलेंगे 40 लाख 'आशीर्वाद के दिए'

PM Modi 76th Birthday: प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर छत्तीसगढ़ में 'सेवा संकल्प अभियान' शुरू होगा। आज शाम प्रदेश भर में 40 लाख 'आशीर्वाद के दिए' जलाए जायेंगे।

Newstrack Network
Published on: 17 Sept 2026 12:19 PM IST
Chhattisgarh Seva Sankalp Abhiyan, PM Modi 76th Birthday,  Narendra Modi Birthday
X

PM मोदी के जन्मदिन पर छत्तीसगढ़ में दीप प्रज्वलन की तैयारी        Ai generated image

PM Modi 76th Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर छत्तीसगढ़ में आज 'सेवा संकल्प अभियान' का शुरुआत हो रही है। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले इस अभियान के दौरान प्रदेश भर में करीब 12 अलग-अलग कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही आज शाम पूरे प्रदेश में 40 लाख ‘आशीर्वाद के दीये' जलाकर पूरे प्रदेश को जगमग किया जाएगा।

महादेव घाट पर होगी भव्य आरती

आज शाम 7 बजे पूरे प्रदेश में 40 लाख दिए और अकेले रायपुर में 25 लाख दिए जलाने का लक्ष्य रखा है। रायपुर के महादेव घाट स्थित खारुन नदी के तट पर हजारों दीपक जलाए जाएंगे और साथ में भव्य महाआरती का आयोजन होगा। इस कार्यक्रम का नेतृत्व बीजेपी महिला मोर्चा कर रही है, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, कैबिनेट मंत्री, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि और भारी संख्या में आम नागरिक शामिल होंगे। इसके अलावा शहर के मरीन ड्राइव, गौरव पथ और सीएम हाउस समेत 13 किलोमीटर लंबे तय रूट पर दीये प्रज्वलित किए जाएंगे।

कार्यक्रम को लेकर ट्रैफिक प्लान जारी

दीप प्रज्वलन कार्यक्रम के दाैरान संभावित भीड़ को देखते हुए रायपुर यातायत पुलिस ने रूट डायवर्जन और पार्किंग की व्यवस्था की है। तेलीबांधा थाना तिराहा, कटोरा तालाब चौक, अनुपम नगर चौक (भारत माता चौक की ओर) और शास्त्री चौक से मरीन ड्राइव की ओर जाने वाले वाहनों को वैकल्पिक मार्गों पर डायवर्ट किया जाएगा।

सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के तहत भगत सिंह चौक से खजाना चौक, शंकर नगर अंडर ब्रिज, तेलीबांधा चौक और आनंद नगर चौक से कटोरा तालाब तक सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन और पार्किंग पूरी तरह बंद रहेगी।

कार्यक्रम में आने वाले लोगों के लिए गॉस मेमोरियल ग्राउंड, मल्टी लेवल पार्किंग, अंबेडकर चौक, ऑक्सीजोन के किनारे का मार्ग, शांति नगर विमतारा रोड, केनाल रोड, BTI ग्राउंड और शंकर नगर में पार्किंग व्यवस्था की गई है।

पुलिस और यातायात विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे शाम के समय अनावश्यक रूप से इन मार्गों पर जाने से बचें और वाहनों को केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़ा करें।

Newstrack Network
ABOUT THE AUTHOR

Newstrack Network

Newstrack Desknewstracknetwork@gmail.com

Newstrack is one of the most Trusted and Popular news portal of India. Remain updated and aware, only on Newstrack

Next Story