अब MG रोड पर नहीं लगेगा जाम! Raipur में बनेगा हाईटेक इलेक्ट्रॉनिक मार्केट, 100 करोड़ का बॉन्ड होगा जारी

Chhattisgarh: रायपुर नगर निगम डूमरतराई में हाईटेक इलेक्ट्रॉनिक मार्केट और शंकरनगर में 67 करोड़ रुपये की लागत से फाइनेंशियल हब विकसित करेगा। इन परियोजनाओं के लिए म्यूनिसिपल बॉन्ड जारी करने की तैयारी की जा रही है

Priya Singh Bisen
Published on: 6 Aug 2026 12:27 PM IST (Updated on: 6 Aug 2026 12:27 PM IST)
Chhattisgarh
X

Chhattisgarh

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर (Raipur) में शहर के विकास को नई रफ्तार देने की तैयारी शुरू हो गई है। नगर निगम (Municipal Corporation) ने एमजी रोड (MG Road) पर लगने वाले ट्रैफिक जाम से राहत दिलाने और आधुनिक कारोबारी सुविधाएं विकसित करने के लिए दो बड़ी परियोजनाओं की योजना बनाई है। इसके तहत डूमरतराई (Dumartarai) में निगम की दो एकड़ जमीन पर पांच मंजिला हाईटेक इलेक्ट्रॉनिक मार्केट (Hi-Tech Electronic Market) बनाया जाएगा। वहीं शंकरनगर (Shankar Nagar) स्थित क्रिस्टल आर्किड (Crystal Orchid) में करीब 67 करोड़ रुपये की लागत से स्मार्ट फाइनेंशियल हब (Financial Hub) विकसित किया जाएगा।

120 दुकानों के साथ बनेगा आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक मार्केट

नगर निगम की योजना के अनुसार डूमरतराई में बनने वाले नए थोक इलेक्ट्रॉनिक बाजार में 120 दुकानें बनाई जाएंगी। यहां अत्याधुनिक हाइड्रोलिक पार्किंग (Hydraulic Parking) की सुविधा भी उपलब्ध होगी। इस बाजार के शुरू होने के बाद एमजी रोड पर मालवाहक वाहनों की लोडिंग-अनलोडिंग और सड़क किनारे होने वाली पार्किंग की समस्या काफी हद तक खत्म होने की उम्मीद है, जिससे शहर के सबसे व्यस्त मार्ग पर ट्रैफिक का दबाव कम होगा।

स्टार्टअप और कारोबारियों को मिलेगा आधुनिक फाइनेंशियल हब

शंकरनगर स्थित क्रिस्टल आर्किड में बनने वाला नया फाइनेंशियल हब बड़े कारोबारियों के कार्यालयों के साथ-साथ स्टार्टअप (Startup) शुरू करने वाले युवाओं और नए उद्यमियों को भी आधुनिक कार्यस्थल और हाईटेक सुविधाएं उपलब्ध कराएगा। नगर निगम का मानना है कि इससे शहर में कारोबारी गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और नए निवेश के अवसर भी तैयार होंगे।

100 करोड़ रुपये का म्यूनिसिपल बॉन्ड होगा जारी

इन दोनों परियोजनाओं के निर्माण और फंड की व्यवस्था के लिए नगर निगम गाजियाबाद, इंदौर, पुणे और अहमदाबाद की तर्ज पर 100 करोड़ रुपये का म्यूनिसिपल बॉन्ड (Municipal Bond) जारी करने की तैयारी कर रहा है। यदि यह बॉन्ड सफलतापूर्वक जारी हो जाता है तो केंद्र सरकार की ओर से 13 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि मिलने का भी प्रावधान है।

रिवाइज्ड एस्टीमेट के बाद शुरू होगा निर्माण

फिलहाल इन दोनों परियोजनाओं की शुरुआत से पहले प्रशासनिक प्रक्रिया पूरी की जा रही है। पहले भेजे गए प्रस्ताव में कुछ खामियां मिलने के कारण नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने उसे वापस भेज दिया था। अब नगर निगम संशोधित एस्टीमेट तैयार कर रहा है। प्रशासनिक मंजूरी और म्यूनिसिपल बॉन्ड से राशि मिलने के बाद दोनों परियोजनाओं का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

डूमरतराई पहले से ही रायपुर का प्रमुख होलसेल बाजार माना जाता है, जहां से बड़ी संख्या में खुदरा व्यापारी अपने कारोबार के लिए सामान खरीदते हैं।

Priya Singh Bisen
ABOUT THE AUTHOR

Priya Singh Bisen

Content Writer Mail ID - Priyasinghbisen96@gmail.comPriyasinghbisen96@gmail.com

Priya Singh Bisen is a journalist with over five years of experience in the news and digital media industry. She covers a wide range of topics, including weather, lifestyle, health, politics, and international affairs. In addition to news writing, Priya has experience in news script writing, voice-overs, anchoring, field reporting, and social media management. She holds a Bachelor's degree in Mass Communication and a Master's degree in Advertising and Public Relations. Priya also enjoys writing, traveling, and playing sports, pursuits that reflect her curiosity and passion for exploring new perspectives.

Next Story