'मैं इंडियन आर्मी से मांगती हूं माफी', लद्दाख में वायरल वीडियो वाली लड़की, 'हम Gen Z हैं' कहकर मचाया था बवाल

लद्दाख में सड़क बंद होने के दौरान सुरक्षाकर्मियों से बहस का वीडियो वायरल होने के बाद 25 वर्षीय महिला ने भारतीय सेना, J&K पुलिस और लद्दाख पुलिस से माफी मांगी है।

Sachin Singh
Published on: 20 Aug 2026 6:24 PM IST (Updated on: 20 Aug 2026 6:24 PM IST)
मैं इंडियन आर्मी से मांगती हूं माफी, लद्दाख में वायरल वीडियो वाली लड़की, हम Gen Z हैं कहकर मचाया था बवाल
X

Ladakh Viral Video: लद्दाख में सड़क बंद होने के दौरान सुरक्षाकर्मियों से बहस का वीडियो वायरल होने के बाद चर्चा में आई 25 वर्षीय महिला ने अब भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और लद्दाख पुलिस से माफी मांगी है। महिला ने कहा कि लंबे समय तक सड़क बंद रहने और इसकी सही वजह नहीं बताए जाने के कारण वह बेहद परेशान हो गई थीं। गुस्से और frustration में उन्होंने ऐसी बातें कह दीं, जिनका उन्हें बाद में पछतावा हुआ।

महिला ने बताया कि वह लद्दाख से दिल्ली जा रही थीं। इसी दौरान रास्ते में उन्हें रोक दिया गया। उनके मुताबिक, उन्हें शुरुआत में बताया गया कि करीब तीन-चार घंटे इंतजार करना होगा। जब उन्होंने एक जवान से दोबारा पूछा तो करीब एक घंटे और इंतजार करने को कहा गया। महिला के अनुसार, यह समय भी बीत गया, लेकिन रास्ता नहीं खोला गया। बाद में उनका इंतजार करीब छह घंटे तक पहुंच गया। इसी दौरान वहां मौजूद यात्रियों में नाराजगी बढ़ने लगी।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

वायरल वीडियो में महिला सुरक्षाकर्मियों से सड़क खोलने को लेकर सवाल करती दिखाई देती हैं। वह पूछती हैं कि जब आम यात्रियों को रोका गया है तो कुछ लोगों को आगे जाने की अनुमति कैसे दी गई। वीडियो में वह खुद को Gen Z बताते हुए विरोध करने की बात भी कहती नजर आती हैं।

वीडियो में मौजूद कुछ अन्य पर्यटक भी महिला का समर्थन करते दिखाई देते हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो फैलने के बाद महिला की बातों को लेकर काफी विवाद हुआ और उन्हें आलोचना का सामना करना पड़ा।

Kargil Vijay Diwas के आसपास बंद था रास्ता

लद्दाख पुलिस के अनुसार, यह घटना करीब 26 जुलाई यानी Kargil Vijay Diwas के आसपास की है। सुरक्षा कारणों से द्रास इलाके के Minimarg चेक पोस्ट के पास Minimarg-Zoji La-Sonamarg सड़क पर कुछ समय के लिए यातायात रोका गया था।

'Gen Z' वाली बात पर भी दी सफाई

वीडियो में महिला के 'हम Gen Z हैं' कहने की भी काफी चर्चा हुई। इस पर उन्होंने सफाई दी कि यह बात उन्होंने किसी आंदोलन या राजनीतिक बयान के तौर पर नहीं कही थी। उनके आसपास मौजूद कुछ लोग उन्हें लगातार उकसा रहे थे और उसी माहौल में यह बात उनके मुंह से निकल गई।

Sachin Singh
ABOUT THE AUTHOR

Sachin Singh

Conetent Writer Mail ID - sachinsingh.alert@gmail.comsachinsingh.alert@gmail.com
Next Story