TRENDING TAGS :
राष्ट्रपति मुर्मु का छत्तीसगढ़ दौरा क्यों है खास?...इन कार्यक्रमों पर रहेगी सबकी नजर
Droupadi Murmu Chhattisgarh Visit: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के छत्तीसगढ़ दौरे में आज रायपुर में माता हासी देवी के सम्मान में 200 रुपये का स्मारक सिक्का जारी होगा। 23 अक्टूबर को वह जगदलपुर में मां दंतेश्वरी मंदिर और बस्तर दशहरा के मुरिया दरबार में शामिल होंगी।
President Chhattisgarh Visit
Droupadi Murmu Chhattisgarh Visit: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु (President Droupadi Murmu) के दो दिवसीय दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड पर है। राष्ट्रपति के इस प्रवास में संस्कृति, सम्मान और जनसंपर्क से जुड़े कई कार्यक्रम शामिल हैं। गुरुवार, 22 अक्टूबर को राष्ट्रपति रायपुर (Raipur) में पूज्य माता हासी देवी के सम्मान में 200 रुपये मूल्यवर्ग का स्मारक सिक्का (Commemorative Coin) जारी करेंगी। इसके बाद वह नुवाखाई पर्व (Nuakhai Festival) के अवसर पर आयोजित सेवा सम्मान पर्व और युवा प्रबोधन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। वहीं, 23 अक्टूबर को उनका जगदलपुर (Jagdalpur) पहुंचने और बस्तर दशहरा (Bastar Dussehra) के पारंपरिक आयोजनों में हिस्सा लेने का कार्यक्रम है।
रायपुर में सिक्का जारी करेंगी राष्ट्रपति
राष्ट्रपति गुरुवार को रायपुर स्थित लोक भवन (Lok Bhavan) में आयोजित कार्यक्रम के दौरान माता हासी देवी के सम्मान में स्मारक सिक्का जारी करेंगी। इसके बाद शाम चार बजे बुढ़ापारा स्थित बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम (Indoor Stadium) में सेवा सम्मान पर्व एवं युवा प्रबोधन कार्यक्रम में शिरकत करेंगी। आयोजकों के मुताबिक, इस कार्यक्रम में करीब चार हजार युवाओं के शामिल होने की उम्मीद है।
कार्यक्रम में राज्यपाल रमेन डेका (Governor Ramen Deka), मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (Chief Minister Vishnu Deo Sai), मंत्रिमंडल के सदस्य, सांसद और रायपुर शहर के चारों विधायक भी मौजूद रहेंगे। युवा प्रबोधन कार्यक्रम में युवाओं की भागीदारी और सम्मान समारोह प्रमुख आकर्षण होंगे।
राष्ट्रपति के दौरे को लेकर सुरक्षा सख्त
राष्ट्रपति के प्रवास को देखते हुए रायपुर पुलिस (Raipur Police) ने लोक भवन और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की है। राष्ट्रपति की आवाजाही और कार्यक्रम स्थलों को ध्यान में रखकर पुलिस बल की तैनाती की गई है। प्रशासन का जोर सुरक्षा के साथ यातायात प्रबंधन (Traffic Management) और कार्यक्रमों के सुचारु संचालन पर है।
कल जगदलपुर में मां दंतेश्वरी के करेंगी दर्शन
राष्ट्रपति 23 अक्टूबर को जगदलपुर पहुंचेंगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, वह सुबह 11 बजे मां दंतेश्वरी मंदिर (Maa Danteshwari Temple) में पूजा-अर्चना करेंगी। इसके बाद दोपहर 12:45 बजे बस्तर दशहरा के तहत आयोजित प्रसिद्ध मुरिया दरबार (Muria Darbar) और सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल होंगी।
राष्ट्रपति के आगमन को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हैं। वन मंत्री केदार कश्यप (Kedar Kashyap) ने लालबाग मैदान पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने मंच, बैठने की व्यवस्था, सुरक्षा, यातायात और आम नागरिकों की सुविधाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सभी तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए।


