TRENDING TAGS :
15 अगस्त से पहले कबीरधाम में हाई अलर्ट! होटल-ढाबों से लेकर आउटर तक पुलिस की नजर, चप्पे-चप्पे पर सघन जांच
Chhattisgarh News: कबीरधाम जिले में स्वतंत्रता दिवस को लेकर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। बाजार और संवेदनशील स्थानों पर विशेष चेकिंग व पेट्रोलिंग के साथ बीडीएस टीम और डॉग स्क्वॉड से सघन जांच की जा रही है।
Chhattisgarh News
Chhattisgarh News: कबीरधाम जिले में स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) को लेकर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था (Security Arrangements) कड़ी कर दी है। 15 अगस्त के राष्ट्रीय पर्व (National Festival) को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस ने गुरुवार देर रात तक विशेष चेकिंग (Special Checking) और पेट्रोलिंग (Patrolling) अभियान चलाया।
होटल, ढाबे, बस स्टैंड, बाजार और अन्य संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की खास नजर है। कवर्धा शहर में बीडीएस टीम (BDS Team) और डॉग स्क्वॉड (Dog Squad) की मदद से सघन जांच की गई।
एडिशनल एसपी हेमसागर सिदार ने बताया कि जिले के सभी थाना और चौकी क्षेत्रों में पुलिस बल को अलर्ट मोड (Alert Mode) पर रखा गया है। प्रमुख चौक-चौराहों, स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम स्थलों, बस स्टैंड, बाजार क्षेत्रों के साथ-साथ आउटर इलाकों में भी नियमित पेट्रोलिंग की जा रही है। पुलिस संदिग्ध वाहनों (Suspicious Vehicles) की जांच कर रही है, ताकि किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि पर समय रहते कार्रवाई की जा सके।संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी
कवर्धा शहर में सिटी कोतवाली, महिला थाना, साइबर थाना और पुलिस लाइन के जवानों के साथ बीडीएस टीम और डॉग स्क्वॉड को जांच अभियान में लगाया गया है। सुरक्षा टीमों की ओर से होटल, लॉज, ढाबे और अन्य महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील स्थानों की सघन तलाशी (Intensive Search) ली जा रही है।
पुलिस की नजर संदिग्ध गतिविधियों (Suspicious Activities) के साथ-साथ लावारिस वस्तुओं (Unclaimed Objects) पर भी बनी हुई है।


