खुद मिलिए, सुनिए और कीजिए समाधान... झारखंड छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी ने CM हेमंत सोरेन को लिखा पत्

राहुल गांधी ने झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन से भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिलने की अपील की है।

Sachin Singh
Published on: 17 Aug 2026 12:40 PM IST
खुद मिलिए, सुनिए और कीजिए समाधान... झारखंड छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी ने CM हेमंत सोरेन को लिखा पत्
X

Jharkhand Students Protest: झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों को लेकर छात्रों का विरोध प्रदर्शन जारी है। अब इस मामले में कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने राज्य में अपने सहयोगी और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से प्रदर्शन कर रहे छात्रों से खुद जाकर मिलने को कहा है।

राहुल गांधी ने 14 अगस्त को हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर कहा कि छात्रों का आंदोलन शांतिपूर्ण है और उनकी मांगें जायज हैं। उन्होंने कहा कि छात्रों का प्रदर्शन सोमवार तक 24वें दिन में प्रवेश कर चुका था और कुछ छात्र अभी भी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे हैं।

'सीएम खुद छात्रों से करें मुलाकात'

राहुल गांधी ने हेमंत सोरेन से अपील की कि वह खुद प्रदर्शन कर रहे छात्रों के प्रतिनिधियों से मुलाकात करें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की सीधी बातचीत से छात्रों की समस्याओं को दूर करने की दिशा में सरकार की सही से काम कर सकेगी। राहुल गांधी ने कहा कि सरकार और छात्रों के बीच बातचीत का सिलसिला आगे बढ़ना जरूरी है, ताकि भर्ती परीक्षाओं से जुड़े विवादों का समाधान निकाला जा सके।

छात्रों की मांगों पर राहुल गांधी ने जताया समर्थन

राहुल गांधी ने अपने पत्र में कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से विरोध करना भारतीय संविधान में दिया गया अधिकार है और यह लोकतंत्र के महत्वपूर्ण आधारों में से एक है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी पिछले कुछ महीनों से पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था में कथित अनियमितताओं के खिलाफ आंदोलन कर रहे छात्रों का समर्थन करती रही है।

राहुल गांधी ने झारखंड सरकार की ओर से छात्रों के साथ बातचीत शुरू किए जाने की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि छात्रों की कई मांगों को लेकर सरकार और प्रदर्शनकारियों के बीच सहमति भी बनी है, लेकिन इसके बावजूद आंदोलन पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है।

छात्रों ने राहुल गांधी से भी की थी बड़ी मांग

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने राहुल गांधी से भी अपील की थी। छात्रों ने कहा था कि अगर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन उनकी मांगों पर ध्यान नहीं देते हैं तो कांग्रेस को झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार से अपना समर्थन वापस ले लेना चाहिए। छात्रों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के इस्तीफे की मांग भी उठाई है।

20 अगस्त को सीएम आवास घेराव का ऐलान

भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर आंदोलन कर रहे छात्रों ने 20 अगस्त को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आवास का घेराव करने का ऐलान किया है। छात्रों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

Sachin Singh
ABOUT THE AUTHOR

Sachin Singh

Conetent Writer Mail ID - sachinsingh.alert@gmail.comsachinsingh.alert@gmail.com
Next Story