TRENDING TAGS :
AAP Leader: कलेक्टर से चर्चा के दौरान AAP नेता पर अभद्र व्यवहार का आरोप, पुलिस ने किया हिरासत में
AAP Leader: कलेक्टर से चर्चा के दौरान AAP नेता पर अभद्र व्यवहार का आरोप, पुलिस ने हिरासत में लिया
AAP Leader(Photo-Social Media)
AAP Leader: बलरामपुर कलेक्टोरेट में सड़क सत्याग्रह के दौरान AAP प्रवक्ता लव दुबे पर कलेक्टर से अभद्र व्यवहार का आरोप लगा। पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की। बलरामपुर के कलेक्टोरेट परिसर में सोमवार को ग्रामीणों के सड़क सत्याग्रह के दौरान उस वक्त माहौल गरमा गया, जब कलेक्टोरेट से मुलाकात करने पहुंचे आप प्रवक्ता लव दुबे पर अभद्र व्यवहार का आरोप लगा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लव दुबे को हिरासत में ले लिया और प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई की।
जर्जर सड़कों को लेकर कलेक्टोरेट पहुंचे थे ग्रामीण
दरअसल,लगभग 40 से 50 ग्रामीणों का एक समूह ‘सड़क सत्याग्रह आम नागरिकों का मंच’ के बैनर तले अपनी मांगों को लेकर जिला मुख्यालय पहुंचा था। ग्रामीण जर्जर सड़कों और हादसों से जुड़े मुद्दे को जिला प्रशासन के सामने रखना चाहते थे। प्रशासन ने ज्ञापन सौंपने के लिए 10 प्रतिनिधियों के एक दल को कलेक्टर कक्ष में प्रवेश की अनुमति दी थी। इसी प्रतिनिधिमंडल में आप नेता लव दुबे शामिल थे।
कलेक्टोरेट से कथित अभद्र व्यवहार का आरोप
जानकारी के अनुसार, जब प्रतिनिधिमंडल अपनी मांगे प्रशासन के सामने रख रहा था, तभी लव दुबे कथित तौर पर कलेक्टर से अभद्र व्यवहार करने लगे। मौजूद अधिकारियों और पुलिसकर्मियों ने उन्हें समझाने तथा शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन उनका आक्रामक रवैया जारी रहा। पुलिस के मुताबिक, लव दुबे को परिसर के बाहर लाया गया। इसके बाद भी जब उनका व्यवहार नहीं बदला, तो पुलिस को उन्हें हिरासत में लेना पड़ा।
डबल लेन सड़कों की गुणवत्ता की जांच
ग्रामीणों ने अपने ज्ञापन में निर्माणाधीन डबल लेन सड़क के निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए उच्चस्तरीय जांच की मांग की। उन्होंने सड़क निर्माण को निर्धारित गुणवत्ता के अनुरूप पूरा कराने की भी मांग रखी। इसके अलावा ग्रामीणों ने खस्ताहाल सड़कों के कारण हुए हादसों में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को 20-20 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग भी शासन-प्रशासन के सामने रखी। ग्रामीणों का कहना है कि खराब सड़कों और निर्माण कार्य में लापरवाही के कारण लगातार दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ है।


