रायपुर से डेडबॉडी लेकर लौट रही एंबुलेंस ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुसी, नर्स की मौत; 3 घायल

Dhamtari Ambulance Accident: धमतरी के संबलपुर नेशनल हाईवे पर संजीवनी एंबुलेंस ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में नर्स शबनम खान की मौत हो गई, जबकि अन्य तीन लोग घायल हुए है।

Shalni Kumari
Published on: 1 Oct 2026 1:07 PM IST (Updated on: 1 Oct 2026 1:09 PM IST)
Sanjeevani Ambulance Accident
X

Dhamtari Ambulance Accident 

Dhamtari Ambulance Accident: छत्तीसगढ़ के धमतरी से लगे संबलपुर नेशनल हाईवे पर गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। रायपुर से डेडबॉडी लेकर लौट रही संजीवनी एंबुलेंस ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि एंबुलेंस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में एंबुलेंस में सवार महिला नर्स शबनम खान की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए धमतरी के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मरीज को रायपुर लाया गया था

जानकारी के अनुसार, संजीवनी एंबुलेंस में जगदलपुर के महारानी अस्पताल से एक मरीज को रायपुर स्थित एसएमसी अस्पताल लाया गया था। वहां पहुंचते ही अस्पताल में डॉक्टरों ने मरीज को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद मृतक के शव को एंबुलेंस में लेकर वापस ले जाया जा रहा था। इसी दौरान संबलपुर नेशनल हाईवे पर एंबुलेंस ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।

इस हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। एंबुलेंस का सामने का हिस्सा ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराने के बाद बुरी तरह दब गया था। इसी वजह से नर्स शबनम खान वाहन के अंदर फंस गईं। उन्हें बाहर निकालने में काफी समय लगा और बचाव के दौरान काफी मशक्कत करनी पड़ी।

एंबुलेंस से निकालने में लगी काफी मशक्कत

एक्सीडेंट के बाद राहत कार्य में जुटे लोगों ने नर्स को एंबुलेंस से बाहर निकालने का प्रयास किया। काफी प्रयास के बाद उन्हें बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। हादसे की सूचना मिलने पर 108 वरदान परमार्थ एंबुलेंस सेवा समिति के खिलावान साहू भी मौके पर पहुंचे।

नर्स के शव को धमतरी जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डेड बॉडी का पोस्टमॉर्टम किया जाएगा। वहीं, हादसे में घायल तीन लोगों को भी जिला अस्पताल पहुंचाया गया है। जसके बाद सभी घायलों का उपचार जारी है।

पुलिस ने शुरू की हादसे की जांच

इस रोड एक्सीडेंट की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना से जुड़े हालात का जायजा लिया। पुलिस फिलहाल हादसे की जांच कर रही है। दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई और एंबुलेंस ट्रैक्टर-ट्रॉली से किस तरह टकराई, इसे लेकर जानकारी जुटाई जा रही है।

Shalni Kumari
ABOUT THE AUTHOR

Shalni Kumari

Mail ID - skumari4bih@gmail.comskumari4bih@gmail.com
Next Story