छत्तीसगढ़ की महिलाओं के खाते में फिर आए ₹1000! महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त जारी

Mahtari Vandana Yojana 30th Installment: सरकार के मुताबिक, इस आर्थिक सहायता का इस्तेमाल परिवारों में शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण और आजीविका जैसे जरूरी कामों के लिए किया जा रहा है।

Priya Singh Bisen
Published on: 8 Aug 2026 11:53 AM IST
Mahtari Vandana Yojana 30th Installment
X

Mahtari Vandana Yojana 30th Installment

Mahtari Vandana Yojana 30th Installment: छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महतारी वंदन योजना (Mahtari Vandana Yojana) की 30वीं किस्त जारी कर दी है। इस किस्त की राशि प्रदेश की 67 लाख 20 हजार 125 पात्र महिलाओं के बैंक खातों (Bank Accounts) में पहुंचाई गई है। योजना के तहत हर महीने महिलाओं को 1000 रुपये की आर्थिक सहायता (Financial Assistance) दी जाती है।

महतारी वंदन योजना की राशि का प्रदेश की लाखों महिलाएं हर महीने इंतजार करती हैं। सरकार के मुताबिक, इस आर्थिक सहायता का इस्तेमाल परिवारों में शिक्षा (Education), स्वास्थ्य (Health), पोषण (Nutrition) और आजीविका (Livelihood) जैसे जरूरी कामों के लिए किया जा रहा है। इससे महिलाओं की आर्थिक भूमिका भी पहले के मुकाबले मजबूत हुई है।

महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना योजना का मकसद

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि महतारी वंदन योजना राज्य सरकार की प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं (Welfare Schemes) में शामिल है। इसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। उन्होंने कहा कि जब माताएं और बहनें आर्थिक रूप से मजबूत होती हैं तो परिवार भी मजबूत होता है। इससे बच्चों का भविष्य सुरक्षित होता है और समाज विकास की नई दिशा में आगे बढ़ता है।

सीएम साय ने कहा कि यह योजना केवल हर महीने एक हजार रुपये की सहायता देने तक सीमित नहीं है, बल्कि महिलाओं के आत्मविश्वास (Confidence) और सामाजिक भागीदारी (Social Participation) को मजबूत करने का भी माध्यम बन चुकी है।

योजना की राशि से महिलाएं शुरू कर रहीं अपना रोजगार

महतारी वंदन योजना से मिलने वाली राशि का कई महिलाएं अलग-अलग तरह से इस्तेमाल कर रही हैं। मुख्यमंत्री के मुताबिक, अनेक महिलाएं इस पैसे का उपयोग अपने बच्चों की शिक्षा पर कर रही हैं। वहीं, कई माताएं अपनी बेटियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए सुकन्या समृद्धि योजना (Sukanya Samriddhi Yojana) में नियमित निवेश कर रही हैं।

इसके अलावा बड़ी संख्या में महिलाओं ने इस आर्थिक सहायता का इस्तेमाल अपना रोजगार (Self Employment) शुरू करने के लिए भी किया है। महिलाओं ने सिलाई-कढ़ाई, ब्यूटी पार्लर, डेयरी, किराना दुकान, सब्जी बेचने और पशुपालन जैसे काम शुरू किए हैं। इससे उनकी आय बढ़ाने में मदद मिल रही है और वे परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करने में योगदान दे रही हैं।

1 मार्च 2024 को लागू हुई थी योजना

महतारी वंदन योजना को 1 मार्च 2024 को लागू किया गया था। अब 30वीं किस्त जारी होने के बाद इस योजना के तहत वितरित की गई कुल राशि 19 हजार 444 करोड़ 33 लाख रुपये से अधिक हो गई है।

सरकार के अनुसार, योजना का असर अब प्रदेश के लाखों परिवारों में दिखाई देने लगा है। नियमित आर्थिक सहायता मिलने से महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ा है और घरेलू फैसलों (Household Decisions) में उनकी भागीदारी मजबूत हुई है।

इसके साथ ही बच्चों की शिक्षा, पोषण और स्वास्थ्य पर होने वाले खर्च में भी मदद मिल रही है। कई परिवारों की आर्थिक स्थिति में सुधार आया है। सरकार का मानना है कि महतारी वंदन योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करने के साथ-साथ छत्तीसगढ़ के सामाजिक और आर्थिक विकास में भी अहम भूमिका निभा रही है।

Priya Singh Bisen
ABOUT THE AUTHOR

Priya Singh Bisen

Content Writer Mail ID - Priyasinghbisen96@gmail.comPriyasinghbisen96@gmail.com

Priya Singh Bisen is a journalist with over five years of experience in the news and digital media industry. She covers a wide range of topics, including weather, lifestyle, health, politics, and international affairs. In addition to news writing, Priya has experience in news script writing, voice-overs, anchoring, field reporting, and social media management. She holds a Bachelor's degree in Mass Communication and a Master's degree in Advertising and Public Relations. Priya also enjoys writing, traveling, and playing sports, pursuits that reflect her curiosity and passion for exploring new perspectives.

Next Story