जम्मू जा रही स्लीपर बस पलटने से मची चीख-पुकार! 25 यात्री घायल

Ramban Bus Accident: जम्मू-कश्मीर के रामबन में नेशनल हाईवे पर स्लीपर बस पलटने से करीब 25 यात्री घायल हो गए। बस में हादसे के समय करीब 55 यात्री सवार थे।

Shalni Kumari
Published on: 1 Oct 2026 4:09 PM IST (Updated on: 1 Oct 2026 4:10 PM IST)
Srinagar Jammu Highway Accident
X

Ramban Bus Accident 

Ramban Bus Accident: जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में नेशनल हाईवे पर एक स्लीपर बस के पलटने से सड़क हादसा हो गया। दुर्घटना मरोग इलाके में हुई, जहां श्रीनगर से जम्मू जा रही यात्रियों से भरी बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। बस पश्चिम बंगाल के रजिस्ट्रेशन नंबर की थी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और यात्रियों के बीच चीख-पुकार सुनाई देने लगी।

हादसे में करीब 25 यात्री घायल

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बस पलटने से करीब 25 यात्री घायल हुए हैं। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों और राहत दलों की मदद से घायलों को बाहर निकाला गया। इसके बाद सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल रामबन पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। हादसे में किसी अन्य बड़े नुकसान की फिलहाल आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

बस में सवार थे करीब 55 यात्री

जानकारी के मुताबिक, दुर्घटनाग्रस्त स्लीपर बस की निर्धारित क्षमता 58 यात्रियों की थी। हादसे के समय बस में करीब 55 यात्री सवार थे। बस श्रीनगर से जम्मू की ओर जा रही थी। इसी दौरान रामबन जिले के मरोग क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और बस सड़क पर पलट गई।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचा प्रशासन

एक्सीडेंट की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक टीमें घटनास्थल पर पहुंच गईं। ADC रामबन और ACR रामबन ने स्थानीय पुलिस अधिकारियों के साथ मौके का जायजा लिया। अधिकारियों की मौजूदगी में राहत एवं बचाव अभियान चलाया गया। इसके साथ ही घटनास्थल पर यातायात व्यवस्था को संभालने के लिए भी प्रयास किए गए, ताकि सड़क पर आवागमन प्रभावित न हो।

बस पलटने की वजह जानने में जुटी पुलिस

फिलहाल दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस और प्रशासन की टीमें हादसे से जुड़ी परिस्थितियों की जांच कर रही हैं। यह जानने की कोशिश की जा रही है कि बस किस वजह से अनियंत्रित हुई और सड़क पर पलट गई।

Shalni Kumari
ABOUT THE AUTHOR

Shalni Kumari

Mail ID - skumari4bih@gmail.comskumari4bih@gmail.com
Next Story