‘छत से गिर गई...' पत्नी की हत्या कर BSF जवान ने बनाई कहानी, ऐसे खुली पोल तो हुआ गिरफ्तार

आरोपी ने परिवार को कथित तौर पर बताया था कि रमा छत से गिर गई, लेकिन अस्पताल में उसके शरीर पर चोट के निशान मिलने के बाद मामला संदिग्ध हो गया।

Sachin Singh
Published on: 16 Aug 2026 4:48 PM IST
‘छत से गिर गई... पत्नी की हत्या कर BSF जवान ने बनाई कहानी, ऐसे खुली पोल तो हुआ गिरफ्तार
X

Punjab News: पंजाब से हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने शनिवार को एक BSF जवान को उसकी पत्नी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान शेखामत्ता गांव निवासी अमरजीत सिंह के रूप में हुई है, जबकि मृतका का नाम रमा बताया गया है। दोनों की शादी करीब 12 साल पहले हुई थी।

पुलिस के मुताबिक, घटना 13 और 14 अगस्त के बीच की रात करीब 4 बजे की है। रमा के पिता राम चंद को सूचना दी गई कि उनकी बेटी छत से गिर गई है और उसे इलाज के लिए हाजीपुर के सिविल अस्पताल ले जाया गया है। इसके बाद राम चंद परिवार के अन्य सदस्यों के साथ अस्पताल पहुंचे।

अस्पताल पहुंचने पर सामने आई मौत की बात

राम चंद जब अस्पताल पहुंचे तो उन्हें पता चला कि रमा की मौत हो चुकी है। परिवार ने जब शव को देखा तो उसके शरीर पर चोट के निशान भी मिले। इसके बाद उन्हें मामले पर शक हुआ और उन्होंने पुलिस को इसकी जानकारी दी। रमा के पिता की शिकायत के आधार पर आरोपी अमरजीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। इसके बाद हाजीपुर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी जवान को गिरफ्तार कर लिया।

पत्नी से मारपीट का भी आरोप

हाजीपुर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर हरप्रीम सिंह के मुताबिक, मामले की जांच की जा रही है। दर्ज FIR में आरोपी पर रमा को कथित तौर पर परेशान करने और उसके साथ मारपीट करने के आरोप लगाए गए हैं। शिकायत के मुताबिक, अमरजीत सिंह ने कथित तौर पर रमा के साथ मारपीट की और उसकी जान ले ली। हालांकि, पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है।

12 साल पहले हुई थी शादी

पुलिस के अनुसार अमरजीत सिंह और रमा की शादी करीब 12 साल पहले हुई थी। इतने लंबे वैवाहिक जीवन के बाद पत्नी की मौत और पति की गिरफ्तारी ने परिवार और आसपास के लोगों को हैरान कर दिया है। पुलिस अब घटनास्थल, शव पर मिले चोट के निशान और परिवार की ओर से लगाए गए आरोपों समेत सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Sachin Singh
ABOUT THE AUTHOR

Sachin Singh

Conetent Writer Mail ID - sachinsingh.alert@gmail.comsachinsingh.alert@gmail.com
Next Story