रक्षाबंधन से पहले CM साय की कलाई पर बंधी राखी, बोले- ‘मेरी सगी बहन नहीं... आज सगी से भी बढ़कर बहन मिली’

Chhattisgarh CM News: राखी बांधने के इस भावुक क्षण ने पूरे कार्यक्रम का माहौल संवेदनाओं से भर दिया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी इस दौरान भावुक नजर आए। उन्होंने कहा कि उनकी कोई सगी बहन नहीं है और वह हमेशा भाइयों के बीच ही रहे हैं।

Priya Singh Bisen
Published on: 26 Aug 2026 11:30 AM IST
रक्षाबंधन से पहले CM साय की कलाई पर बंधी राखी, बोले- ‘मेरी सगी बहन नहीं... आज सगी से भी बढ़कर बहन मिली’
X

Chhattisgarh CM News: रायपुर में रक्षाबंधन से पहले भाई-बहन के स्नेह, शहादत के सम्मान और नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के प्रति आत्मीयता का भावुक दृश्य देखने को मिला। बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में आयोजित ‘स्नेह की डोर’ कार्यक्रम में नक्सली मुठभेड़ में वीरगति को प्राप्त उप निरीक्षक युगल किशोर वर्मा की धर्मपत्नी माधुरी वर्मा ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की कलाई पर राखी बांधी।

राखी बांधने के इस भावुक क्षण ने पूरे कार्यक्रम का माहौल संवेदनाओं से भर दिया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी इस दौरान भावुक नजर आए। उन्होंने कहा कि उनकी कोई सगी बहन नहीं है और वह हमेशा भाइयों के बीच ही रहे हैं। माधुरी वर्मा द्वारा राखी बांधे जाने को उन्होंने अपने लिए बेहद खास बताते हुए कहा कि उन्हें सगी बहन से भी बढ़कर बहन मिली है।

CM साय ने माधुरी वर्मा को दिया भरोसा

मुख्यमंत्री ने माधुरी वर्मा को भरोसा दिलाया कि शहीद युगल किशोर वर्मा का परिवार अब अकेला नहीं है। उन्होंने कहा कि शहीदों के परिवारों के सुख-दुःख, सम्मान और भविष्य की चिंता करना सरकार की जिम्मेदारी के साथ-साथ सभी का आत्मीय कर्तव्य भी है।

सीएम साय ने कहा कि बहन माधुरी ने उनकी कलाई पर राखी बांधी है, इसलिए एक भाई के रूप में उनके परिवार के प्रति जिम्मेदारी और भी गहरी हो गई है। उन्होंने शहीद परिवार के साथ हर परिस्थिति में खड़े रहने का भरोसा दिलाया।

शहीद युगल किशोर वर्मा के बलिदान को किया नमन

मुख्यमंत्री ने उप निरीक्षक युगल किशोर वर्मा के सर्वोच्च बलिदान को नमन करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ अपने वीर जवानों और उनके परिवारों का हमेशा ऋणी रहेगा। उन्होंने कहा कि सुरक्षा बलों के जवानों ने अपना आज इसलिए कुर्बान किया, ताकि प्रदेश की आने वाली पीढ़ियों का भविष्य सुरक्षित रह सके।

‘स्नेह की डोर’ कार्यक्रम में राखी का यह रिश्ता सिर्फ एक त्योहार की रस्म तक सीमित नहीं रहा, बल्कि शहीद परिवार और मुख्यमंत्री के बीच सम्मान, अपनापन और जिम्मेदारी के भाव का प्रतीक बन गया।

Priya Singh Bisen
ABOUT THE AUTHOR

Priya Singh Bisen

Content Writer Mail ID - Priyasinghbisen96@gmail.comPriyasinghbisen96@gmail.com

Priya Singh Bisen is a journalist with over five years of experience in the news and digital media industry. She covers a wide range of topics, including weather, lifestyle, health, politics, and international affairs. In addition to news writing, Priya has experience in news script writing, voice-overs, anchoring, field reporting, and social media management. She holds a Bachelor's degree in Mass Communication and a Master's degree in Advertising and Public Relations. Priya also enjoys writing, traveling, and playing sports, pursuits that reflect her curiosity and passion for exploring new perspectives.

Next Story