आधी रात का खूनी झगड़ा! पहले पत्नि का तकिए से दबाया मुंह, फिर खुद जो किया वो जानकर हिल जाएगा दिमाग

पुलिस के मुताबिक, सुमंत जैन ने कथित तौर पर पत्नी पद्मावती पर हमला किया और बाद में तकिए से उनका मुंह दबाया।

Sachin Singh
Published on: 15 Aug 2026 8:08 PM IST
आधी रात का खूनी झगड़ा! पहले पत्नि का तकिए से दबाया मुंह, फिर खुद जो किया वो जानकर हिल जाएगा दिमाग
X

Bengaluru: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में पति-पत्नी के बीच हुआ झगड़ा कुछ ही घंटों में बेहद दर्दनाक मंजर में बदल गया। बुधवार रात दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई, जो मारपीट तक पहुंच गई। अगले दिन सुबह दोनों की मौत की खबर सामने आने से इलाके में सनसनी फैल गई।

मृतकों की पहचान सुमंत जैन और उनकी पत्नी पद्मावती के रूप में हुई है। सुमंत पेशे से सिविल इंजीनियर थे, जबकि पद्मावती एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर थीं। दोनों की मौत की परिस्थितियों को लेकर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विवाद के बाद बिगड़ी स्थिति

जानकारी के मुताबिक, बुधवार रात पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर बहस शुरू हुई थी। देखते ही देखते विवाद कथित तौर पर हिंसक हो गया। आरोप है कि सुमंत ने गुस्से में पद्मावती के चेहरे पर वार किया और बाद में तकिए से उनका मुंह दबा दिया।

कुछ देर बाद जब सुमंत ने उन्हें जगाने की कोशिश की तो उन्हें पता चला कि पद्मावती की सांसें नहीं चल रही थीं। इसके बाद वह कथित तौर पर घबरा गए और उन्होंने अपनी मां को फोन कर घटना के बारे में बताया।

मां को मैसेज भेजकर बताई घटना

बताया जा रहा है कि सुमंत ने अपनी मां को घटना की जानकारी देने के बाद उन्हें एक मैसेज भी भेजा। मैसेज देखने के बाद उनकी मां ने तुरंत मकान मालिक से संपर्क किया। इसके बाद जब घर खोला गया तो अंदर देखकर सभी हैरान रह गए। सुमंत हॉल में छत के पंखे से लटके मिले, जबकि पद्मावती का शव भी घर के अंदर मिला।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की जानकारी मिलते ही राजगोपाल नगर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना को लेकर केस दर्ज किया गया है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि विवाद की शुरुआत किस बात को लेकर हुई थी?

दोनों मौतों की पूरी कहानी अभी साफ नहीं

पुलिस के सामने सबसे बड़ा सवाल पद्मावती की मौत की सही वजह और घटनाओं का सटीक क्रम है। शुरुआती जानकारी में पति पर पत्नी को तकिए से दबाने का आरोप सामने आया है, लेकिन पद्मावती की मौत का वास्तविक कारण और दोनों मौतों के बीच की पूरी कड़ी जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।

Sachin Singh
ABOUT THE AUTHOR

Sachin Singh

Conetent Writer Mail ID - sachinsingh.alert@gmail.comsachinsingh.alert@gmail.com

Sachin Singh is a media professional with 4 years of experience in the field of journalism and digital media. After completing his education at Jamia Millia Islamia Central University, he has worked with reputed media organizations such as Editor ji, ABP News and Doordarshan. Currently, Sachin Singh is working as a Content Writer with News Track, where he contributes to fast-paced digital news coverage and content creation. His areas of interest include politics, national and international affairs, and food. With experience across different formats of journalism, he focuses on producing informative, accurate, and engaging content for digital audiences.

Next Story