TRENDING TAGS :
'बेहद ओछी और निंदनीय', PM पर राहुल गांधी की टिप्पणी पर राजनाथ सिंह, बोले- LOP पद की गरिमा को ठेस
राजनाथ सिंह ने राहुल की टिप्पणी को ओछी और निंदनीय बताते हुए कहा कि इससे प्रधानमंत्री के साथ-साथ लोकसभा में विपक्ष के नेता पद की गरिमा को भी ठेस पहुंची है।
Rahul Gandhi: लोकसभा में विपक्ष के नेता और रायबरेली से सांसद राहुल गांधी के विदेश नीति को लेकर दिए गए बयान पर सियासी विवाद तेज हो गया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राहुल गांधी की टिप्पणी पर कड़ी आपत्ति जताते हुए इसे ओछा और निंदनीय बताया है। उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेता जैसे संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति से इस तरह की भाषा की उम्मीद नहीं की जा सकती।
राहुल गांधी ने अपने बयान में भारत की विदेश नीति, चीन के साथ सीमा विवाद और ईरान संकट को लेकर केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गंभीर सवाल उठाए थे। इसके बाद बीजेपी ने राहुल गांधी के बयान को लेकर कांग्रेस पर हमला तेज कर दिया है।
Defence Minister Rajnath Singh says, "Remarks by Rahul Gandhi on PM Modi and India's foreign policy are petty and condemnable. I had never seen such indecent and unimaginable conduct from any LoP. Rahul Gandhi has not only insulted PM but also the international prestige of… pic.twitter.com/ejEqoX9BbN
— ANI (@ANI) August 14, 2026
राहुल गांधी की टिप्पणी 'ओछी और निंदनीय'
राहुल गांधी के बयान पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत की विदेश नीति को लेकर राहुल गांधी की ओर से की गई टिप्पणी 'ओछी और निंदनीय' है।
राजनाथ सिंह ने कहा कि यह बात उन्हें व्यक्तिगत रूप से भी दुख पहुंचाती है। उन्होंने ये भी कहा कि अपने लंबे राजनीतिक जीवन में उन्होंने लोकसभा में विपक्ष के किसी नेता की ओर से इस तरह का व्यवहार पहले नहीं देखा। रक्षा मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के साथ राहुल गांधी की राजनीतिक नाराजगी हो सकती है, लेकिन इस तरह की भाषा का इस्तेमाल स्वीकार नहीं किया जा सकता।
#WATCH | Delhi: Defence Minister Rajnath Singh says, "The remarks made by LoP Rahul Gandhi on PM Narendra Modi and India's foreign policy yesterday are petty and condemnable. It is painful for me personally, too. In my long political life, I had never seen such indecent and… pic.twitter.com/JJZyeT3ObQ
— ANI (@ANI) August 14, 2026
'ऐसा आचरण लोकतंत्र के लिए खतरे का संकेत'
राजनाथ सिंह ने राहुल गांधी के बयान को स्वस्थ लोकतंत्र के लिए भी गंभीर संकेत बताया। उन्होंने कहा कि सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच राजनीतिक मतभेद लोकतंत्र का हिस्सा हैं, लेकिन संवैधानिक पद पर बैठे नेताओं से सार्वजनिक चर्चा में एक मर्यादा की उम्मीद की जाती है।
कांग्रेस की विरासत पर भी उठाया सवाल
रक्षा मंत्री ने राहुल गांधी के बयान के बहाने कांग्रेस की राजनीतिक विरासत पर भी निशाना साधा। उन्होंने सवाल उठाया कि इस तरह की भाषा और आचरण के बाद क्या कांग्रेस खुद को लाल-बाल-पाल, महात्मा गांधी, सरदार पटेल, जवाहरलाल नेहरू, सुभाष चंद्र बोस, राजेंद्र प्रसाद, लाल बहादुर शास्त्री, पीवी नरसिंह राव और प्रणब मुखर्जी जैसे नेताओं की राजनीतिक विरासत का उत्तराधिकारी बता सकती है?
राजनाथ सिंह ने कहा कि राहुल गांधी के बयान से सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अपमान नहीं हुआ, बल्कि उनके मुताबिक इससे भारत के सम्मान को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नुकसान पहुंचा है।
'लोकसभा में विपक्ष के नेता पद की गरिमा को ठेस'
रक्षा मंत्री ने राहुल गांधी पर लोकसभा में विपक्ष के नेता के पद की गरिमा को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेता का पद देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था में बेहद महत्वपूर्ण है। इस पद पर बैठे व्यक्ति से जिम्मेदारी और मर्यादा की अपेक्षा की जाती है।
राजनाथ सिंह ने राहुल गांधी के सरनेम का जिक्र करते हुए भी तीखी टिप्पणी की और कहा कि उन्हें यह कल्पना भी नहीं थी कि गांधी सरनेम वाला कोई व्यक्ति इस तरह की शर्मनाक टिप्पणी कर सकता है।
राहुल गांधी ने क्या कहा था?
राहुल गांधी ने ईरान संकट का जिक्र करते हुए कहा था कि भारत के ईरान, अमेरिका और रूस तीनों देशों के साथ अच्छे संबंध रहे हैं। उनके मुताबिक, अगर भारत अपनी ताकत को पहचानता और नेतृत्व अलग तरह का होता तो वह इस स्थिति का फायदा उठाकर वैश्विक स्तर पर बड़ी भूमिका निभा सकता था।
उन्होंने आरोप लगाया कि भारत की जगह पाकिस्तान ने मध्यस्थ की भूमिका हासिल कर ली। राहुल गांधी ने चीन के साथ सीमा विवाद को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि कुछ इलाकों में भारतीय सेना की पेट्रोलिंग को लेकर चीन की ओर से रोक लगाई गई है।


