ज्ञानेश्वरी यादव को छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा सम्मान, ₹30 लाख इनाम और DSP पद पर आउट-ऑफ-टर्न प्रमोशन

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में रजत पदक जीतने वाली छत्तीसगढ़ की वेटलिफ्टर ज्ञानेश्वरी यादव को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ₹30 लाख नकद पुरस्कार और DSP पद पर आउट-ऑफ-टर्न प्रमोशन देने की घोषणा की।

Alakha Singh
Published on: 5 Aug 2026 12:00 PM IST
ज्ञानेश्वरी यादव को छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा सम्मान, ₹30 लाख इनाम और DSP पद पर आउट-ऑफ-टर्न प्रमोशन
X

Commonwealth Games 2026: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत के लिए रजत पदक जीतने वाली छत्तीसगढ़ की स्टार वेटलिफ्टर ज्ञानेश्वरी यादव को राज्य सरकार ने बड़ा सम्मान दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोमवार को उनके लिए 30 लाख रुपये के नकद पुरस्कार और डिप्टी सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस (DSP) पद पर आउट-ऑफ-टर्न प्रमोशन की घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने रायपुर स्थित अपने सरकारी आवास पर आयोजित सम्मान समारोह में ज्ञानेश्वरी यादव को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि यह पुरस्कार और पदोन्नति कॉमनवेल्थ गेम्स में उनके शानदार प्रदर्शन और देश-प्रदेश का नाम रोशन करने के लिए दी जा रही है।

पहली बार कॉमनवेल्थ गेम्स में उतरीं, जीता रजत पदक

राजनांदगांव की रहने वाली ज्ञानेश्वरी यादव ने ग्लासगो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में महिलाओं की 53 किलोग्राम भारोत्तोलन स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 199 किलोग्राम वजन उठाकर रजत पदक अपने नाम किया। यह उनका पहला कॉमनवेल्थ गेम्स था और पहले ही प्रयास में उन्होंने भारत को पदक दिलाया।

मुख्यमंत्री बोले- ज्ञानेश्वरी ने बढ़ाया छत्तीसगढ़ का गौरव

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि ज्ञानेश्वरी यादव की उपलब्धि पूरे छत्तीसगढ़ और देश के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने बताया कि ग्लासगो रवाना होने से पहले उन्होंने ज्ञानेश्वरी को शुभकामनाएं दी थीं और पदक जीतने के बाद वीडियो कॉल के माध्यम से उन्हें बधाई भी दी थी।

खिलाड़ियों को मिलेगा पूरा सहयोग

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सम्मानित करने और उनकी उपलब्धियों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने घोषणा की कि खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए सरकार राज्य में खेल अवसंरचना (Sports Infrastructure) को मजबूत करने पर विशेष जोर दे रही है।

उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों के लिए आधुनिक प्रशिक्षण सुविधाओं, बेहतर कोचिंग, खेल विज्ञान और अन्य आवश्यक सहायता को बढ़ाया जाएगा, ताकि छत्तीसगढ़ के अधिक से अधिक खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर राज्य और देश का नाम रोशन कर सकें।

Alakha Singh
ABOUT THE AUTHOR

Alakha Singh

alakhsingh2025@hotmail.com

Alakha Singh is a journalist with having more than one decade of experience in digital media. Alakha Singh has covered Loksabha Elections 2014 and 2019 closely with the several state assembly elections. He has expertise in SEO oriented content writing on various topics and issues. At HT Digital Alakha Singh has been recognised as one of the top performer of the team for many years continuously. Earlier he worked with HT Digital for more than 8 years and 2.5 years with Amar Ujala web. In initial days of his career Alakha Singh also worked as a reporter (stringer) with NBT Gurgaon. He pursued P.G. Diploma from South Campus, University of Delhi in 2013 and MAMC from Kurukshetra University in 2014. He Belongs to District Banda of Uttar Pradesh.

Next Story