TRENDING TAGS :
'वो मेरी रूममेट का प्रेमी था, मुझे मरवा सकते हैं, खान खान के खिलाफ महिला ने दर्ज कराई FIR, बोलीं- 7-
पटना में उत्तर प्रदेश की एक महिला हुस्नेरा खातून ने शिक्षक फैजल खान उर्फ खान सर के खिलाफ जान से मारने की धमकी का आरोप लगाते हुए FIR दर्ज कराई है।
Khan Sir: पटना में चर्चित शिक्षक फैजल खान उर्फ खान सर के खिलाफ एक महिला ने जान से मारने की धमकी मिलने का आरोप लगाते हुए पुलिस में FIR दर्ज कराई है। उत्तर प्रदेश की रहने वाली हुस्नेरा खातून ने पीरबहोर थाने में शिकायत देकर अपनी जान को खतरा बताया है। हालांकि, महिला की ओर से लगाए गए आरोपों की अभी स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
महिला ने क्या आरोप लगाए?
हुसनारा खातून ने कहा, 'मेरी रूममेट सवीना खातून उसकी प्रेमिका थी और 2017 में वह हर रविवार और छुट्टी के दिन हमारे कमरे में आता था। हमने इसका विरोध किया, जिसके चलते दो महीने तक हमारे बीच लगातार झगड़े और कहा-सुनी होती रही और पुलिस को भी दखल देना पड़ा। उसने मुझे जान से मारने की हर संभव कोशिश की। खान सर मेरी रूममेट का प्रेमी था, इसीलिए वह कमरे में आता था। वह कमरा बंद कर लेता था और सवीना खातून के साथ अंदर ही रहता था। जब हम दरवाजा खटखटाते थे, तब भी वे दरवाजा नहीं खोलते थे और हमें सात-आठ घंटे बाहर या छत पर रहना पड़ता था। इसी वजह से उसने मुझे बहुत परेशान किया...”
2017-18 की घटनाओं का किया जिक्र
महिला ने अपनी शिकायत में जिन घटनाओं का जिक्र किया है, वे कथित तौर पर 2017 और 2018 के बीच की हैं। उनका कहना है कि वह उस समय से ही इस मामले से जुड़ी जानकारी रखती हैं और इसी वजह से उन्हें अब अपनी सुरक्षा को लेकर डर लग रहा है।
हुस्नेरा खातून ने हाल में खान सर और रोशन आनंद से जुड़े विवाद तथा रोशन आनंद के भाई की मौत के बाद अपनी आशंका पुलिस के सामने रखी है। उनका दावा है कि उन्हें डर है कि कथित रिश्ते के बारे में जानकारी होने के कारण उन्हें नुकसान पहुंचाया जा सकता है।
पुलिस ने दर्ज किया बयान
शिकायत मिलने के बाद पीरबहोर थाना पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया और FIR दर्ज की। पुलिस ने शिकायतकर्ता से संपर्क कर उसका बयान भी दर्ज किया है।
टाउन DSP-1 राजेश रंजन ने बताया कि पुलिस ने शिकायतकर्ता का बयान रिकॉर्ड कर लिया है और मामले की जांच चल रही है। पुलिस अब महिला की ओर से लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है और घटना से जुड़े तथ्यों एवं परिस्थितियों की जानकारी जुटाई जा रही है।
आरोपों की पुष्टि होना बाकी
इस पूरे मामले में सबसे अहम बात यह है कि महिला ने जो आरोप लगाए हैं, वे फिलहाल उसकी पुलिस शिकायत का हिस्सा हैं। जांच पूरी होने से पहले इन आरोपों को साबित तथ्य नहीं माना जा सकता। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि शिकायत में लगाए गए आरोपों में कितनी सच्चाई है और क्या इनका समर्थन करने वाले कोई सबूत मौजूद हैं।


