CBI ने ट्विशा शर्मा मर्डर केस में 636 पन्नों की चार्जशीट की दाखिल, पति समर्थ और सास गिरिबाला सिंह आरोपी

ट्विशा शर्मा मौत मामले में CBI ने 636 पन्नों की चार्जशीट सीबीआई कोर्ट में दाखिल की है। चार्जशीट में ट्विशा के पति समर्थ सिंह और सास गिरिबाला सिंह को आरोपी बनाया गया है।

Sachin Singh
Published on: 17 Aug 2026 1:26 PM IST (Updated on: 17 Aug 2026 2:05 PM IST)
CBI ने ट्विशा शर्मा मर्डर केस में 636 पन्नों की चार्जशीट की दाखिल, पति समर्थ और सास गिरिबाला सिंह आरोपी
X

Twisha Sharma Death Case:सीबीआई ने ट्विशा शर्मा मौत मामले में 636 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है। एजेंसी ने मामले में दहेज हत्या और दहेज की मांग से जुड़े आरोप लगाए हैं। चार्जशीट सीबीआई कोर्ट में दाखिल की गई है, जिसमें ट्विशा के पति समर्थ सिंह और सास गिरिबाला सिंह को आरोपी बनाया गया है। यह कार्रवाई मामले की जांच के बाद की गई है।


सीबीआई की चार्जशीट में आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 80(2), 85, 108 और 3(5) के तहत आरोप लगाए गए हैं। इसके अलावा दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3 और 4 भी लगाई गई हैं। एजेंसी ने मामले को दहेज से जुड़ी मौत और दहेज की मांग के आरोपों के आधार पर आगे बढ़ाया है।


636 पन्नों की चार्जशीट दाखिल


636 पन्नों की चार्जशीट दाखिल होने के बाद अब मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू होगी। सीबीआई की ओर से पति समर्थ सिंह और सास गिरिबाला सिंह के खिलाफ लगाए गए आरोपों पर अदालत में सुनवाई होगी। मामले में अदालत के सामने जांच एजेंसी की ओर से पेश किए गए आरोप और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

जांच के दौरान CBI ने कई तरह के डिजिटल और फोरेंसिक सबूत जुटाए। इनमें ट्विशा की WhatsApp चैट, फोन रिकॉर्ड और मौत से कुछ समय पहले उसकी मां के साथ हुई आखिरी बातचीत शामिल है। इसके अलावा तकनीकी साक्ष्यों की फोरेंसिक जांच के लिए समर्थ सिंह और गिरिबाला सिंह के वॉइस सैंपल भी लिए गए थे। एजेंसी ने इन्हीं डिजिटल और फोरेंसिक साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच आगे बढ़ाई।

जेल में हैं समर्थ सिंह और सास गिरिबाला सिंह

बता दें कि जांच के दौरान CBI ने ट्विशा के पति समर्थ सिंह और सास गिरिबाला सिंह को गिरफ्तार किया था। गिरिबाला सिंह रिटायर्ड डिस्ट्रिक्ट जज हैं। मध्य प्रदेश हाई कोर्ट द्वारा उनकी अग्रिम जमानत रद्द किए जाने के बाद CBI ने उन्हें हिरासत में लिया। एजेंसी ने भोपाल स्थित दंपती के घर पर घटनास्थल का रीक्रिएशन भी कराया और डिजिटल व फोरेंसिक सबूतों की जांच की। इसके बाद CBI ने जांच का दायरा बढ़ाते हुए उन लोगों से भी पूछताछ की, जिनसे ट्विशा की मौत के तुरंत बाद समर्थ सिंह ने संपर्क किया था। मामले से जुड़े डिजिटल साक्ष्यों और अन्य सामग्री की भी जांच की गई।

समर्थ सिंह और गिरिबाला सिंह दोनों 2 जून से भोपाल सेंट्रल जेल में बंद हैं। गिरिबाला सिंह की जमानत याचिका पर मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में अगले सप्ताह सुनवाई हो सकती है। मामले में CBI की जांच और कोर्ट की आगे की कार्रवाई पर सभी की नजरें बनी हुई हैं।

Sachin Singh
ABOUT THE AUTHOR

Sachin Singh

Conetent Writer Mail ID - sachinsingh.alert@gmail.comsachinsingh.alert@gmail.com
Next Story