TRENDING TAGS :
गुजरात के नखत्राणा में कबाड़ के गोदाम में बड़ा धमाका, 4 लोगों की दर्दनाक मौत, 2 गंभीर घायल
गुजरात के नखत्राणा में शनिवार को कबाड़ के गोदाम में छोटा हाथी वाहन की डीजल टंकी में अचानक जोरदार धमाका हो गया।
Nakhatrana Blast: गुजरात के नखत्राणा से शनिवार दोपहर एक बेहद दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां शहर के बाहरी इलाके में स्थित एक कबाड़ के गोदाम में छोटा हाथी वाहन की डीजल टंकी में अचानक जोरदार धमाका हो गया। धमाके के बाद वाहन में आग लग गई और देखते ही देखते पूरा इलाका दहशत में आ गया।
मिली जानकारी के मुताबिक, नखत्राणा के बाहरी इलाके में एक कबाड़ के गोदाम में दोपहर के समय छोटा हाथी वाहन खड़ा था। इसी दौरान उसकी डीजल टंकी में अचानक ब्लास्ट हो गया। धमाका इतना तेज था कि आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। ब्लास्ट के तुरंत बाद वाहन में आग भड़क उठी। हादसे के वक्त वहां मौजूद लोग इसकी चपेट में आ गए।
मौके पर ही 4 लोगों की मौत
इस हादसे में चार लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को बचाने की कोशिश शुरू की।
मरने वालों की पहचान:
- कुंभार मामद इलियास (उम्र 30 साल)
- कुंभार नूरमामद इलियास (उम्र 26 साल)
- कुंभार हसनेन मामद (उम्र करीब 3 साल, मामद का बेटा)
- नूर फातिमा नूरमामद (उम्र करीब 3 साल, नूरमामद की बेटी)
पुलिस ने घटनास्थल को घेर लिया है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। छोटे हाथी वाहन में किस तरह का केमिकल, गैस सिलेंडर या कोई विस्फोटक पदार्थ मौजूद था, जिसकी वजह से इतना बड़ा धमाका हुआ, इसका पता लगाने के लिए FSL (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम को मौके पर बुलाया गया
हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। दोनों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घायलों की हालत को लेकर फिलहाल ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।
पुलिस की कई टीमें मौके पर पहुंचीं
घटना की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। इसके अलावा LCB और SOG की टीमें भी घटनास्थल पर पहुंच गईं और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी।


